बाल दिवस पर खास पहल: एनसीसी कैडेट्स ने भरी विमान में उड़ान, सीएम साय और कैबिनेट मंत्री रहे मौजूद

Gariyaband, CG

देवभोग के स्वामी आत्मानंद स्कूल के चयनित छात्रों को मिला दुर्लभ अवसर, फाइटर पायलट विंग कमांडर विवेक साहू ने कराया हवाई अनुभव

बाल दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने एक अनोखी पहल करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के एनसीसी कैडेट्स को विमान उड़ान का अनुभव प्रदान किया। देवभोग के स्वामी आत्मानंद स्कूल के 3 सीजी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी यूनिट के सात चयनित कैडेट्स को जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर माइक्रोलाइट ‘वायरस एसडब्ल्यू 80’ विमान में उड़ान भरने का अवसर मिला। इस विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कई कैबिनेट मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही।

एनसीसी कार्यक्रम की शुरुआत कमांडिंग ऑफिसर और फाइटर पायलट विंग कमांडर विवेक कुमार साहू की अगुआई में हुई। उन्होंने कैडेट्स को उड़ान से पहले विमान संचालन, सुरक्षा मानकों और फ्लाइंग तकनीकों की महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके बाद कैडेट्स को एक-एक कर विमान में बिठाया गया और निर्धारित ऊंचाई तक उड़ान भराई गई।

एनसीसी आफिसर गणेश सोनी के अनुसार चयनित कैडेट्स—रौनक देवांगन, खुशाल साहू, प्रशांत ध्रुव, गौरव कश्यप, चांदनी शर्मा, हंसिका अवस्थी और वैष्णवी ठाकुर—ने टेक ऑफ, लैंडिंग, सर्किट पैटर्न, डाउनविंड-क्रॉसविंड लेग और आरपीएम कंट्रोल जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं का प्रत्यक्ष अनुभव लिया।

यह अवसर उन विद्यार्थियों के लिए विशेष रहा, जो ग्रामीण अंचल में रहते हुए विमानन क्षेत्र के बारे में केवल पढ़ते आए थे। कैडेट्स ने उड़ान के बाद अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके जीवन का यादगार क्षण है और इससे वे भविष्य में एयरफोर्स तथा एविएशन करियर की दिशा में प्रेरित हुए हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को बड़े अवसरों से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को विज्ञान, तकनीक और रक्षा क्षेत्र की आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के लिए ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।

स्कूल के प्राचार्य गिरीश बेहरा ने कहा कि कैडेट्स को बाल दिवस पर मिला यह अनुभव उनके आत्मविश्वास और करियर दृष्टि को नई उड़ान देगा। उन्होंने इस पहल के लिए राज्य सरकार और एनसीसी अधिकारियों को धन्यवाद दिया।

बाल दिवस के मौके पर आयोजित यह कार्यक्रम पूरे जिले में चर्चा का विषय बना रहा। स्थानीय समुदाय और अभिभावकों ने इस पहल को ग्रामीण विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/special-initiative-on-childrens-day-ncc-cadets-took-flight-in/article-37915

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.