मानसून ब्रेक खत्म, प्रदेश में फिर बढ़ेगी बारिश की रफ्तार — 12 अगस्त से व्यापक वर्षा के आसार

RAIPUR, CG

प्रदेश में एक हफ्ते से ज्यादा समय से चल रहा मानसून ब्रेक खत्म हो गया है। मानसून द्रोणिका का पूर्वी छोर अब सामान्य स्थिति से थोड़ा दक्षिण की ओर पहुंच गया है, जिससे बारिश की गतिविधियां दोबारा तेज होने लगी हैं। मौसम विभाग ने 12 अगस्त से छत्तीसगढ़ में व्यापक वर्षा की संभावना जताई है।

बारिश रुकने से बढ़ी गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया था, लेकिन पिछले 24 घंटे में मौसम का मिजाज बदला है। राजधानी रायपुर में शाम को करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। बस्तर के ओरछा में 12 सेमी, बस्तर, कुसमी, कोहकामेटा, करपावंड, वाड्रफनगर और मैनपुर में 7-7 सेमी, कुनकुरी में 6 सेमी, जबकि बकवंड, कट कल्याण, छोटा डोंगर, चलगली और जगदलपुर में 5-5 सेमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा दो दर्जन से ज्यादा जगहों पर 1 से 4 सेमी पानी बरसा।

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसम तंत्र
मानसून द्रोणिका समुद्र तल पर फिरोजपुर, चंडीगढ़, देहरादून, खैरी, पटना, बांकुरा और दीघा होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली है। वहीं, एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल तट और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय है। दूसरी द्रोणिका उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश से दक्षिण बांग्लादेश होते हुए बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग तक फैली है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से आने वाले दिनों में बारिश की रफ्तार और बढ़ सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Aug 2025 By दैनिक जागरण

मानसून ब्रेक खत्म, प्रदेश में फिर बढ़ेगी बारिश की रफ्तार — 12 अगस्त से व्यापक वर्षा के आसार

RAIPUR, CG

प्रदेश में एक हफ्ते से ज्यादा समय से चल रहा मानसून ब्रेक खत्म हो गया है। मानसून द्रोणिका का पूर्वी छोर अब सामान्य स्थिति से थोड़ा दक्षिण की ओर पहुंच गया है, जिससे बारिश की गतिविधियां दोबारा तेज होने लगी हैं। मौसम विभाग ने 12 अगस्त से छत्तीसगढ़ में व्यापक वर्षा की संभावना जताई है।

बारिश रुकने से बढ़ी गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया था, लेकिन पिछले 24 घंटे में मौसम का मिजाज बदला है। राजधानी रायपुर में शाम को करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। बस्तर के ओरछा में 12 सेमी, बस्तर, कुसमी, कोहकामेटा, करपावंड, वाड्रफनगर और मैनपुर में 7-7 सेमी, कुनकुरी में 6 सेमी, जबकि बकवंड, कट कल्याण, छोटा डोंगर, चलगली और जगदलपुर में 5-5 सेमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा दो दर्जन से ज्यादा जगहों पर 1 से 4 सेमी पानी बरसा।

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसम तंत्र
मानसून द्रोणिका समुद्र तल पर फिरोजपुर, चंडीगढ़, देहरादून, खैरी, पटना, बांकुरा और दीघा होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली है। वहीं, एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल तट और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय है। दूसरी द्रोणिका उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश से दक्षिण बांग्लादेश होते हुए बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग तक फैली है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से आने वाले दिनों में बारिश की रफ्तार और बढ़ सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/monsoon-brake-will-increase-the-speed-of-rain-again-in/article-30201

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.