5 लाख की सुपारी देकर बेटे ने कराई माता-पिता की हत्या: अनूपपुर में दोहरा हत्याकांड, पिता-नौकरानी की मौत; मां गंभीर

Anuppur, MP

18वें जन्मदिन पर डांट खाने के बाद रची साजिश; दो नाबालिग दोस्तों को सुपारी देने वाला बेटा गिरफ्तार, दो आरोपी अब भी फरार।

अनूपपुर जिले में दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि मृतक राजेंद्र उर्फ बबलू पटेल की हत्या किसी बाहरी गिरोह ने नहीं, बल्कि उसके अपने बेटे 18 वर्षीय आलोक उर्फ सूरज पटेल ने करवाई थी। पुलिस के अनुसार आलोक ने अपने दो नाबालिग दोस्तों को 5 लाख रुपए की सुपारी देकर पिता और सौतेली मां की हत्या की साजिश रची थी। घटना में नौकरानी की भी मौत हो गई, जबकि मां की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

यह वारदात 9-10 दिसंबर की रात करीब 1 बजे लखनपुर स्थित राजेंद्र पटेल के घर में हुई। सोते हुए राजेंद्र, उनकी पत्नी रूपा पटेल और नौकरानी सीमा बैगा पर हथियारों से हमला किया गया। हमले में राजेंद्र और सीमा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रूपा गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें पहले जिला अस्पताल, फिर शहडोल और इसके बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

पुलिस पूछताछ में आलोक ने बताया कि पिता और सौतेली मां कथित तौर पर बचपन से उससे भेदभाव करते थे। परिवार में जमीन-जायदाद छोटे बेटे आयुष के नाम किए जाने की बातें होती थीं।
25 नवंबर को अपने 18वें जन्मदिन पर वह दोस्तों के साथ बाहर जाने लगा तो पिता ने उसे डांटा और थप्पड़ भी मार दिया। इसी अपमान के बाद उसने पिता और सौतेली मां को मारने की योजना बनाई।

जन्मदिन के बाद उसने अपने 16 वर्षीय दोस्त से संपर्क किया और हत्या के लिए लड़के तलाशने को कहा।
4 दिसंबर को उसकी मुलाकात एक अन्य नाबालिग से हुई, जिसके साथ 5 लाख रुपए में डील तय हुई। पूरी बातचीत नाबालिग ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली, जो पुलिस के लिए अहम सबूत बनी।

मुख्य आरोपी नाबालिग ने दो और किशोरों—देवेंद्र सोनवानी और एक 17 वर्षीय लड़के—को साथ लिया और हथियार खरीदकर घटना से पहले पूरा प्लान बनाया।

9-10 दिसंबर की रात सभी आरोपी घर में घुस गए।
उन्होंने कुल्हाड़ी, वसूला, लाठी और सिलबट्टे के बट्टे से सोते हुए तीनों पर हमला कर दिया।
हमले के बाद आरोपी फरार हो गए। सुबह ग्रामीणों ने खून से लथपथ रूपा को देखा और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने आलोक और उसके दो नाबालिग साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल हथियार और मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं।

फरार आरोपी देवेंद्र सोनवानी और 17 वर्षीय किशोर की तलाश में पुलिस की टीमें छत्तीसगढ़ रवाना की गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह मामला “पूर्वनियोजित और आर्थिक सौदे पर आधारित” प्रतीत होता है।

रूपा पटेल की स्थिति गंभीर है और वे बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों व रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। गांव में इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश और अविश्वास का माहौल है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Dec 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/son-got-parents-murdered-by-giving-betel-nut-worth-rs/article-39787

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.