मैहर में भीषण हादसा, सूरत से श्रद्धालुओं को लेकर महाकुंभ जा रही बस पलटी, 50 लोग घायल

Maihar, MP

मैहर जिले में भीषण हादसा हो गया. सूरत से महाकुंभ जा रही बस पलटने से लगभग 50 यात्री घायल हो गए.

जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया. गुजरात के सूरत से श्रद्धालुओं को लेकर महाकुंभ जा रही यात्री बस पलटने आधा सैकड़ा यात्री घायल हो गए. घटना अमरपाटन के नेशनल हाईवे 30 बारहिया नादान देहात थाना क्षेत्र की है. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि किसी वाहन द्वारा बस को ओवरटेक किया जा रहा था. ऐसे में बस चालक ने बस को किनारे करने का प्रयास किया और बस पलट गई. जिसकी वजह से यह दुर्घटना का शिकार हुई है.

महाकुंभ जा रही बस पलटी
जानकारी के मुताबिक, मैहर जिले के नादान देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बारहिया ग्राम के पास बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. दरअसल गुजरात के सूरत से श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज महाकुंभ जा रही तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. यह बस 52 सीटर बताई जा रही है. जिसमें करीब 50 यात्री सवार थे. इनमें से दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि बाकि यात्रियों को मामूली चोटे आई हैं.

हादसे में 50 लोग घायल
यह घटना बुधवार तड़के सुबह 5:30 बजे की बताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना नादान देहात पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अमरपाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. जहां सभी का उपचार जारी है. बता दें कि, महाकुंभ में आज मौनी अमावस्या के दिन शाही स्नान होने की वजह से देशभर से लोग प्रयागराज महाकुंभ जा रहे हैं. बस सवार भी महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे थे. तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गए.

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
नादान देहात थाना प्रभारी केएन बंजारा ने बताया कि, ''आज सुबह तकरीबन 5:30 बजे नेशनल हाईवे 30 पर बारहिया ग्राम के पास एक बस पलटने की सूचना मिली थी. इसके बाद तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची और बस में घायल सभी यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. यह बस 52 सीटर थी जिसमें 50 यात्री सवार थे, हालांकि एक बड़ी दुर्घटना टल गई. दो यात्रियों को ज्यादा चोटें आई हैं. सभी लोग बाल बाल बच गए. पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है.''

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jan 2025 By दैनिक जागरण

मैहर में भीषण हादसा, सूरत से श्रद्धालुओं को लेकर महाकुंभ जा रही बस पलटी, 50 लोग घायल

Maihar, MP

जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया. गुजरात के सूरत से श्रद्धालुओं को लेकर महाकुंभ जा रही यात्री बस पलटने आधा सैकड़ा यात्री घायल हो गए. घटना अमरपाटन के नेशनल हाईवे 30 बारहिया नादान देहात थाना क्षेत्र की है. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि किसी वाहन द्वारा बस को ओवरटेक किया जा रहा था. ऐसे में बस चालक ने बस को किनारे करने का प्रयास किया और बस पलट गई. जिसकी वजह से यह दुर्घटना का शिकार हुई है.

महाकुंभ जा रही बस पलटी
जानकारी के मुताबिक, मैहर जिले के नादान देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बारहिया ग्राम के पास बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. दरअसल गुजरात के सूरत से श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज महाकुंभ जा रही तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. यह बस 52 सीटर बताई जा रही है. जिसमें करीब 50 यात्री सवार थे. इनमें से दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि बाकि यात्रियों को मामूली चोटे आई हैं.

हादसे में 50 लोग घायल
यह घटना बुधवार तड़के सुबह 5:30 बजे की बताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना नादान देहात पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अमरपाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. जहां सभी का उपचार जारी है. बता दें कि, महाकुंभ में आज मौनी अमावस्या के दिन शाही स्नान होने की वजह से देशभर से लोग प्रयागराज महाकुंभ जा रहे हैं. बस सवार भी महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे थे. तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गए.

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
नादान देहात थाना प्रभारी केएन बंजारा ने बताया कि, ''आज सुबह तकरीबन 5:30 बजे नेशनल हाईवे 30 पर बारहिया ग्राम के पास एक बस पलटने की सूचना मिली थी. इसके बाद तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची और बस में घायल सभी यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. यह बस 52 सीटर थी जिसमें 50 यात्री सवार थे, हालांकि एक बड़ी दुर्घटना टल गई. दो यात्रियों को ज्यादा चोटें आई हैं. सभी लोग बाल बाल बच गए. पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है.''

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-horrific-accident-in-maihar-50-people-who-were-going/article-8865

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.