कांकेर हिंसा के विरोध में जगदलपुर समेत बस्तर संभाग बंद, आज व्यापारिक प्रतिष्ठान रहे बंद

जगदलपुर (छ.ग.)

On

धर्मांतरण और आदिवासी समाज पर हमले के आरोपों को लेकर सर्व समाज का छत्तीसगढ़ बंद, सातों जिलों में असर; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में धर्मांतरण को लेकर हुई हिंसा के विरोध में मंगलवार को जगदलपुर सहित पूरे बस्तर संभाग में व्यापक बंद देखा गया। सर्व समाज के आह्वान पर बुलाए गए इस छत्तीसगढ़ बंद को बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स का भी समर्थन मिला, जिसके चलते संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में सुबह से ही अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। इस बंद का असर बस्तर के सातों जिलों—जगदलपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, कोंडागांव और कांकेर में देखने को मिला।

बंद को देखते हुए किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की मौजूदगी रही। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं को बंद से बाहर रखा गया है, ताकि आम जनता को असुविधा न हो।

दरअसल, कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में हाल ही में धर्मांतरण को लेकर विवाद के बाद हिंसा की घटना सामने आई थी। विश्व हिंदू परिषद का आरोप है कि ईसाई मिशनरियों ने योजनाबद्ध तरीके से स्थानीय जनजातीय समाज के लोगों पर हमला किया, जिसमें कुछ प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। इसी के विरोध में सर्व समाज ने प्रदेशव्यापी बंद का आह्वान किया।

विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष रवि ब्रह्मचारी ने कहा कि इस घटना की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि एक स्वतंत्र समिति गठित कर पूरे मामले की जांच कराई जाए और यदि किसी अधिकारी की संलिप्तता सामने आती है तो उसे तत्काल पद से हटाया जाए। साथ ही उन्होंने गांव-गांव में बने चर्चों की वैधता की जांच की भी मांग की, यह कहते हुए कि जहां ग्राम सभा की अनुमति नहीं है, वहां कार्रवाई की जाए।

बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने मंगलवार शाम बैठक कर बंद के समर्थन का औपचारिक निर्णय लिया। चैंबर अध्यक्ष श्याम सोमानी और महामंत्री नवरतन जलोटा ने कहा कि जनजातीय समाज पर हुए कथित हमले और प्रशासन के पक्षपातपूर्ण रवैये के विरोध में यह समर्थन दिया गया है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि दूध, दवा, एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाएं सुचारू रूप से चलती रहेंगी।

प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की हिंसा या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्रिसमस से ठीक एक दिन पहले बंद को लेकर प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/raipur/bastar-division-including-jagdalpur-closed-in-protest-against-kanker-violence/article-40890

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.