राहुल गांधी का हमला: मोदी में दम नहीं, बस दिखावा है; OBC वर्ग को लेकर खुद की गलती भी मानी

Jagran Desk

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित 'भागीदारी न्याय सम्मेलन' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की राजनीति महज दिखावे पर आधारित है, असल में उनमें कोई विशेष क्षमता नहीं है। सम्मेलन में राहुल ने पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि OBC वर्ग के मुद्दों को लेकर उन्होंने खुद भी अतीत में गलती की।

कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की, जिसमें देशभर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और OBC समुदाय के प्रतिनिधि शामिल हुए।

"मोदी को बेवजह सिर चढ़ा रखा है"

राहुल गांधी ने भाषण के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा, "राजनीति में सबसे बड़ी समस्या मोदी नहीं हैं। मैं खुद उनसे दो-तीन बार मिल चुका हूं। वे सिर्फ शो-मैन हैं। उन्हें तो बस लोगों ने बेवजह सिर पर बैठा दिया है। उनमें असल दमखम नहीं है।"

राहुल ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर OBC वर्ग के लिए व्यापक जातिगत जनगणना करवाई जाएगी। उन्होंने ये भी जोड़ा कि पहले ऐसा न हो पाने की जिम्मेदारी वे खुद पर लेते हैं।

“मेरी गलती थी, अब सुधार करूंगा”

राहुल ने कहा, "मैं मानता हूं कि 10-15 साल पहले OBC समुदाय की जमीनी समस्याओं को मैं गहराई से नहीं समझ पाया। अगर समझ पाता, तो उसी वक्त जातिगत जनगणना की मांग को लेकर आवाज उठाता। अब मैंने तय कर लिया है कि इस गलती को सुधारना है।"

उन्होंने मज़ाकिया लहजे में कहा कि "प्रियंका गांधी से पूछ लीजिए, जब राहुल कोई बात ठान लेता है, तो फिर पीछे नहीं हटता।"

राहुल के भाषण की 3 प्रमुख बातें

  1. अगर देश हिंदू राष्ट्र है तो OBC कहां हैं मीडिया में?
    राहुल ने सवाल किया, "जब मोदी जी कहते हैं कि देश हिंदू राष्ट्र है, तो यह क्यों नहीं बताते कि OBC, जो 50% हिंदू आबादी हैं, वे बड़े मीडिया चैनलों और कॉरपोरेट कंपनियों में क्यों नहीं दिखते?"

  2. भाषा को लेकर बीजेपी दोहरा रवैया अपनाती है
    उन्होंने कहा, "भाजपा नेता अंग्रेजी के खिलाफ बोलते हैं लेकिन उनके बच्चे विदेश में अंग्रेजी माध्यम में पढ़ते हैं। हिंदी, तमिल, कन्नड़ जैसी भाषाएं जरूरी हैं, लेकिन अंग्रेजी की अहमियत से इनकार नहीं किया जा सकता।"

  3. OBC, SC-ST को सिस्टम से बाहर कर दिया गया है
    उन्होंने कहा कि मेहनतकश लोगों के अधिकार ACR (Annual Confidential Report) सिस्टम के जरिए दबा दिए जाते हैं। इस सिस्टम को बदलने की जरूरत है।

खड़गे ने मोदी को बताया 'झूठों का सरदार'

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी मंच से प्रधानमंत्री पर हमला बोला। उन्होंने कहा, "मोदी हर मंच पर झूठ बोलते हैं। कभी कहते हैं भगवान ने भेजा है, कभी कहते हैं नॉन-बायोलॉजिकल हूं।"

खड़गे ने यह भी आरोप लगाया कि "मोदी ने OBC समुदाय के नाम पर खुद को पिछड़ा साबित किया, जबकि वे पहले ऊंची जाति से थे और बाद में खुद को OBC वर्ग में शामिल करवा लिया। अब वह उन्हीं लोगों को सताने का काम कर रहे हैं।"

कई बड़े नेताओं की मौजूदगी और OBC सम्मेलन का एजेंडा

सम्मेलन में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए, जिनमें कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और सचिन पायलट प्रमुख रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य OBC वर्ग से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय एजेंडे पर लाना और राज्यों में OBC नेताओं को सक्रिय रूप से जोड़ना था। इस दौरान कांग्रेस OBC सेल का नया लोगो भी लॉन्च किया गया। आने वाले समय में राज्यों की राजधानियों में नियमित वर्कशॉप और जातिगत सर्वेक्षण कराए जाने की योजना है।

जातीय जनगणना की राष्ट्रीय योजना पर चर्चा

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 30 अप्रैल 2025 को जातीय जनगणना कराने की घोषणा की थी। गृह मंत्रालय के अनुसार यह जनगणना दो चरणों में होगी। पहले चरण में 1 अक्टूबर 2026 से पहाड़ी राज्यों में और दूसरे चरण में 1 मार्च 2027 से शेष देश में सर्वे किया जाएगा। आज़ादी के बाद यह पहली बार होगा जब इतनी विस्तृत जातीय गणना कराई जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jul 2025 By दैनिक जागरण

