ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़: नागपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस का छापा, 6 गिरफ्तार, ₹20 करोड़ का लेनदेन उजागर

Khairagarh, CG

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागपुर में संचालित हो रहे एक अंतरराज्यीय ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

कार्रवाई के दौरान ‘शिवा बुक’ नामक सट्टा एप के माध्यम से संचालन करने वाले 6 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य संचालक सहित कुछ आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने करीब 20 करोड़ रुपए के संदिग्ध लेन-देन का रिकॉर्ड जब्त कर उसे फ्रीज कर दिया है।

तकनीकी निगरानी से पकड़े आरोपी, फ्लैट से हो रहा था संचालन

एसपी लक्ष्य शर्मा के निर्देशन में सायबर सेल और थाना छुईखदान की संयुक्त टीम ने तकनीकी निगरानी के आधार पर नागपुर के एक फ्लैट में दबिश दी। वहां मोबाइल और लैपटॉप की मदद से ‘शिवा बुक’ एप के जरिए विभिन्न राज्यों में ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा था। टीम ने मौके से 6 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि मास्टरमाइंड और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

सामग्री और डेटा जब्त, करोड़ों का लेन-देन सीज

छापे के दौरान पुलिस ने आरोपियों से निम्न सामग्री जब्त की:

  • ₹50,000 नकद

  • ₹2.28 लाख बैंक खातों से

  • 25 मोबाइल फोन

  • 2 लैपटॉप

  • 26 एटीएम कार्ड

  • 19 बैंक पासबुक

  • 14 चेकबुक

  • 8 आधार कार्ड

  • पासपोर्ट, रजिस्टर, WiFi राउटर आदि

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी बैंक खातों और यूपीआई माध्यमों से करीब ₹20 करोड़ से अधिक का लेनदेन कर चुके हैं, जिसे तत्काल प्रभाव से फ्रीज कर दिया गया है।

देशभर में फैला था नेटवर्क

गिरफ्तार आरोपी ‘शिवा बुक’ सट्टा एप के जरिए देश के कई राज्यों में ऑनलाइन सट्टा संचालन कर रहे थे। सट्टा गतिविधियां मोबाइल एप्स के माध्यम से संचालित की जा रही थीं, जिनमें क्रिकेट, ऑनलाइन गेमिंग और जुए जैसे विभिन्न सट्टे शामिल थे।

फरार आरोपियों की तलाश, कई खुलासों की उम्मीद

पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी और फरार संचालकों की गिरफ्तारी के बाद इस नेटवर्क से जुड़े और भी कई बड़े नामों का खुलासा हो सकता है। छत्तीसगढ़ पुलिस इस पूरे मामले को साइबर अपराध के बड़े नेटवर्क के रूप में देख रही है और इसकी तह तक जाने की तैयारी में है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Jul 2025 By दैनिक जागरण

ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़: नागपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस का छापा, 6 गिरफ्तार, ₹20 करोड़ का लेनदेन उजागर

Khairagarh, CG

कार्रवाई के दौरान ‘शिवा बुक’ नामक सट्टा एप के माध्यम से संचालन करने वाले 6 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य संचालक सहित कुछ आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने करीब 20 करोड़ रुपए के संदिग्ध लेन-देन का रिकॉर्ड जब्त कर उसे फ्रीज कर दिया है।

तकनीकी निगरानी से पकड़े आरोपी, फ्लैट से हो रहा था संचालन

एसपी लक्ष्य शर्मा के निर्देशन में सायबर सेल और थाना छुईखदान की संयुक्त टीम ने तकनीकी निगरानी के आधार पर नागपुर के एक फ्लैट में दबिश दी। वहां मोबाइल और लैपटॉप की मदद से ‘शिवा बुक’ एप के जरिए विभिन्न राज्यों में ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा था। टीम ने मौके से 6 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि मास्टरमाइंड और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

सामग्री और डेटा जब्त, करोड़ों का लेन-देन सीज

छापे के दौरान पुलिस ने आरोपियों से निम्न सामग्री जब्त की:

  • ₹50,000 नकद

  • ₹2.28 लाख बैंक खातों से

  • 25 मोबाइल फोन

  • 2 लैपटॉप

  • 26 एटीएम कार्ड

  • 19 बैंक पासबुक

  • 14 चेकबुक

  • 8 आधार कार्ड

  • पासपोर्ट, रजिस्टर, WiFi राउटर आदि

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी बैंक खातों और यूपीआई माध्यमों से करीब ₹20 करोड़ से अधिक का लेनदेन कर चुके हैं, जिसे तत्काल प्रभाव से फ्रीज कर दिया गया है।

देशभर में फैला था नेटवर्क

गिरफ्तार आरोपी ‘शिवा बुक’ सट्टा एप के जरिए देश के कई राज्यों में ऑनलाइन सट्टा संचालन कर रहे थे। सट्टा गतिविधियां मोबाइल एप्स के माध्यम से संचालित की जा रही थीं, जिनमें क्रिकेट, ऑनलाइन गेमिंग और जुए जैसे विभिन्न सट्टे शामिल थे।

फरार आरोपियों की तलाश, कई खुलासों की उम्मीद

पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी और फरार संचालकों की गिरफ्तारी के बाद इस नेटवर्क से जुड़े और भी कई बड़े नामों का खुलासा हो सकता है। छत्तीसगढ़ पुलिस इस पूरे मामले को साइबर अपराध के बड़े नेटवर्क के रूप में देख रही है और इसकी तह तक जाने की तैयारी में है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/online-speculative-racket-busted-in-nagpur-chhattisgarh-police-raided-6/article-27318

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.