जबलपुर में भाजयुमो नेता की थाने में पिटाई का आरोप: कंधा टूटा, गंभीर चोटें; पुलिस ने आरोपों को नकारा

Jabalpur

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के मंडल मंत्री पवन शर्मा ने तिलवारा थाने की पुलिस पर बेरहमी से मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। पवन का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने थाने में उनके साथ जानवरों जैसा बर्ताव करते हुए बुरी तरह पीटा, जिससे उनका कंधा टूट गया और शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, तिलवारा थाना प्रभारी ब्रजेश मिश्रा ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

 पवन शर्मा, जो संगम कॉलोनी के निवासी हैं, ने बताया कि शनिवार रात वे अपने मित्र के साथ नर्मदा दर्शन के लिए तिलवारा घाट जा रहे थे। रास्ते में पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। पवन के अनुसार, पुलिस द्वारा रोके जाने पर उन्होंने अपना परिचय देते हुए चालान बनाने की बात कही थी। इसके बावजूद, आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की और विवाद बढ़ने पर थाने ले जाकर बेरहमी से पीटा गया।

पवन ने विजयनगर थाने में दर्ज कराई शिकायत

पिटाई के बाद पवन को तिलवारा थाने से बाहर निकाल दिया गया। किसी तरह वे विजयनगर थाने पहुंचे और वहां तिलवारा थाने के स्टाफ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। विजयनगर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पंवार खुद उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। हालांकि, थाना प्रभारी पंवार ने कहा कि उन्हें पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी नहीं है।

पुलिस का पक्ष: तेज रफ्तार और बदतमीजी का आरोप

तिलवारा थाना प्रभारी ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान पवन शर्मा तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए आए थे। पुलिस द्वारा रोके जाने पर उन्होंने बदतमीजी की और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। मना करने पर विवाद बढ़ गया। मिश्रा ने कहा कि यदि पवन के साथ मारपीट हुई है तो वे उसका वीडियो सबूत के तौर पर पेश करें।

भाजयुमो अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

इस घटना पर भाजयुमो नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता के साथ हुई बर्बरता बेहद निंदनीय है और वे जल्द ही एसपी से मुलाकात कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Apr 2025 By दैनिक जागरण

जबलपुर में भाजयुमो नेता की थाने में पिटाई का आरोप: कंधा टूटा, गंभीर चोटें; पुलिस ने आरोपों को नकारा

Jabalpur

 पवन शर्मा, जो संगम कॉलोनी के निवासी हैं, ने बताया कि शनिवार रात वे अपने मित्र के साथ नर्मदा दर्शन के लिए तिलवारा घाट जा रहे थे। रास्ते में पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। पवन के अनुसार, पुलिस द्वारा रोके जाने पर उन्होंने अपना परिचय देते हुए चालान बनाने की बात कही थी। इसके बावजूद, आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की और विवाद बढ़ने पर थाने ले जाकर बेरहमी से पीटा गया।

पवन ने विजयनगर थाने में दर्ज कराई शिकायत

पिटाई के बाद पवन को तिलवारा थाने से बाहर निकाल दिया गया। किसी तरह वे विजयनगर थाने पहुंचे और वहां तिलवारा थाने के स्टाफ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। विजयनगर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पंवार खुद उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। हालांकि, थाना प्रभारी पंवार ने कहा कि उन्हें पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी नहीं है।

पुलिस का पक्ष: तेज रफ्तार और बदतमीजी का आरोप

तिलवारा थाना प्रभारी ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान पवन शर्मा तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए आए थे। पुलिस द्वारा रोके जाने पर उन्होंने बदतमीजी की और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। मना करने पर विवाद बढ़ गया। मिश्रा ने कहा कि यदि पवन के साथ मारपीट हुई है तो वे उसका वीडियो सबूत के तौर पर पेश करें।

भाजयुमो अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

इस घटना पर भाजयुमो नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता के साथ हुई बर्बरता बेहद निंदनीय है और वे जल्द ही एसपी से मुलाकात कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/allegations-of-beating-of-bjym-leader-in-jabalpur-in-police/article-18758

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.