राहुल गांधी का हमला: मोदी में दम नहीं, बस दिखावा है; OBC वर्ग को लेकर खुद की गलती भी मानी

Jagran Desk

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की राजनीति महज दिखावे पर आधारित है, असल में उनमें कोई विशेष क्षमता नहीं है। सम्मेलन में राहुल ने पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि OBC वर्ग के मुद्दों को लेकर उन्होंने खुद भी अतीत में गलती की।

कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की, जिसमें देशभर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और OBC समुदाय के प्रतिनिधि शामिल हुए।

"मोदी को बेवजह सिर चढ़ा रखा है"

राहुल गांधी ने भाषण के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा, "राजनीति में सबसे बड़ी समस्या मोदी नहीं हैं। मैं खुद उनसे दो-तीन बार मिल चुका हूं। वे सिर्फ शो-मैन हैं। उन्हें तो बस लोगों ने बेवजह सिर पर बैठा दिया है। उनमें असल दमखम नहीं है।"

राहुल ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर OBC वर्ग के लिए व्यापक जातिगत जनगणना करवाई जाएगी। उन्होंने ये भी जोड़ा कि पहले ऐसा न हो पाने की जिम्मेदारी वे खुद पर लेते हैं।

“मेरी गलती थी, अब सुधार करूंगा”

राहुल ने कहा, "मैं मानता हूं कि 10-15 साल पहले OBC समुदाय की जमीनी समस्याओं को मैं गहराई से नहीं समझ पाया। अगर समझ पाता, तो उसी वक्त जातिगत जनगणना की मांग को लेकर आवाज उठाता। अब मैंने तय कर लिया है कि इस गलती को सुधारना है।"

उन्होंने मज़ाकिया लहजे में कहा कि "प्रियंका गांधी से पूछ लीजिए, जब राहुल कोई बात ठान लेता है, तो फिर पीछे नहीं हटता।"

राहुल के भाषण की 3 प्रमुख बातें

  1. अगर देश हिंदू राष्ट्र है तो OBC कहां हैं मीडिया में?
    राहुल ने सवाल किया, "जब मोदी जी कहते हैं कि देश हिंदू राष्ट्र है, तो यह क्यों नहीं बताते कि OBC, जो 50% हिंदू आबादी हैं, वे बड़े मीडिया चैनलों और कॉरपोरेट कंपनियों में क्यों नहीं दिखते?"

  2. भाषा को लेकर बीजेपी दोहरा रवैया अपनाती है
    उन्होंने कहा, "भाजपा नेता अंग्रेजी के खिलाफ बोलते हैं लेकिन उनके बच्चे विदेश में अंग्रेजी माध्यम में पढ़ते हैं। हिंदी, तमिल, कन्नड़ जैसी भाषाएं जरूरी हैं, लेकिन अंग्रेजी की अहमियत से इनकार नहीं किया जा सकता।"

  3. OBC, SC-ST को सिस्टम से बाहर कर दिया गया है
    उन्होंने कहा कि मेहनतकश लोगों के अधिकार ACR (Annual Confidential Report) सिस्टम के जरिए दबा दिए जाते हैं। इस सिस्टम को बदलने की जरूरत है।

खड़गे ने मोदी को बताया 'झूठों का सरदार'

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी मंच से प्रधानमंत्री पर हमला बोला। उन्होंने कहा, "मोदी हर मंच पर झूठ बोलते हैं। कभी कहते हैं भगवान ने भेजा है, कभी कहते हैं नॉन-बायोलॉजिकल हूं।"

खड़गे ने यह भी आरोप लगाया कि "मोदी ने OBC समुदाय के नाम पर खुद को पिछड़ा साबित किया, जबकि वे पहले ऊंची जाति से थे और बाद में खुद को OBC वर्ग में शामिल करवा लिया। अब वह उन्हीं लोगों को सताने का काम कर रहे हैं।"

कई बड़े नेताओं की मौजूदगी और OBC सम्मेलन का एजेंडा

सम्मेलन में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए, जिनमें कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और सचिन पायलट प्रमुख रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य OBC वर्ग से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय एजेंडे पर लाना और राज्यों में OBC नेताओं को सक्रिय रूप से जोड़ना था। इस दौरान कांग्रेस OBC सेल का नया लोगो भी लॉन्च किया गया। आने वाले समय में राज्यों की राजधानियों में नियमित वर्कशॉप और जातिगत सर्वेक्षण कराए जाने की योजना है।

जातीय जनगणना की राष्ट्रीय योजना पर चर्चा

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 30 अप्रैल 2025 को जातीय जनगणना कराने की घोषणा की थी। गृह मंत्रालय के अनुसार यह जनगणना दो चरणों में होगी। पहले चरण में 1 अक्टूबर 2026 से पहाड़ी राज्यों में और दूसरे चरण में 1 मार्च 2027 से शेष देश में सर्वे किया जाएगा। आज़ादी के बाद यह पहली बार होगा जब इतनी विस्तृत जातीय गणना कराई जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/rahul-gandhis-attack-is-no-power-in-modi-it-is/article-28801

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.