छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: पारे में हल्की बढ़ोतरी से ठंड कमजोर, अगले 3 दिन मौसम में बड़े उलटफेर के आसार नहीं

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में ठंड के तीखे तेवर फिलहाल कुछ नरम पड़े हैं। हवा की दिशा में आए बदलाव के कारण तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि इसके बाद ठंड दोबारा असर दिखा सकती है।

हवा की दिशा बदली, ठंड की रफ्तार थमी

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, जब हवाएं उत्तर दिशा से चलती हैं तो शुष्क और ठंडी हवा प्रदेश में प्रवेश करती है, जिससे तापमान तेजी से गिरता है। फिलहाल हवाएं पूर्वी दिशा से आ रही हैं, जो अपेक्षाकृत कम ठंडी होती हैं। इसी कारण तापमान गिरने का सिलसिला थमा है और रात के पारे में आधे से एक डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखी गई है।

शीतलहर का असर सीमित

बीते 24 घंटों में सरगुजा संभाग के बाहरी इलाकों को छोड़ दें तो प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर जैसी स्थिति नहीं रही। दिसंबर के पहले पखवाड़े में जहां ठंड ने लोगों को खूब ठिठुराया था, वहीं अब अगले 3–4 दिनों तक ठंड के स्थिर या थोड़ी कम रहने के संकेत हैं।

अंबिकापुर सबसे ठंडा

प्रदेश में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री कम है।
वहीं माना में तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया। राजधानी क्षेत्र में रविवार–सोमवार की दरम्यानी रात न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर का आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज सुबह हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान यहां का तापमान 13 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Dec 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: पारे में हल्की बढ़ोतरी से ठंड कमजोर, अगले 3 दिन मौसम में बड़े उलटफेर के आसार नहीं

Raipur, CG

मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि इसके बाद ठंड दोबारा असर दिखा सकती है।

हवा की दिशा बदली, ठंड की रफ्तार थमी

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, जब हवाएं उत्तर दिशा से चलती हैं तो शुष्क और ठंडी हवा प्रदेश में प्रवेश करती है, जिससे तापमान तेजी से गिरता है। फिलहाल हवाएं पूर्वी दिशा से आ रही हैं, जो अपेक्षाकृत कम ठंडी होती हैं। इसी कारण तापमान गिरने का सिलसिला थमा है और रात के पारे में आधे से एक डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखी गई है।

शीतलहर का असर सीमित

बीते 24 घंटों में सरगुजा संभाग के बाहरी इलाकों को छोड़ दें तो प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर जैसी स्थिति नहीं रही। दिसंबर के पहले पखवाड़े में जहां ठंड ने लोगों को खूब ठिठुराया था, वहीं अब अगले 3–4 दिनों तक ठंड के स्थिर या थोड़ी कम रहने के संकेत हैं।

अंबिकापुर सबसे ठंडा

प्रदेश में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री कम है।
वहीं माना में तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया। राजधानी क्षेत्र में रविवार–सोमवार की दरम्यानी रात न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर का आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज सुबह हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान यहां का तापमान 13 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/raipur/chhattisgarh-weather-update-cold-weakened-due-to-slight-increase-in/article-40090

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.