रईसजादे का पुलिस ने निकाला जुलूस, शराबी ने गाड़ी से कई ठेलों को मारी थी टक्कर

Korba, CG

कोरबा टीपी नगर क्षेत्र में बिगड़ैल रईसजादे का पुलिस ने जुलूस निकाला.आरोपी ने नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए कई ठेलों को ठोका था.

कोरबा में रविवार रात एक वाहन ने बाजार में तांडव मचाया. काले रंग की इस गाड़ी ने टीपी नगर जैसे रिहायशी इलाके में कई ठेलों को अपनी चपेट में लिया.इस दौरान वाहन चालक ने अपनी गति धीमी नहीं की.वो एक के बाद एक सामने में जो आया उसे अपनी गाड़ी से ठोकर मारता गया और फरार हो गया. गैरजिम्मेदाराना ड्राइविंग के कारण कई लोग घायल हुए.इसी दौरान एक स्थानीय ने वाहन का वीडियो बना लिया.जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपी को कुसमुंडा से दबोचा.

कौन है आरोपी : टीपी नगर क्षेत्र में इंडियन कॉफी हाउस से प्रेस काम्प्लेक्स की तरफ जाने वाली सड़क पर रविवार रात करीब साढ़े 9 बजे कहर बरपाने वाले आरोपी की पहचान कोयला कारोबारी राकेश यादव के तौर पर हुई है. आरोपी गेवरा निवासी है जो अपनी जीप CG 12 BJ 5048 को शराब के नशे में अकेले ड्राइव कर रहा था.इस दौरान उसने सड़क पर लगने वाले ठेलों को क्षतिग्रस्त किया.

भारी भरकम लगेगा जुर्माना : सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डडसेना ने बताया कि लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलने वाला युवक राकेश यादव को पकड़ा गया है. उसका सार्वजनिक जुलूस भी निकाला गया है.

nobleman hit several carts with vhicle
आरोपी राकेश यादव का पुलिस ने निकाला जुलूस 

बीती रात वह शराब के नशे में था, अब तक की पूछताछ में उसने अकेले ही शराब के नशे में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने की बात कबूली है. जिससे लगभग 40000 रुपए का नुकसान हुआ है. जुर्माना की राशि का आकलन हमने किया है. जिसे आरोपी को कोर्ट में पटाना होगा, मामले में और भी जांच की जा रही है-प्रमोद डडसेना,सिविल लाइन थाना प्रभारी

nobleman hit several carts with vhicle
वाहन जिसने कई ठेलों को मारी टक्कर

आपको बता दें कि घटना के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई थी. वीडियो के आधार पर आरोपी को कुसमुंडा से गिरफ्तार किया. सोमवार दोपहर पुलिस ने इस आरोपी का उसी जगह पर सार्वजनिक जुलूस निकाला, जहां उसने उत्पात मचाया था. इस दौरान पुलिस ने आरोपी को हथकड़ी से बांधा और जुलूस निकालते हुए थाने ले गई.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Mar 2025 By दैनिक जागरण

रईसजादे का पुलिस ने निकाला जुलूस, शराबी ने गाड़ी से कई ठेलों को मारी थी टक्कर

Korba, CG

कोरबा में रविवार रात एक वाहन ने बाजार में तांडव मचाया. काले रंग की इस गाड़ी ने टीपी नगर जैसे रिहायशी इलाके में कई ठेलों को अपनी चपेट में लिया.इस दौरान वाहन चालक ने अपनी गति धीमी नहीं की.वो एक के बाद एक सामने में जो आया उसे अपनी गाड़ी से ठोकर मारता गया और फरार हो गया. गैरजिम्मेदाराना ड्राइविंग के कारण कई लोग घायल हुए.इसी दौरान एक स्थानीय ने वाहन का वीडियो बना लिया.जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपी को कुसमुंडा से दबोचा.

कौन है आरोपी : टीपी नगर क्षेत्र में इंडियन कॉफी हाउस से प्रेस काम्प्लेक्स की तरफ जाने वाली सड़क पर रविवार रात करीब साढ़े 9 बजे कहर बरपाने वाले आरोपी की पहचान कोयला कारोबारी राकेश यादव के तौर पर हुई है. आरोपी गेवरा निवासी है जो अपनी जीप CG 12 BJ 5048 को शराब के नशे में अकेले ड्राइव कर रहा था.इस दौरान उसने सड़क पर लगने वाले ठेलों को क्षतिग्रस्त किया.

भारी भरकम लगेगा जुर्माना : सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डडसेना ने बताया कि लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलने वाला युवक राकेश यादव को पकड़ा गया है. उसका सार्वजनिक जुलूस भी निकाला गया है.

nobleman hit several carts with vhicle
आरोपी राकेश यादव का पुलिस ने निकाला जुलूस 

बीती रात वह शराब के नशे में था, अब तक की पूछताछ में उसने अकेले ही शराब के नशे में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने की बात कबूली है. जिससे लगभग 40000 रुपए का नुकसान हुआ है. जुर्माना की राशि का आकलन हमने किया है. जिसे आरोपी को कोर्ट में पटाना होगा, मामले में और भी जांच की जा रही है-प्रमोद डडसेना,सिविल लाइन थाना प्रभारी

nobleman hit several carts with vhicle
वाहन जिसने कई ठेलों को मारी टक्कर

आपको बता दें कि घटना के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई थी. वीडियो के आधार पर आरोपी को कुसमुंडा से गिरफ्तार किया. सोमवार दोपहर पुलिस ने इस आरोपी का उसी जगह पर सार्वजनिक जुलूस निकाला, जहां उसने उत्पात मचाया था. इस दौरान पुलिस ने आरोपी को हथकड़ी से बांधा और जुलूस निकालते हुए थाने ले गई.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/raiszade-police-took-out-process/article-12547

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.