इंग्लैंड में जलवा दिखाकर लौटीं क्रांति गौड़, टीकमगढ़ में हुआ भव्य स्वागत

Tikamgarh, MP

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ शुक्रवार को इंग्लैंड दौरे से लौटने के बाद जैसे ही टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचीं, वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

इंग्लैंड के खिलाफ हालिया सीरीज में 6 विकेट झटक कर भारत को सीरीज जिताने वाली क्रांति का स्थानीय नागरिकों और प्रशंसकों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।

उनकी एक झलक पाने के लिए स्टेशन पर लोगों की लंबी कतारें लग गईं। स्कूली बच्चों से लेकर जनप्रतिनिधियों और खिलाड़ियों तक, सभी ने मिठाई खिलाकर और पुष्प वर्षा कर अपनी इस 'क्रिकेट हीरो' को बधाई दी।

स्थानीय टूर्नामेंट से इंटरनेशनल क्रिकेट तक का सफर

क्रांति गौड़ ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत छतरपुर जिले के अपने गृह नगर घुवारा में छोटे-छोटे स्थानीय टूर्नामेंट से की थी। कड़ी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने मध्यप्रदेश की टीम में जगह बनाई और फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। अंततः वे भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा बनीं और इंग्लैंड दौरे पर जाकर अपना जलवा दिखाया।

क्रांति ने बताया कि उनके शुरुआती दिन संघर्ष भरे थे, लेकिन परिवार के समर्थन और निरंतर अभ्यास से वे इस मुकाम तक पहुंच सकीं।

युवाओं को दिया प्रेरणादायक संदेश

स्टेशन पर स्वागत समारोह के दौरान क्रांति ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि “अगर बच्चों के मन में कुछ कर गुजरने का जज़्बा हो, तो माता-पिता को उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए। परिवार का सहयोग हर सफलता की पहली सीढ़ी होता है।”

उन्होंने खास तौर पर लड़कियों से कहा कि वे खेल या जीवन के किसी भी क्षेत्र में पीछे न हटें। “आपमें भी वही क्षमता है जो किसी भी बड़े खिलाड़ी में होती है, बस आत्मविश्वास बनाए रखें।”

बुंदेलखंड का नाम किया रोशन

क्रांति गौड़ ने बुंदेलखंड के छोटे से कस्बे घुवारा से निकलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है। इंग्लैंड के खिलाफ हाल की सीरीज में उनके प्रदर्शन को पूरे देश ने सराहा। वे दिल्ली से वंदे भारत ट्रेन से टीकमगढ़ पहुंचीं, जहां से वे सीधे अपने गृहनगर रवाना हो गईं।

क्रांति ने कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि उन्होंने टीकमगढ़ और छतरपुर जैसे जिलों का नाम देशभर में रोशन किया। उन्होंने यह भी जोड़ा कि आने वाले दिनों में वे ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेंगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jul 2025 By दैनिक जागरण

इंग्लैंड में जलवा दिखाकर लौटीं क्रांति गौड़, टीकमगढ़ में हुआ भव्य स्वागत

Tikamgarh, MP

इंग्लैंड के खिलाफ हालिया सीरीज में 6 विकेट झटक कर भारत को सीरीज जिताने वाली क्रांति का स्थानीय नागरिकों और प्रशंसकों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।

उनकी एक झलक पाने के लिए स्टेशन पर लोगों की लंबी कतारें लग गईं। स्कूली बच्चों से लेकर जनप्रतिनिधियों और खिलाड़ियों तक, सभी ने मिठाई खिलाकर और पुष्प वर्षा कर अपनी इस 'क्रिकेट हीरो' को बधाई दी।

स्थानीय टूर्नामेंट से इंटरनेशनल क्रिकेट तक का सफर

क्रांति गौड़ ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत छतरपुर जिले के अपने गृह नगर घुवारा में छोटे-छोटे स्थानीय टूर्नामेंट से की थी। कड़ी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने मध्यप्रदेश की टीम में जगह बनाई और फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। अंततः वे भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा बनीं और इंग्लैंड दौरे पर जाकर अपना जलवा दिखाया।

क्रांति ने बताया कि उनके शुरुआती दिन संघर्ष भरे थे, लेकिन परिवार के समर्थन और निरंतर अभ्यास से वे इस मुकाम तक पहुंच सकीं।

युवाओं को दिया प्रेरणादायक संदेश

स्टेशन पर स्वागत समारोह के दौरान क्रांति ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि “अगर बच्चों के मन में कुछ कर गुजरने का जज़्बा हो, तो माता-पिता को उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए। परिवार का सहयोग हर सफलता की पहली सीढ़ी होता है।”

उन्होंने खास तौर पर लड़कियों से कहा कि वे खेल या जीवन के किसी भी क्षेत्र में पीछे न हटें। “आपमें भी वही क्षमता है जो किसी भी बड़े खिलाड़ी में होती है, बस आत्मविश्वास बनाए रखें।”

बुंदेलखंड का नाम किया रोशन

क्रांति गौड़ ने बुंदेलखंड के छोटे से कस्बे घुवारा से निकलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है। इंग्लैंड के खिलाफ हाल की सीरीज में उनके प्रदर्शन को पूरे देश ने सराहा। वे दिल्ली से वंदे भारत ट्रेन से टीकमगढ़ पहुंचीं, जहां से वे सीधे अपने गृहनगर रवाना हो गईं।

क्रांति ने कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि उन्होंने टीकमगढ़ और छतरपुर जैसे जिलों का नाम देशभर में रोशन किया। उन्होंने यह भी जोड़ा कि आने वाले दिनों में वे ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेंगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-grand-welcome-in-kranti-gaur-tikamgarh-returned-in-england/article-28803

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.