बलौदाबाजार में पोहा घोटाला: ब्रोकरों ने 1.70 करोड़ हड़पे, शेयर बाजार में लगाए पैसे

Baloda Bazar, cg

पोहा कारोबार से जुड़ी एक बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। भाटापारा क्षेत्र में दो ब्रोकरों ने 20 पोहा व्यापारियों से करोड़ों रुपए की ठगी कर डाली।

आरोपियों ने 429 टन से अधिक पोहा विभिन्न राज्यों में बेचकर करीब 1.70 करोड़ रुपए की कमाई की, लेकिन संबंधित व्यापारियों को एक भी रुपया नहीं लौटाया।

पुलिस ने मामले में सक्रियता दिखाते हुए बुधवार को दो आरोपियों – प्रीतम मंधानी (30) और यश बलानी (24) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों भाटापारा के मातादेवालय वार्ड के निवासी हैं। व्यापारियों की ओर से की गई शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

कई राज्यों में बेचा गया पोहा, पैसे डूबे

प्रीतम और यश ने "पोहा मुरमुरा निर्माता कल्याण समिति" से जुड़े करीब 20 व्यापारियों से ब्रोकर बनकर 429 टन 69 किलो पोहा उठाया और इसे विभिन्न राज्यों में ऊँचे दामों पर बेच दिया। परंतु जब व्यापारी भुगतान की मांग करने लगे, तो दोनों आरोपी बहानेबाजी करते रहे और राशि देने से बचते रहे।

शेयर मार्केट और निजी खर्चों में उड़ाया पैसा

थकहार कर व्यापारी सुशील सबलानी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में IPC की धारा 316(5) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जांच में पता चला कि ठगी से मिले पैसे को उन्होंने शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कर दिया और निजी खर्चों में भी खर्च किया।

फिलहाल दोनों आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस मामले से जुड़े वित्तीय लेनदेन और अन्य संदिग्ध गतिविधियों की भी जांच कर रही है। व्यापारियों में इस धोखाधड़ी को लेकर नाराजगी है और वे मामले की सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बलौदाबाजार में पोहा घोटाला: ब्रोकरों ने 1.70 करोड़ हड़पे, शेयर बाजार में लगाए पैसे

Baloda Bazar, cg

आरोपियों ने 429 टन से अधिक पोहा विभिन्न राज्यों में बेचकर करीब 1.70 करोड़ रुपए की कमाई की, लेकिन संबंधित व्यापारियों को एक भी रुपया नहीं लौटाया।

पुलिस ने मामले में सक्रियता दिखाते हुए बुधवार को दो आरोपियों – प्रीतम मंधानी (30) और यश बलानी (24) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों भाटापारा के मातादेवालय वार्ड के निवासी हैं। व्यापारियों की ओर से की गई शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

कई राज्यों में बेचा गया पोहा, पैसे डूबे

प्रीतम और यश ने "पोहा मुरमुरा निर्माता कल्याण समिति" से जुड़े करीब 20 व्यापारियों से ब्रोकर बनकर 429 टन 69 किलो पोहा उठाया और इसे विभिन्न राज्यों में ऊँचे दामों पर बेच दिया। परंतु जब व्यापारी भुगतान की मांग करने लगे, तो दोनों आरोपी बहानेबाजी करते रहे और राशि देने से बचते रहे।

शेयर मार्केट और निजी खर्चों में उड़ाया पैसा

थकहार कर व्यापारी सुशील सबलानी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में IPC की धारा 316(5) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जांच में पता चला कि ठगी से मिले पैसे को उन्होंने शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कर दिया और निजी खर्चों में भी खर्च किया।

फिलहाल दोनों आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस मामले से जुड़े वित्तीय लेनदेन और अन्य संदिग्ध गतिविधियों की भी जांच कर रही है। व्यापारियों में इस धोखाधड़ी को लेकर नाराजगी है और वे मामले की सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/poha-scam-brokers-inaugurated-170-million-money-in-the-stock/article-28667

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.