रायपुर में प्रेम विवाद बना खूनी खेल: गर्लफ्रेंड को लेकर बहस में दो दोस्तों ने तीसरे की बेरहमी से हत्या की

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रेम-प्रसंग को लेकर हुए विवाद ने एक युवा की जान ले ली। गर्लफ्रेंड को लेकर आपसी बहस में दो दोस्तों ने अपने ही बचपन के साथी की चाकू मारकर हत्या कर दी, फिर लाश को बोरी में भरकर पत्थर के खदान में फेंक दिया ताकि शव डूब जाए और पहचान न हो सके।

घटना राखी थाना क्षेत्र के बेंद्री गांव के पास की है, जहां 24 जुलाई की शाम खदान में तैरती हुई एक बोरी देखी गई। बोरी से बाहर निकला पैर देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एफएसएल और क्राइम ब्रांच की टीम को बोरी से तीन से चार दिन पुराना क्षत-विक्षत शव मिला, जिसकी गर्दन और चेहरे पर गहरे घाव थे।

शव की पहचान 20 वर्षीय दिनेश मानिकपुरी के रूप में हुई, जो कायाबांधा इलाके का निवासी था। पुलिस ने जांच में पता लगाया कि दिनेश को अंतिम बार उसके दो पुराने दोस्त—साहेब दास मानिकपुरी (19) और सोहन उर्फ पिंटू कंडरा (25) के साथ देखा गया था। पूछताछ में दोनों ने पहले गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखाई, तो उन्होंने हत्या की साजिश कबूल कर ली।

दोनों आरोपियों ने बताया कि वे दिनेश को स्कूटी पर बिठाकर गिट्टी खदान ले गए थे। वहाँ तीनों ने शराब पी, इसी दौरान गाँव की एक लड़की को लेकर तीखी बहस हुई। बहस ने हिंसक रूप ले लिया और गुस्से में आकर साहेब और सोहन ने दिनेश के गले और पेट पर चाकू से वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पहचान छिपाने के लिए पत्थर से उसके चेहरे और सिर को कुचला, फिर लाश को बोरी में भरकर पत्थर के साथ खदान के पानी में फेंक दिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया स्कूटर और मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। उनके खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

रायपुर में जनवरी 2025 से अब तक 30 हत्याएं हो चुकी हैं, जिनमें अधिकतर मामले नशा, प्रेम-प्रसंग और आपसी रंजिश से जुड़े हैं। पिछले 7 दिनों में ही 6 मर्डर की घटनाएं हुई हैं।

एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि हत्या की अधिकतर वारदात नशे में की जा रही हैं और अब अपराधी चाकू जैसे हथियार ऑनलाइन साइट्स से मंगवा रहे हैं, जिससे उनका पता लगाना कठिन हो गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jul 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर में प्रेम विवाद बना खूनी खेल: गर्लफ्रेंड को लेकर बहस में दो दोस्तों ने तीसरे की बेरहमी से हत्या की

Raipur, CG

घटना राखी थाना क्षेत्र के बेंद्री गांव के पास की है, जहां 24 जुलाई की शाम खदान में तैरती हुई एक बोरी देखी गई। बोरी से बाहर निकला पैर देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एफएसएल और क्राइम ब्रांच की टीम को बोरी से तीन से चार दिन पुराना क्षत-विक्षत शव मिला, जिसकी गर्दन और चेहरे पर गहरे घाव थे।

शव की पहचान 20 वर्षीय दिनेश मानिकपुरी के रूप में हुई, जो कायाबांधा इलाके का निवासी था। पुलिस ने जांच में पता लगाया कि दिनेश को अंतिम बार उसके दो पुराने दोस्त—साहेब दास मानिकपुरी (19) और सोहन उर्फ पिंटू कंडरा (25) के साथ देखा गया था। पूछताछ में दोनों ने पहले गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखाई, तो उन्होंने हत्या की साजिश कबूल कर ली।

दोनों आरोपियों ने बताया कि वे दिनेश को स्कूटी पर बिठाकर गिट्टी खदान ले गए थे। वहाँ तीनों ने शराब पी, इसी दौरान गाँव की एक लड़की को लेकर तीखी बहस हुई। बहस ने हिंसक रूप ले लिया और गुस्से में आकर साहेब और सोहन ने दिनेश के गले और पेट पर चाकू से वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पहचान छिपाने के लिए पत्थर से उसके चेहरे और सिर को कुचला, फिर लाश को बोरी में भरकर पत्थर के साथ खदान के पानी में फेंक दिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया स्कूटर और मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। उनके खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

रायपुर में जनवरी 2025 से अब तक 30 हत्याएं हो चुकी हैं, जिनमें अधिकतर मामले नशा, प्रेम-प्रसंग और आपसी रंजिश से जुड़े हैं। पिछले 7 दिनों में ही 6 मर्डर की घटनाएं हुई हैं।

एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि हत्या की अधिकतर वारदात नशे में की जा रही हैं और अब अपराधी चाकू जैसे हथियार ऑनलाइन साइट्स से मंगवा रहे हैं, जिससे उनका पता लगाना कठिन हो गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/two-friends-brutally-murdered-the-third-in-a-debate-over/article-28815

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.