चना गले में फंसा, इलाज के इंतज़ार में मासूम ने तोड़ा दम; परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप

Korba, CG

जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 2 साल के मासूम की जान चली गई। घर में खेलते समय उसके गले में चना फंस गया, जिसके बाद उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी।

परिवार वालों ने उसे फौरन जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन परिजनों का आरोप है कि इलाज में देरी और लापरवाही के चलते उसकी मौत हो गई।

मासूम की पहचान दिव्यांश कुमार के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश मूल के एक परिवार का सदस्य था और कोरबा में पिता छोटू कुमार पानीपुरी बेचने का कार्य करते हैं। दिव्यांश गुरुवार सुबह घर के आंगन में खेलते हुए कमरे में गया, जहां उसने ज़मीन पर पड़े चने को निगल लिया। तभी से उसकी हालत बिगड़ने लगी।

इलाज का इंतज़ार करता रहा परिवार, डॉक्टर कहते रहे- ‘बड़े साहब देखेंगे’

बच्चे को अस्पताल ले जाने वाले उसके चाचा गोलू बंसल ने आरोप लगाया कि सुबह 8 बजे के आसपास वे दिव्यांश को लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों से बार-बार आग्रह करने के बावजूद उन्हें सिर्फ यह जवाब मिलता रहा कि "बड़े साहब आकर देखेंगे।" परिजनों ने इलाज के लिए जरूरी ट्यूब भी खुद जाकर मंगवाई, लेकिन समय पर कोई ऑपरेशन नहीं किया गया।

शाम 7:30 बजे दिव्यांश ने दम तोड़ दिया। परिवार का कहना है कि अगर समय रहते चना गले से निकाल लिया जाता, तो मासूम की जान बच सकती थी।

डॉक्टरों का पक्ष: बच्चा अस्पताल पहुंचने तक था बेहद गंभीर

मामले में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. हरबंश ने बताया कि जब दिव्यांश को अस्पताल लाया गया, तब तक उसकी नाड़ी धीमी पड़ चुकी थी। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया और श्वसन मार्ग में ट्यूब डाली गई। लगभग 4-5 घंटे तक बच्चे को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया। डॉक्टरों की टीम ने पूरी कोशिश की, लेकिन चना फेफड़ों में फंस चुका था, जिससे स्थिति और भी जटिल हो गई।

रेफर की जरूरत थी, लेकिन वेंटिलेटर न होने से यहीं करना पड़ा इलाज

डॉ. हरबंश ने यह भी स्वीकार किया कि बच्चे को बिलासपुर रेफर करना ज्यादा उचित होता, लेकिन 108 एंबुलेंस में वेंटिलेटर की सुविधा न होने के कारण जोखिम उठाकर कोरबा में ही सर्जरी की तैयारी की गई। मेडिकल कॉलेज में ENT विशेषज्ञ की संख्या सीमित है, जबकि ऐसे मामलों में कम से कम 2 से 3 विशेषज्ञों की आवश्यकता होती है।

ऑपरेशन से पहले ही थम गई मासूम की सांस

डॉक्टरों के अनुसार, ऑपरेशन शुरू होने से पहले ही दिव्यांश की स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि वह बच नहीं सका। उन्होंने इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही से इनकार किया है और कहा कि परिजनों का इक्विपमेंट मंगवाने का आरोप भी निराधार है। बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया गया है, जो उसे अपने मूल गांव ले गए हैं। इस संबंध में पुलिस थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jul 2025 By दैनिक जागरण

चना गले में फंसा, इलाज के इंतज़ार में मासूम ने तोड़ा दम; परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप

Korba, CG

परिवार वालों ने उसे फौरन जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन परिजनों का आरोप है कि इलाज में देरी और लापरवाही के चलते उसकी मौत हो गई।

मासूम की पहचान दिव्यांश कुमार के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश मूल के एक परिवार का सदस्य था और कोरबा में पिता छोटू कुमार पानीपुरी बेचने का कार्य करते हैं। दिव्यांश गुरुवार सुबह घर के आंगन में खेलते हुए कमरे में गया, जहां उसने ज़मीन पर पड़े चने को निगल लिया। तभी से उसकी हालत बिगड़ने लगी।

इलाज का इंतज़ार करता रहा परिवार, डॉक्टर कहते रहे- ‘बड़े साहब देखेंगे’

बच्चे को अस्पताल ले जाने वाले उसके चाचा गोलू बंसल ने आरोप लगाया कि सुबह 8 बजे के आसपास वे दिव्यांश को लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों से बार-बार आग्रह करने के बावजूद उन्हें सिर्फ यह जवाब मिलता रहा कि "बड़े साहब आकर देखेंगे।" परिजनों ने इलाज के लिए जरूरी ट्यूब भी खुद जाकर मंगवाई, लेकिन समय पर कोई ऑपरेशन नहीं किया गया।

शाम 7:30 बजे दिव्यांश ने दम तोड़ दिया। परिवार का कहना है कि अगर समय रहते चना गले से निकाल लिया जाता, तो मासूम की जान बच सकती थी।

डॉक्टरों का पक्ष: बच्चा अस्पताल पहुंचने तक था बेहद गंभीर

मामले में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. हरबंश ने बताया कि जब दिव्यांश को अस्पताल लाया गया, तब तक उसकी नाड़ी धीमी पड़ चुकी थी। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया और श्वसन मार्ग में ट्यूब डाली गई। लगभग 4-5 घंटे तक बच्चे को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया। डॉक्टरों की टीम ने पूरी कोशिश की, लेकिन चना फेफड़ों में फंस चुका था, जिससे स्थिति और भी जटिल हो गई।

रेफर की जरूरत थी, लेकिन वेंटिलेटर न होने से यहीं करना पड़ा इलाज

डॉ. हरबंश ने यह भी स्वीकार किया कि बच्चे को बिलासपुर रेफर करना ज्यादा उचित होता, लेकिन 108 एंबुलेंस में वेंटिलेटर की सुविधा न होने के कारण जोखिम उठाकर कोरबा में ही सर्जरी की तैयारी की गई। मेडिकल कॉलेज में ENT विशेषज्ञ की संख्या सीमित है, जबकि ऐसे मामलों में कम से कम 2 से 3 विशेषज्ञों की आवश्यकता होती है।

ऑपरेशन से पहले ही थम गई मासूम की सांस

डॉक्टरों के अनुसार, ऑपरेशन शुरू होने से पहले ही दिव्यांश की स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि वह बच नहीं सका। उन्होंने इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही से इनकार किया है और कहा कि परिजनों का इक्विपमेंट मंगवाने का आरोप भी निराधार है। बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया गया है, जो उसे अपने मूल गांव ले गए हैं। इस संबंध में पुलिस थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/innocent-waiting-for-treatment-in-gram-throat-broke-the-family/article-28799

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.