VIDEO: भिलाई के सूर्या मॉल पर "पाकिस्तानी एयर फाइटर" का हमला! युद्धकालीन हालात में हुआ बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन – मॉक ड्रिल से मचा हड़कंप

Bhilai

मंगलवार शाम छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में युद्ध जैसी स्थिति का दृश्य उस समय सामने आया जब सेक्टर-6 स्थित सूर्या मॉल में पाकिस्तानी लड़ाकू विमान से "बम" गिराए जाने की सूचना ने लोगों की धड़कनें बढ़ा दीं।

हालांकि यह स्थिति वास्तविक नहीं, बल्कि एक हाई-अलर्ट मॉक ड्रिल का हिस्सा थी, जिसे युद्धकालीन आपात स्थिति से निपटने के प्रशिक्षण के रूप में आयोजित किया गया था।

बम गिरा, आग लगी और फंसे सैकड़ों लोग – फिर शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

इस मॉक ड्रिल के दौरान मान लिया गया कि पाकिस्तानी फाइटर प्लेन ने सूर्या मॉल को निशाना बनाते हुए बम गिराया। इस परिकल्पना के अनुसार मॉल में आग लग गई और धुएं के बीच सैकड़ों नागरिक फंस गए। इसके तुरंत बाद पुलिस, एनसीसी कैडेट्स, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग और सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर युद्धस्तर पर बचाव कार्य शुरू किया।

रेस्क्यू टीमों ने मॉल में घुसकर आग बुझाने और फंसे नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने का रियल टाइम अभ्यास किया। यह मॉक ड्रिल सिर्फ सुरक्षा बलों बल्कि आम नागरिकों के लिए भी एक रियलिस्टिक ट्रेनिंग का अनुभव था।

सायरन से शुरू, ब्लैकआउट से खत्म – पूरे शहर ने किया सहयोग

शाम 4 बजे पेट्रोल पंप के पास सायरन बजाकर मॉक ड्रिल की शुरुआत की गई। इसके बाद चौक-चौराहों पर एनसीसी कैडेट्स और वॉलेंटियर्स ज़मीन पर लेट गए ताकि आम नागरिकों को आपात स्थिति में कैसे व्यवहार करना है, इसकी जानकारी दी जा सके।

रात 7:30 से 7:45 बजे तक सेक्टर-1 और सेक्टर-9 में ब्लैकआउट मॉकड्रिल की गई, जिसमें बिजली की सभी लाइट्स, वाहन की हैडलाइट और दुकान-घरों की रोशनी बंद रखी गई। यह सब "रेड अलर्ट" और "ऑल क्लियर" सायरन के बीच हुआ।

8 अहम बिंदुओं पर आधारित रही मॉक ड्रिल की रूपरेखा:

  1. एयर रेड चेतावनी सायरन का अभ्यास

  2. आम लोगों को आत्म-सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित करना

  3. ब्लैकआउट के समय की रणनीतियों का रिव्यू

  4. संवेदनशील ठिकानों को सुरक्षित ढंग से छिपाना

  5. नागरिकों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना

  6. रेस्क्यू और फायर टीमों का समन्वय

  7. इमरजेंसी कंट्रोल रूम की तैयारी की समीक्षा

  8. एयरफोर्स से रेडियो कम्युनिकेशन की कार्यशीलता की जांच

लोगों ने दिखाया अनुशासन और जागरूकता

इस हाई अलर्ट मॉक ड्रिल का उद्देश्य आम नागरिकों को वास्तविक आपदा की स्थिति में सतर्क और सजग बनाना था। प्रशासन के मुताबिक इस अभ्यास में आम जनता का सहयोग सराहनीय रहा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 May 2025 By दैनिक जागरण

VIDEO: भिलाई के सूर्या मॉल पर "पाकिस्तानी एयर फाइटर" का हमला! युद्धकालीन हालात में हुआ बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन – मॉक ड्रिल से मचा हड़कंप

Bhilai

हालांकि यह स्थिति वास्तविक नहीं, बल्कि एक हाई-अलर्ट मॉक ड्रिल का हिस्सा थी, जिसे युद्धकालीन आपात स्थिति से निपटने के प्रशिक्षण के रूप में आयोजित किया गया था।

बम गिरा, आग लगी और फंसे सैकड़ों लोग – फिर शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

इस मॉक ड्रिल के दौरान मान लिया गया कि पाकिस्तानी फाइटर प्लेन ने सूर्या मॉल को निशाना बनाते हुए बम गिराया। इस परिकल्पना के अनुसार मॉल में आग लग गई और धुएं के बीच सैकड़ों नागरिक फंस गए। इसके तुरंत बाद पुलिस, एनसीसी कैडेट्स, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग और सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर युद्धस्तर पर बचाव कार्य शुरू किया।

रेस्क्यू टीमों ने मॉल में घुसकर आग बुझाने और फंसे नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने का रियल टाइम अभ्यास किया। यह मॉक ड्रिल सिर्फ सुरक्षा बलों बल्कि आम नागरिकों के लिए भी एक रियलिस्टिक ट्रेनिंग का अनुभव था।

सायरन से शुरू, ब्लैकआउट से खत्म – पूरे शहर ने किया सहयोग

शाम 4 बजे पेट्रोल पंप के पास सायरन बजाकर मॉक ड्रिल की शुरुआत की गई। इसके बाद चौक-चौराहों पर एनसीसी कैडेट्स और वॉलेंटियर्स ज़मीन पर लेट गए ताकि आम नागरिकों को आपात स्थिति में कैसे व्यवहार करना है, इसकी जानकारी दी जा सके।

रात 7:30 से 7:45 बजे तक सेक्टर-1 और सेक्टर-9 में ब्लैकआउट मॉकड्रिल की गई, जिसमें बिजली की सभी लाइट्स, वाहन की हैडलाइट और दुकान-घरों की रोशनी बंद रखी गई। यह सब "रेड अलर्ट" और "ऑल क्लियर" सायरन के बीच हुआ।

8 अहम बिंदुओं पर आधारित रही मॉक ड्रिल की रूपरेखा:

  1. एयर रेड चेतावनी सायरन का अभ्यास

  2. आम लोगों को आत्म-सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित करना

  3. ब्लैकआउट के समय की रणनीतियों का रिव्यू

  4. संवेदनशील ठिकानों को सुरक्षित ढंग से छिपाना

  5. नागरिकों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना

  6. रेस्क्यू और फायर टीमों का समन्वय

  7. इमरजेंसी कंट्रोल रूम की तैयारी की समीक्षा

  8. एयरफोर्स से रेडियो कम्युनिकेशन की कार्यशीलता की जांच

लोगों ने दिखाया अनुशासन और जागरूकता

इस हाई अलर्ट मॉक ड्रिल का उद्देश्य आम नागरिकों को वास्तविक आपदा की स्थिति में सतर्क और सजग बनाना था। प्रशासन के मुताबिक इस अभ्यास में आम जनता का सहयोग सराहनीय रहा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/pakistani-air-fighter-attack-on-surya-mall-in-bhilai-took/article-20016

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.