रतलाम में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की कोशिश नाकाम: महिला की सतर्कता से टली बड़ी वारदात, सीसीटीवी में कैद बदमाश

रतलाम (म.प्र.)

On

स्टेशन रोड क्षेत्र में स्केटिंग कराने निकली महिला को बनाया निशाना, झपटमारी में चेन बची लेकिन पेंडेंट लेकर फरार हुए आरोपी

शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में  एक महिला के साथ चेन झपटमारी की कोशिश का मामला सामने आया है। महिला की सतर्कता और साहस के चलते पूरी चेन तो सुरक्षित रही, लेकिन झटके में चेन का पेंडेंट और उसमें लगा सोने का नाका बदमाश लेकर फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

यह घटना महलवाड़ा परिसर की एक कॉलोनी में शाम करीब 6:39 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, महिला अपनी नाबालिग बेटी को स्केटिंग कराने के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक कॉलोनी में पहुंचे। मौका देखते ही पीछे बैठे बदमाश ने महिला के गले की ओर झपट्टा मारा। अचानक हुए हमले से महिला घबरा जरूर गई, लेकिन उसने खुद को संभालते हुए चेन पकड़ ली, जिससे पूरी चेन छिनने से बच गई।

हालांकि, झटके के दौरान चेन में लगा पेंडेंट और सोने का नाका टूटकर अलग हो गया, जिसे आरोपी अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि पेंडेंट का वजन करीब साढ़े पांच से छह ग्राम के बीच था, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 90 हजार रुपये बताई जा रही है।

घटना के बाद महिला ने आसपास के लोगों को जानकारी दी और अगले दिन सोमवार दोपहर स्टेशन रोड थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, दोनों आरोपी वारदात से पहले इलाके में घूमते हुए दिखाई दिए थे। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि पीछे बैठे आरोपी ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। बाइक पर आगे की ओर एक सजावटी माला भी नजर आ रही है, जिसे पुलिस ने पहचान के एक संकेत के रूप में नोट किया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनियों और रिहायशी इलाकों में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे खासकर महिलाओं में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आसपास के इलाकों में लगे अन्य कैमरों की भी जांच की जा रही है। संदिग्ध बाइक और आरोपियों के हुलिये के आधार पर टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। साथ ही, पूर्व में हुई इसी तरह की घटनाओं से भी कड़ी जोड़कर जांच की जा रही है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर कीमती गहने पहनने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें। महिला की हिम्मत से बड़ी चोरी टल जरूर गई, लेकिन यह घटना शहर में बढ़ती झपटमारी की वारदातों को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ाने वाली साबित हुई है।

------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/696df93fc64cc/article-43589

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.