बालाघाट में तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल

Balaghat, MP

शुक्रवार को बालाघाट जिले के लालबर्रा-सिवनी हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। यह टक्कर नेवरगांव के पास पोंडी गांव में हुई, जहां तेज गति से आ रही सूत्र सेवा की बस ने सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी।

कार में सवार दुष्यंत बिसेन (35) अपनी मां सुषमा बिसेन (62) के साथ गोंदिया में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। दोनों मूल रूप से पिपरिया आष्ट के निवासी हैं। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों को लालबर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजन उन्हें जिला अस्पताल की बजाय एक निजी अस्पताल ले गए।

हादसे में बस में सवार कुछ यात्रियों को भी हल्की चोटें आईं, लेकिन कोई गंभीर घायल नहीं हुआ। हादसे के बाद कार और बस दोनों क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर खड़े हो गए, जिससे लालबर्रा-सिवनी मार्ग पर घंटों ट्रैफिक बाधित रहा। बाद में पुलिस और ग्रामीणों की सहायता से वाहन हटाए गए और यातायात सुचारु हुआ।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सूत्र सेवा की बस (एमपी 28 पी 0722) तेज रफ्तार में थी, जबकि कार (एमपी 04 सीएल 4414) का अगला हिस्सा टक्कर के चलते पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। लालबर्रा पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी व चश्मदीदों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बालाघाट में तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल

Balaghat, MP

कार में सवार दुष्यंत बिसेन (35) अपनी मां सुषमा बिसेन (62) के साथ गोंदिया में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। दोनों मूल रूप से पिपरिया आष्ट के निवासी हैं। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों को लालबर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजन उन्हें जिला अस्पताल की बजाय एक निजी अस्पताल ले गए।

हादसे में बस में सवार कुछ यात्रियों को भी हल्की चोटें आईं, लेकिन कोई गंभीर घायल नहीं हुआ। हादसे के बाद कार और बस दोनों क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर खड़े हो गए, जिससे लालबर्रा-सिवनी मार्ग पर घंटों ट्रैफिक बाधित रहा। बाद में पुलिस और ग्रामीणों की सहायता से वाहन हटाए गए और यातायात सुचारु हुआ।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सूत्र सेवा की बस (एमपी 28 पी 0722) तेज रफ्तार में थी, जबकि कार (एमपी 04 सीएल 4414) का अगला हिस्सा टक्कर के चलते पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। लालबर्रा पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी व चश्मदीदों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-high-speed-bus-in-balaghat-hit-the-car-mother-son/article-28797

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.