हेमंत खंडेलवाल बने मध्यप्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष: सीएम मोहन यादव ने मंच तक पहुंचाया, जल्द होगा औपचारिक ऐलान

Bhopal, MP

बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष चुने गए हैं। हालांकि, औपचारिक घोषणा बुधवार सुबह होने की संभावना है, लेकिन संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के इशारे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद उन्हें मंच पर ले जाकर नामांकन दिलाया। इसके साथ ही पार्टी ने संकेत दे दिए हैं कि खंडेलवाल निर्विरोध अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं।

सीएम मोहन यादव बने प्रस्तावक, शीर्ष नेतृत्व रहा मौजूद

खंडेलवाल पहली पंक्ति में मंत्री वीरेंद्र खटीक और गोपाल भार्गव के साथ बैठे थे। जैसे ही संगठन महामंत्री ने इशारा किया, सीएम मोहन यादव ने उन्हें मंच की ओर ले जाकर नामांकन दिलवाया।
नामांकन चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, निर्वाचन अधिकारी विवेक शेजवलकर और पर्यवेक्षक सरोज पांडे के समक्ष हुआ।
इस दौरान शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और कई अन्य वरिष्ठ नेता मंच पर उपस्थित रहे।

कुछ बड़े नाम रहे नदारद

प्रदेश भाजपा कार्यालय में यह घटनाक्रम सबकी निगाहों में रहा, लेकिन
कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल और सुधीर गुप्ता इस मौके पर अनुपस्थित रहे, जो पार्टी के अंदर संभावित गुटबाजी और संतुलन की चर्चाओं को हवा दे गया।

खंडेलवाल का चुनाव क्यों महत्वपूर्ण है?

हेमंत खंडेलवाल मालवा-निमाड़ क्षेत्र से आने वाले आठवें भाजपा नेता होंगे, जो प्रदेश संगठन का नेतृत्व करेंगे। वे पूर्व सांसद विजय खंडेलवाल के पुत्र हैं और पार्टी संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका लंबे समय से रही है।

क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व: मालवा से एक बार फिर कमान

भाजपा ने एक बार फिर मालवा-निमाड़ पर भरोसा जताया है।
मालवा क्षेत्र से पहले भी सुंदरलाल पटवा, कैलाश जोशी, नंदकुमार सिंह चौहान जैसे दिग्गज नेता प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं।
इस क्षेत्र से अब तक 8 बार प्रदेशाध्यक्ष बनाए जा चुके हैं।
ग्वालियर-चंबल से 4, महाकौशल से 2, और मध्य क्षेत्र से शिवराज के बाद हेमंत खंडेलवाल दूसरे नेता हैं।

बुधवार को होगी औपचारिक घोषणा

बीजेपी की बुधवार सुबह 10:30 बजे एक बड़ी संगठनात्मक बैठक बुलाई गई है, जिसमें हेमंत खंडेलवाल के निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की जाएगी। पार्टी के पदाधिकारियों से लेकर जिला स्तर तक के नेता इस बैठक में शामिल होंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jul 2025 By दैनिक जागरण

हेमंत खंडेलवाल बने मध्यप्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष: सीएम मोहन यादव ने मंच तक पहुंचाया, जल्द होगा औपचारिक ऐलान

Bhopal, MP

सीएम मोहन यादव बने प्रस्तावक, शीर्ष नेतृत्व रहा मौजूद

खंडेलवाल पहली पंक्ति में मंत्री वीरेंद्र खटीक और गोपाल भार्गव के साथ बैठे थे। जैसे ही संगठन महामंत्री ने इशारा किया, सीएम मोहन यादव ने उन्हें मंच की ओर ले जाकर नामांकन दिलवाया।
नामांकन चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, निर्वाचन अधिकारी विवेक शेजवलकर और पर्यवेक्षक सरोज पांडे के समक्ष हुआ।
इस दौरान शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और कई अन्य वरिष्ठ नेता मंच पर उपस्थित रहे।

कुछ बड़े नाम रहे नदारद

प्रदेश भाजपा कार्यालय में यह घटनाक्रम सबकी निगाहों में रहा, लेकिन
कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल और सुधीर गुप्ता इस मौके पर अनुपस्थित रहे, जो पार्टी के अंदर संभावित गुटबाजी और संतुलन की चर्चाओं को हवा दे गया।

खंडेलवाल का चुनाव क्यों महत्वपूर्ण है?

हेमंत खंडेलवाल मालवा-निमाड़ क्षेत्र से आने वाले आठवें भाजपा नेता होंगे, जो प्रदेश संगठन का नेतृत्व करेंगे। वे पूर्व सांसद विजय खंडेलवाल के पुत्र हैं और पार्टी संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका लंबे समय से रही है।

क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व: मालवा से एक बार फिर कमान

भाजपा ने एक बार फिर मालवा-निमाड़ पर भरोसा जताया है।
मालवा क्षेत्र से पहले भी सुंदरलाल पटवा, कैलाश जोशी, नंदकुमार सिंह चौहान जैसे दिग्गज नेता प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं।
इस क्षेत्र से अब तक 8 बार प्रदेशाध्यक्ष बनाए जा चुके हैं।
ग्वालियर-चंबल से 4, महाकौशल से 2, और मध्य क्षेत्र से शिवराज के बाद हेमंत खंडेलवाल दूसरे नेता हैं।

बुधवार को होगी औपचारिक घोषणा

बीजेपी की बुधवार सुबह 10:30 बजे एक बड़ी संगठनात्मक बैठक बुलाई गई है, जिसमें हेमंत खंडेलवाल के निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की जाएगी। पार्टी के पदाधिकारियों से लेकर जिला स्तर तक के नेता इस बैठक में शामिल होंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/hemant-khandelwal-became-madhya-pradesh-bjps-new-president-cm-mohan/article-26189

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.