ब्राह्मण बेटियों पर विवादित बयान के बाद IAS संतोष वर्मा हटाए गए: सीएम ने जीएडी पूल में भेजा, केंद्र को बर्खास्तगी प्रस्ताव तैयार

Bhopal, MP

देरी रात मुख्यमंत्री कार्यालय की बैठक में बड़ा फैसला; फर्जी दस्तावेजों से प्रमोशन और लंबित आपराधिक मामलों के आधार पर कार्रवाई तेज, विभागीय जांच अंतिम चरण में।

ब्राह्मण समुदाय की बेटियों को लेकर दिए गए विवादित बयान और फर्जी दस्तावेज़ों के सहारे प्रमोशन के आरोपों में घिरे IAS अफसर संतोष कुमार वर्मा पर मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्मा को तत्काल प्रभाव से कृषि विभाग से हटाकर सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के पूल में अटैच करने का आदेश जारी कर दिया। इस अटैचमेंट के बाद वर्मा के पास न कोई विभाग रहेगा और न कोई जिम्मेदारी।

देर रात मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक में IAS संतोष वर्मा के मामले पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया कि उनकी IAS सेवा समाप्त करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार उनके खिलाफ चार्जशीट भी जारी करेगी। सूत्रों के अनुसार, यह कदम वर्मा के कथित कदाचार, फर्जी प्रमोशन और व्यवहार संबंधी आपत्तियों के कारण उठाया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्मा ने कथित रूप से जाली और फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर IAS पद पर पदोन्नति हासिल की थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि उनके खिलाफ कई आपराधिक प्रकरण अदालतों में लंबित हैं। विभागीय जांच में यह भी सामने आया कि उन्होंने संनिष्ठा प्रमाण पत्र भी संदिग्ध दस्तावेजों के आधार पर प्राप्त किया।

सरकार का कहना है कि वर्मा द्वारा जांच के दौरान दिए गए स्पष्टीकरण “असंतोषजनक और अविश्वसनीय” पाए गए। इसी आधार पर यह अनुशासनात्मक कार्रवाई आगे बढ़ाई गई है।

हाल ही में वर्मा के एक कथित बयान ने राज्य में राजनीतिक और सामाजिक विवाद खड़ा कर दिया था। बयान में उन्होंने ब्राह्मण समुदाय की बेटियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद विभिन्न संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। मामले ने तूल पकड़ा तो सरकार पर तत्काल कार्रवाई का दबाव बढ़ा।

सरकार अब केंद्र सरकार को वर्मा की सेवा समाप्त करने का प्रस्ताव भेजेगी। केंद्र से मंजूरी मिलने पर वर्मा की IAS सेवा रद्द की जा सकती है। विभागीय जांच भी अंतिम चरण में है, जिसमें दोष सिद्ध होने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई संभव है। फिलहाल वर्मा जीएडी पूल में रहेंगे, जहां उन्हें कोई अधिकार या प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी।

मध्यप्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इस कार्रवाई को “कड़ा लेकिन आवश्यक” कदम माना जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि यह फैसला सेवाओं में अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Dec 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhopal/ias-santosh-verma-removed-after-controversial-statement-on-brahmin-daughters/article-39783

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.