'ऑपरेशन सिंदूर' : भारत का पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर जबरदस्त वार, 24 मिसाइलों से जैश-लश्कर के अड्डे तबाह, 30 की मौत

JAGRAN DESK

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पंद्रह दिन बाद भारत ने बुधवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शक्तिशाली सैन्य ऑपरेशन को अंजाम दिया।

'ऑपरेशन सिंदूर' नामक इस अभियान में भारतीय वायुसेना ने बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद में स्थित आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया।

रात करीब 1:30 बजे शुरू हुए इस ऑपरेशन में कुल 24 मिसाइलें दागी गईं, जिससे जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल मुजाहिदीन जैसे संगठनों के मुख्य ठिकाने तबाह हो गए। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, इस कार्रवाई में जैश के 4, लश्कर के 3 और हिज्बुल के 2 बड़े ठिकानों को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया गया। पाक मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बहावलपुर में हुई एयर स्ट्राइक में करीब 30 लोग मारे गए हैं।

सैन्य सूत्रों का दावा – निशाने पर सिर्फ आतंकी ठिकाने

भारतीय सेना ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान में किसी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने या नागरिक क्षेत्र को निशाना नहीं बनाया गया है। यह पूरी तरह आतंकवाद के खिलाफ एक लक्षित और संयुक्त सैन्य अभियान था, जिसमें वायुसेना और थलसेना की भूमिका समन्वित रही। विशेष रूप से पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार आतंकियों के अड्डों को ही लक्ष्य बनाया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पूरे ऑपरेशन पर रातभर पैनी नजर बनाए रखी। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों के साथ पल-पल की जानकारी ली और मिशन को हरी झंडी दी।

पाकिस्तान की बौखलाहट और उलझे बयान

भारतीय कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की तरफ से आरोपों और भ्रमित बयानों की बौछार शुरू हो गई है:

  • रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने आरोप लगाया कि भारत ने अपनी सीमा से ही मिसाइलें दागीं, जो नागरिक इलाकों में गिरीं।

  • पाक मीडिया का दावा है कि उनकी सेना ने 5 भारतीय लड़ाकू विमान गिरा दिए और कुछ मस्जिदें भी निशाना बनीं।

  • ISPR के मुताबिक, भारत ने 6 अलग-अलग स्थानों पर 24 मिसाइलें दागीं, जिनमें 8 नागरिकों की मौत और 35 घायल होने की बात कही गई।

अमेरिकी प्रतिक्रिया – तनावपूर्ण घटनाक्रम पर चिंता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना को 'शर्मनाक' बताते हुए दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष वर्षों से जारी है और अब इसका कोई शांतिपूर्ण समाधान निकलना चाहिए।

पहलगाम हमला: पृष्ठभूमि

22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इस हमले में 26 पर्यटक मारे गए थे, जिनमें एक नेपाली नागरिक भी शामिल था। हमलावरों ने कथित तौर पर लोगों की धार्मिक पहचान पूछकर उन्हें गोलियों से भून दिया। पहले TRF ने जिम्मेदारी ली, लेकिन बाद में पलट गया।

कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी भी इस हमले में मारे गए थे। उनकी पत्नी ने भारत की जवाबी कार्रवाई पर कहा, मेरे पति की शहादत व्यर्थ नहीं गई। प्रधानमंत्री मोदी ने जो जवाब दिया है, उससे हमारा भरोसा और मजबूत हुआ है।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 May 2025 By दैनिक जागरण

'ऑपरेशन सिंदूर' : भारत का पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर जबरदस्त वार, 24 मिसाइलों से जैश-लश्कर के अड्डे तबाह, 30 की मौत

JAGRAN DESK

'ऑपरेशन सिंदूर' नामक इस अभियान में भारतीय वायुसेना ने बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद में स्थित आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया।

रात करीब 1:30 बजे शुरू हुए इस ऑपरेशन में कुल 24 मिसाइलें दागी गईं, जिससे जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल मुजाहिदीन जैसे संगठनों के मुख्य ठिकाने तबाह हो गए। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, इस कार्रवाई में जैश के 4, लश्कर के 3 और हिज्बुल के 2 बड़े ठिकानों को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया गया। पाक मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बहावलपुर में हुई एयर स्ट्राइक में करीब 30 लोग मारे गए हैं।

सैन्य सूत्रों का दावा – निशाने पर सिर्फ आतंकी ठिकाने

भारतीय सेना ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान में किसी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने या नागरिक क्षेत्र को निशाना नहीं बनाया गया है। यह पूरी तरह आतंकवाद के खिलाफ एक लक्षित और संयुक्त सैन्य अभियान था, जिसमें वायुसेना और थलसेना की भूमिका समन्वित रही। विशेष रूप से पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार आतंकियों के अड्डों को ही लक्ष्य बनाया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पूरे ऑपरेशन पर रातभर पैनी नजर बनाए रखी। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों के साथ पल-पल की जानकारी ली और मिशन को हरी झंडी दी।

पाकिस्तान की बौखलाहट और उलझे बयान

भारतीय कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की तरफ से आरोपों और भ्रमित बयानों की बौछार शुरू हो गई है:

  • रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने आरोप लगाया कि भारत ने अपनी सीमा से ही मिसाइलें दागीं, जो नागरिक इलाकों में गिरीं।

  • पाक मीडिया का दावा है कि उनकी सेना ने 5 भारतीय लड़ाकू विमान गिरा दिए और कुछ मस्जिदें भी निशाना बनीं।

  • ISPR के मुताबिक, भारत ने 6 अलग-अलग स्थानों पर 24 मिसाइलें दागीं, जिनमें 8 नागरिकों की मौत और 35 घायल होने की बात कही गई।

अमेरिकी प्रतिक्रिया – तनावपूर्ण घटनाक्रम पर चिंता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना को 'शर्मनाक' बताते हुए दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष वर्षों से जारी है और अब इसका कोई शांतिपूर्ण समाधान निकलना चाहिए।

पहलगाम हमला: पृष्ठभूमि

22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इस हमले में 26 पर्यटक मारे गए थे, जिनमें एक नेपाली नागरिक भी शामिल था। हमलावरों ने कथित तौर पर लोगों की धार्मिक पहचान पूछकर उन्हें गोलियों से भून दिया। पहले TRF ने जिम्मेदारी ली, लेकिन बाद में पलट गया।

कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी भी इस हमले में मारे गए थे। उनकी पत्नी ने भारत की जवाबी कार्रवाई पर कहा, मेरे पति की शहादत व्यर्थ नहीं गई। प्रधानमंत्री मोदी ने जो जवाब दिया है, उससे हमारा भरोसा और मजबूत हुआ है।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/operation-sindoor-india-killed-jaish-lashkars-base-at-a-tremendous-attack/article-19924

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.