बलौदाबाजार में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: बिस्तर में अचेत अवस्था में मिली, मायके वालों ने जताया संदेह

CG

On

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शुरू की जांच

जिले के पलारी विकासखंड के ग्राम सिंधौरा में सोमवार (15 दिसंबर) शाम एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान 29 वर्षीय प्रतिमा बंजारे के रूप में हुई है। उनका शव घर के बिस्तर पर अचेत अवस्था में पाया गया।

घटना के अनुसार, प्रतिमा के पति राजू, जो मजदूरी करते हैं, सोमवार शाम काम से लौटे और पत्नी को बेहोश पाया। पहले उन्हें लगा कि वह सो रही हैं, लेकिन जब उठाने का प्रयास किया गया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद तुरंत गांव के डॉक्टर को बुलाया गया, जिन्होंने प्रतिमा को मृत घोषित कर दिया।

प्रतिमा की मौत की सूचना राजू ने उसी शाम ससुराल पक्ष को दी। अगले दिन सुबह मायके वाले सिंधौरा पहुंचे और बेटी की मौत पर संदेह जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचनामा किया और परिजनों के बयान दर्ज किए।

दो डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमॉर्टम किया। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई थी, लेकिन शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि प्रतिमा राजू की दूसरी पत्नी थीं और उनकी शादी को मात्र छह महीने हुए थे। इससे पहले प्रतिमा का विवाह जरोद गांव में हुआ था। इस जानकारी के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

थाना प्रभारी हेमंत पटेल ने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

स्थानीय लोग और परिजन इस मौत को संदिग्ध मान रहे हैं और पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों और परिवार के बयान लेकर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।

मृतका की आकस्मिक और असामान्य मृत्यु ने पूरे गांव में शोक और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। प्रशासन और पुलिस ने कहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/suspicious-death-of-newly-married-woman-in-balodabazar-found-unconscious/article-40190

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.