शिवपुरी में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: नगरपालिका को बताया भ्रष्टाचार में डूबी संस्था, 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

Shivpuri, MP

शिवपुरी जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को माधव चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए शहर की बदहाल व्यवस्था, नगरपालिका में फैले भ्रष्टाचार और स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

नगरपालिका को भंग करने की मांग

जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि शिवपुरी नगरपालिका जनता की समस्याओं के समाधान में पूरी तरह विफल रही है। पार्षदों की बात तक नहीं सुनी जाती। मोहल्लों में स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं, गंदगी की भरमार है और लोगों की मूलभूत ज़रूरतें पूरी नहीं हो रही हैं। उन्होंने पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा को पद से हटाने और पूरी नगर पालिका को भंग करने की मांग की।

स्वास्थ्य सेवाओं पर भी उठाए सवाल

ज्ञापन में बताया गया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जीवन रक्षक दवाओं की कमी है। सांप काटने और रेबीज के इंजेक्शन तक उपलब्ध नहीं हैं। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में न तो कार्डियोलॉजिस्ट (हृदय रोग विशेषज्ञ) हैं, न ही न्यूरोसर्जन। इसके अलावा, एमआरआई जैसी ज़रूरी जांच सुविधाओं की भी भारी कमी है।

सीवर लाइन और नालों की स्थिति खराब

कांग्रेस ने नगरपालिका पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीवर लाइन के काम सालों से अधूरे पड़े हैं। जगह-जगह सीवर चैंबर धंसे हुए हैं और नालियां जाम हैं। इन सबके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। कांग्रेस ने नगरपालिका की कार्यप्रणाली को भ्रष्टाचार में पूरी तरह डूबी संस्था करार दिया और प्रशासन द्वारा कराई गई जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने तथा दोषियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

गिट्टी-मुरम घोटाले पर कार्रवाई की मांग

ज्ञापन में गिट्टी-मुरम खरीद में हुए कथित घोटाले की जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की बात कही गई। साथ ही नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश का हवाला देते हुए शहर के नालों के किनारे स्थित 12 फीट शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की भी मांग उठाई गई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jul 2025 By दैनिक जागरण

शिवपुरी में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: नगरपालिका को बताया भ्रष्टाचार में डूबी संस्था, 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

Shivpuri, MP

प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

नगरपालिका को भंग करने की मांग

जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि शिवपुरी नगरपालिका जनता की समस्याओं के समाधान में पूरी तरह विफल रही है। पार्षदों की बात तक नहीं सुनी जाती। मोहल्लों में स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं, गंदगी की भरमार है और लोगों की मूलभूत ज़रूरतें पूरी नहीं हो रही हैं। उन्होंने पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा को पद से हटाने और पूरी नगर पालिका को भंग करने की मांग की।

स्वास्थ्य सेवाओं पर भी उठाए सवाल

ज्ञापन में बताया गया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जीवन रक्षक दवाओं की कमी है। सांप काटने और रेबीज के इंजेक्शन तक उपलब्ध नहीं हैं। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में न तो कार्डियोलॉजिस्ट (हृदय रोग विशेषज्ञ) हैं, न ही न्यूरोसर्जन। इसके अलावा, एमआरआई जैसी ज़रूरी जांच सुविधाओं की भी भारी कमी है।

सीवर लाइन और नालों की स्थिति खराब

कांग्रेस ने नगरपालिका पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीवर लाइन के काम सालों से अधूरे पड़े हैं। जगह-जगह सीवर चैंबर धंसे हुए हैं और नालियां जाम हैं। इन सबके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। कांग्रेस ने नगरपालिका की कार्यप्रणाली को भ्रष्टाचार में पूरी तरह डूबी संस्था करार दिया और प्रशासन द्वारा कराई गई जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने तथा दोषियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

गिट्टी-मुरम घोटाले पर कार्रवाई की मांग

ज्ञापन में गिट्टी-मुरम खरीद में हुए कथित घोटाले की जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की बात कही गई। साथ ही नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश का हवाला देते हुए शहर के नालों के किनारे स्थित 12 फीट शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की भी मांग उठाई गई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/congress-protests-in-shivpuri-told-the-municipality-to-be-submitted/article-28807

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.