त्रिपुंड तिलक, रजत मुकुट और ड्रायफ्रूट से बाबा का भव्य श्रृंगार, गूंजा 'जय महाकाल'

BHOPAL, MP

श्रावण मास के पवित्र अवसर पर शनिवार तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष भस्म आरती का दिव्य आयोजन किया गया। कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर अलसुबह 3 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। शंखध्वनि, ढोल-नगाड़ों और मंत्रोच्चारण के बीच भगवान महाकाल का पारंपरिक पंचामृत से अभिषेक हुआ।

भस्म आरती से पहले भगवान को जल, दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से स्नान कराया गया। इसके उपरांत त्रिपुंड चंदन तिलक, चंद्र भाल और त्रिनेत्र सहित भव्य श्रृंगार अर्पित किया गया। बाबा महाकाल को रजत निर्मित शेषनाग मुकुट, चांदी की मुण्डमाला, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित फूलों से सजाया गया। विशेष रूप से ड्रायफ्रूट से आकर्षक श्रृंगार कर भोग अर्पित किया गया।

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने तड़के महाकाल की भस्म आरती में भाग लिया और पुण्य लाभ प्राप्त किया। मंदिर परिसर 'जय श्री महाकाल', 'हर हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठा।

श्रावण मास में प्रत्येक दिन होने वाली भस्म आरती में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंदिर समिति और जिला प्रशासन द्वारा दर्शनार्थियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

kaal

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jul 2025 By दैनिक जागरण

त्रिपुंड तिलक, रजत मुकुट और ड्रायफ्रूट से बाबा का भव्य श्रृंगार, गूंजा 'जय महाकाल'

BHOPAL, MP

भस्म आरती से पहले भगवान को जल, दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से स्नान कराया गया। इसके उपरांत त्रिपुंड चंदन तिलक, चंद्र भाल और त्रिनेत्र सहित भव्य श्रृंगार अर्पित किया गया। बाबा महाकाल को रजत निर्मित शेषनाग मुकुट, चांदी की मुण्डमाला, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित फूलों से सजाया गया। विशेष रूप से ड्रायफ्रूट से आकर्षक श्रृंगार कर भोग अर्पित किया गया।

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने तड़के महाकाल की भस्म आरती में भाग लिया और पुण्य लाभ प्राप्त किया। मंदिर परिसर 'जय श्री महाकाल', 'हर हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठा।

श्रावण मास में प्रत्येक दिन होने वाली भस्म आरती में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंदिर समिति और जिला प्रशासन द्वारा दर्शनार्थियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

kaal

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/tripund-tilak-silver-mukut-and-dry-fruit-gorgeous-shringar-gunja/article-27358

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.