कोरबा में भीषण सड़क हादसा: दो महिला शिक्षकों की मौत, सात शिक्षक व छात्र गंभीर घायल

Korba, CG

कटघोरा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिला शिक्षकों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य शिक्षक और दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक विंगर गाड़ी, जिसमें शिक्षक और छात्र सवार थे, तानाखार मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर से टकरा गई।

हादसे में जान गंवाने वाली महिला शिक्षकों की पहचान 30 वर्षीय मंजू शर्मा (दिल्ली निवासी) और 34 वर्षीय अंजना शर्मा (हरियाणा निवासी) के रूप में हुई है। दोनों को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया।

दिल्ली, हरियाणा और केरल के शिक्षक थे सवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी शिक्षक एक किराए की विंगर गाड़ी से कटघोरा से उपरोड़ा स्थित एकलव्य स्कूल जा रहे थे। गाड़ी में कुल 13 लोग सवार थे, जिनमें दो छात्र भी शामिल थे। घायलों में अभय श्रीवास्तव, देवराज प्रजापति, राहुल तंवर, गायत्री पीवी, दीपंकर दास, शुभ्रा चौबे, रिया सोलंकी, रूपिका शर्मा, छात्र निखिल यादव और 12 वर्षीय छात्रा रुचिका चटर्जी शामिल हैं।

घायलों की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई गई है और वे सभी दिल्ली, हरियाणा और केरल के निवासी हैं। ये शिक्षक विंगर से नियमित रूप से स्कूल के लिए आवाजाही करते थे।

5 की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से 5 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का इलाज फिलहाल जारी है।

ओवरटेक की कोशिश बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि ट्रेलर चालक ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, उसी दौरान उसने नियंत्रण खो दिया और विंगर गाड़ी को टक्कर मार दी। पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने की वजह से मासूम जिंदगियों पर कहर बनकर टूटा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jul 2025 By दैनिक जागरण

कोरबा में भीषण सड़क हादसा: दो महिला शिक्षकों की मौत, सात शिक्षक व छात्र गंभीर घायल

Korba, CG

हादसे में जान गंवाने वाली महिला शिक्षकों की पहचान 30 वर्षीय मंजू शर्मा (दिल्ली निवासी) और 34 वर्षीय अंजना शर्मा (हरियाणा निवासी) के रूप में हुई है। दोनों को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया।

दिल्ली, हरियाणा और केरल के शिक्षक थे सवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी शिक्षक एक किराए की विंगर गाड़ी से कटघोरा से उपरोड़ा स्थित एकलव्य स्कूल जा रहे थे। गाड़ी में कुल 13 लोग सवार थे, जिनमें दो छात्र भी शामिल थे। घायलों में अभय श्रीवास्तव, देवराज प्रजापति, राहुल तंवर, गायत्री पीवी, दीपंकर दास, शुभ्रा चौबे, रिया सोलंकी, रूपिका शर्मा, छात्र निखिल यादव और 12 वर्षीय छात्रा रुचिका चटर्जी शामिल हैं।

घायलों की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई गई है और वे सभी दिल्ली, हरियाणा और केरल के निवासी हैं। ये शिक्षक विंगर से नियमित रूप से स्कूल के लिए आवाजाही करते थे।

5 की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से 5 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का इलाज फिलहाल जारी है।

ओवरटेक की कोशिश बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि ट्रेलर चालक ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, उसी दौरान उसने नियंत्रण खो दिया और विंगर गाड़ी को टक्कर मार दी। पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने की वजह से मासूम जिंदगियों पर कहर बनकर टूटा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/seven-teachers-and-students-died-seriously-injured-in-horrific-road/article-28671

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.