मुरैना में ट्रक से 6 करोड़ 20 लाख का गांजा बरामद

Murena, MP

मुरैना पुलिस ने दिल्ली जा रहे ट्रक से 6.20 करोड़ का 30 क्विंटल गांजा जब्त किया. चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

सिटी कोतवाली और सिविल लाइन थाना पुलिस ने मिलकर बड़ी कार्रवाई की है. तस्करों के खिलाफ अभियान चलते हुए पुलिस ने गुरुवार रात को नेशनल हाईवे-44 पर छापा मारकर गांजे से भरे एक ट्रक को पकड़ लिया. पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर गांजे की 120 बोरी बरामद की है, जिसका बाजार मूल्य 6 करोड़ 20 लाख रुपये बताया गया है. तस्कर ट्रक में चोकर की बोरियों के नीचे गांजे की खेप छिपाकर दिल्ली की ओर लेकर जा रहा था.

चेकिंग के दौरान पकड़ा ट्रक
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी गुरुवार रात तस्कर गांजे की बड़ी खेप लेकर सविता पुरा से होकर गुजरने वाली है. इसी सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने सविता पुरा के पास चैकिंग पॉइंट लगा दिया. कुछ देर बाद उनको एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया. नजदीक आने पर पुलिसकर्मियों ने चालक को रोकने के लिए इशारा किया. पुलिस जा इशारा देखते ही चालक ने ट्रक को एक साइड लगा दिया. चालक नीचे उतरकर आया तो पुलिसकर्मियों ने ट्रक में भरे माल के बारे में पूछताछ की.

चोकर की बोरियों के नीचे छुपा था गांजा
चालक ने बताया कि, उसके ट्रक में पशुओं को खिलाया जाने वाला चोकर भरा हुआ है. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने ट्रक में चढ़कर उसकी तलाशी ली तो ऊपर चोकर की बोरियां भरी हुई थीं. पुलिस ने जब नीचे रखी प्लास्टिक की बोरियों को टटोलना शुरू किया तो चालक पसीना-पसीना होने लगा. संदेह होने पर पुलिस ने प्लास्टिक की सभी बोरियों को नीचे उतारकर चैक किया तो उनमें गांजा भरा हुआ था. पुलिस ने ट्रक में रखी कुल 120 बोरियों का वजन कराया तो उसमें 30 क्विंटल 98 किलो गांजा पाया गया. इसका बाजार मूल्य करीब 6 करोड़ 20 लाख रुपये बताया गया है. पुलिस ने आरोपी चालक को अरेस्ट कर हवालात में बंद कर दिया.

MORENA POLICE ARREST SMUGGLER
पशु चारा की बोरियों के नीचे छिपाकर गांजे की तस्करी 
 
इस मामले में एसपी समीर सौरभ ने बताया कि, ''मुरैना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गुरुवार रात बड़ी कार्रवाई की गई है. गांजे के खिलाफ की गई ये कार्रवाई मुरैना में अभी तक की बड़ी कार्रवाई है. एक ट्रक से 3 हजार किलो गांजा पकड़ा है, जिसकी कीमत लगभग 6 करोड़ से अधिक है. ट्रक के पीछे वाले हिस्से में पशुओं के लिए चारा भरा हुआ था. जब उन बोरियों के नीचे चेक किया, तब 120 बोरियो में गांजा भरा हुआ मिला. पकड़ा गया. एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ चल रही है.''

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Mar 2025 By दैनिक जागरण

मुरैना में ट्रक से 6 करोड़ 20 लाख का गांजा बरामद

Murena, MP

सिटी कोतवाली और सिविल लाइन थाना पुलिस ने मिलकर बड़ी कार्रवाई की है. तस्करों के खिलाफ अभियान चलते हुए पुलिस ने गुरुवार रात को नेशनल हाईवे-44 पर छापा मारकर गांजे से भरे एक ट्रक को पकड़ लिया. पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर गांजे की 120 बोरी बरामद की है, जिसका बाजार मूल्य 6 करोड़ 20 लाख रुपये बताया गया है. तस्कर ट्रक में चोकर की बोरियों के नीचे गांजे की खेप छिपाकर दिल्ली की ओर लेकर जा रहा था.

चेकिंग के दौरान पकड़ा ट्रक
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी गुरुवार रात तस्कर गांजे की बड़ी खेप लेकर सविता पुरा से होकर गुजरने वाली है. इसी सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने सविता पुरा के पास चैकिंग पॉइंट लगा दिया. कुछ देर बाद उनको एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया. नजदीक आने पर पुलिसकर्मियों ने चालक को रोकने के लिए इशारा किया. पुलिस जा इशारा देखते ही चालक ने ट्रक को एक साइड लगा दिया. चालक नीचे उतरकर आया तो पुलिसकर्मियों ने ट्रक में भरे माल के बारे में पूछताछ की.

चोकर की बोरियों के नीचे छुपा था गांजा
चालक ने बताया कि, उसके ट्रक में पशुओं को खिलाया जाने वाला चोकर भरा हुआ है. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने ट्रक में चढ़कर उसकी तलाशी ली तो ऊपर चोकर की बोरियां भरी हुई थीं. पुलिस ने जब नीचे रखी प्लास्टिक की बोरियों को टटोलना शुरू किया तो चालक पसीना-पसीना होने लगा. संदेह होने पर पुलिस ने प्लास्टिक की सभी बोरियों को नीचे उतारकर चैक किया तो उनमें गांजा भरा हुआ था. पुलिस ने ट्रक में रखी कुल 120 बोरियों का वजन कराया तो उसमें 30 क्विंटल 98 किलो गांजा पाया गया. इसका बाजार मूल्य करीब 6 करोड़ 20 लाख रुपये बताया गया है. पुलिस ने आरोपी चालक को अरेस्ट कर हवालात में बंद कर दिया.

MORENA POLICE ARREST SMUGGLER
पशु चारा की बोरियों के नीचे छिपाकर गांजे की तस्करी 
 
इस मामले में एसपी समीर सौरभ ने बताया कि, ''मुरैना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गुरुवार रात बड़ी कार्रवाई की गई है. गांजे के खिलाफ की गई ये कार्रवाई मुरैना में अभी तक की बड़ी कार्रवाई है. एक ट्रक से 3 हजार किलो गांजा पकड़ा है, जिसकी कीमत लगभग 6 करोड़ से अधिक है. ट्रक के पीछे वाले हिस्से में पशुओं के लिए चारा भरा हुआ था. जब उन बोरियों के नीचे चेक किया, तब 120 बोरियो में गांजा भरा हुआ मिला. पकड़ा गया. एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ चल रही है.''

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/6-crore-20-lakh-cannabis-recovered-from-truck-in-morena/article-14018

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.