SIR अभियान: भोपाल में मृत और शिफ्टेड वोटर्स का डोर-टू-डोर सत्यापन जारी

MP Bhopal

On

अब तक 1.50 लाख वोटर्स का वेरिफिकेशन, कलेक्टर समेत 551 अफसर और कर्मचारी मैदान में

भोपाल जिला प्रशासन ने मंगलवार को भी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के तहत मृत, एब्सेंट, शिफ्टेड, डबल और अन्य कैटेगरी के मतदाताओं का डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन जारी रखा। अब तक लगभग 1.50 लाख मतदाताओं की क्रॉस-चेकिंग की जा चुकी है और आज शाम तक कुल 2,07,378 वोटर्स की जांच पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस अभियान में भोपाल जिले के कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह भी सीधे मैदान में हैं। उन्हें भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र के 92 वोटर्स का वेरिफिकेशन करना है। कुल 551 अधिकारी, बीएलओ और सुपरवाइजर को बूथों के अनुसार जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को अलग-अलग पोलिंग बूथ सौंपा गया है।

जिम्मेदारियों का बंटवारा

कलेक्टर सिंह ने पोलिंग बूथ नंबर-150 का जिम्मा संभाला है। निगम कमिश्नर संस्कृति जैन को 104, जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी को 108, एडीएम सुमित पांडेय को 109 वोटर्स की जांच का कार्य सौंपा गया है। अन्य अधिकारियों जैसे अंकुर मेश्राम (106), पीसी शाक्य (103), प्रकाश नायक (101) और उप जिला निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता के नेतृत्व में सभी ज्वॉइंट कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार भी अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

सत्यापन की प्रक्रिया

अधिकारियों और कर्मचारियों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि SIR के दौरान दर्ज की गई जानकारी सही है या नहीं। मतदाताओं के घर जाकर उनके नाम, पता और स्थिति की जांच की जा रही है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता ने बताया कि जिन मतदाताओं को मृत, एब्सेंट, शिफ्टेड या डबल कैटेगरी में दर्ज किया गया है, उनकी लिस्ट विधानसभावार जिले की वेबसाइट पर अपलोड की गई है। मतदाता स्वयं भी इस लिस्ट की जाँच कर सकते हैं और त्रुटि होने पर सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यदि किसी मतदाता की जांच पूरी नहीं होती है, तो 18 दिसंबर के बाद उनके नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए जाएंगे। इस कदम से मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित होगी और भविष्य में चुनावी प्रक्रियाओं में गड़बड़ी कम होगी।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/6941113e13af2/article-40131

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.