पूर्व विधायक शिवशंकर समाधिया का निधन: राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, पुत्र ने दी मुखाग्नि

Bhind, MP

भिंड जिले के वरिष्ठ राजनेता और अटेर विधानसभा से पूर्व विधायक शिवशंकर समाधिया का सोमवार रात निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। मंगलवार को उनके पैतृक गांव खेरा में उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। पुत्र आशीष समाधिया ने उन्हें मुखाग्नि दी।

 पुलिस बल ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। समाधिया जी के निधन से पूरे जिले और राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

राजनीतिक सफर: आपातकाल से विधायक पद तक

शिवशंकर समाधिया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और हिंदूवादी विचारधारा से जुड़े हुए थे। आपातकाल के समय वे मीसा बंदी के तहत जेल गए थे।
1977 में जनसंघ के टिकट पर अटेर विधानसभा से चुनाव जीतकर विधायक बने।
वे तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरेंद्र सखलेचा की सरकार में शामिल थे और उन्होंने अपने कार्यकाल में कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं।

विकास कार्यों की अमिट छाप

अपने लगभग ढाई साल के कार्यकाल में समाधिया ने अंचल के विकास के लिए कई अहम कार्य कराए।
उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं:

  • चंबल और क्वारी नदी पर पुल निर्माण

  • कनेरा सिंचाई परियोजना

  • फूप कृषि मंडी की स्थापना

  • नगर परिषद का गठन

  • शिक्षा और स्वास्थ्य संस्थानों की शुरुआत

इन कार्यों ने अटेर क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया और जनता के बीच उनकी एक ईमानदार जनप्रतिनिधि की छवि बनी।

राजनीतिक विरासत: तीसरी पीढ़ी तक फैला योगदान

समाधिया जी की राजनीतिक विरासत तीन पीढ़ियों तक फैली हुई है। उनके पुत्र आशीष समाधिया ने बताया कि उनके पिता ने राजनीति की शिक्षा अपने दादा बाबूराम समाधिया से ली थी, जो 1952 में देश के पहले विधानसभा चुनाव में विधायक चुने गए थे।

क्षेत्र और संगठन में शोक की लहर

पूर्व विधायक के निधन से भाजपा, संघ और सामाजिक संगठनों में गहरा शोक है।
भिंड, अटेर और आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें विदाई दी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jul 2025 By दैनिक जागरण

पूर्व विधायक शिवशंकर समाधिया का निधन: राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, पुत्र ने दी मुखाग्नि

Bhind, MP

 पुलिस बल ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। समाधिया जी के निधन से पूरे जिले और राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

राजनीतिक सफर: आपातकाल से विधायक पद तक

शिवशंकर समाधिया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और हिंदूवादी विचारधारा से जुड़े हुए थे। आपातकाल के समय वे मीसा बंदी के तहत जेल गए थे।
1977 में जनसंघ के टिकट पर अटेर विधानसभा से चुनाव जीतकर विधायक बने।
वे तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरेंद्र सखलेचा की सरकार में शामिल थे और उन्होंने अपने कार्यकाल में कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं।

विकास कार्यों की अमिट छाप

अपने लगभग ढाई साल के कार्यकाल में समाधिया ने अंचल के विकास के लिए कई अहम कार्य कराए।
उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं:

  • चंबल और क्वारी नदी पर पुल निर्माण

  • कनेरा सिंचाई परियोजना

  • फूप कृषि मंडी की स्थापना

  • नगर परिषद का गठन

  • शिक्षा और स्वास्थ्य संस्थानों की शुरुआत

इन कार्यों ने अटेर क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया और जनता के बीच उनकी एक ईमानदार जनप्रतिनिधि की छवि बनी।

राजनीतिक विरासत: तीसरी पीढ़ी तक फैला योगदान

समाधिया जी की राजनीतिक विरासत तीन पीढ़ियों तक फैली हुई है। उनके पुत्र आशीष समाधिया ने बताया कि उनके पिता ने राजनीति की शिक्षा अपने दादा बाबूराम समाधिया से ली थी, जो 1952 में देश के पहले विधानसभा चुनाव में विधायक चुने गए थे।

क्षेत्र और संगठन में शोक की लहर

पूर्व विधायक के निधन से भाजपा, संघ और सामाजिक संगठनों में गहरा शोक है।
भिंड, अटेर और आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें विदाई दी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/former-mla-shivshankar-samadhiya-passed-away-with-the-last-farewell/article-26191

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.