AC विवाद से लेकर धरना प्रदर्शन तक: दो कांग्रेस विधायकों पर केस, बालेश्वर साहू गिरफ्तार, व्यास कश्यप पर FIR दर्ज

Janjgir-Champa, CG

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में कांग्रेस विधायकों के खिलाफ दो अलग-अलग मामलों में कानूनी कार्रवाई की गई है। जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू को पड़ोसी को गोली मारने की धमकी देने और मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जबकि जांजगीर विधायक व्यास कश्यप सहित 13 लोगों पर हाईवे जाम करने को लेकर FIR दर्ज हुई है।

 AC यूनिट के विवाद में गूंजा “गोली मार दूंगा”, विधायक गिरफ्तार

11 जून को जैजैपुर क्षेत्र में कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू और उनके पड़ोसी चंद्रशेखर राठौर के बीच विवाद उस वक्त बढ़ गया जब AC की आउटडोर यूनिट को हटाने को लेकर कहासुनी हुई।
पड़ोसी ने आरोप लगाया कि विधायक ने दीवार पर जबरन यूनिट लगवाई थी और हटाने पर "गोली मार दूंगा" जैसी धमकी दी।

घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है।

FIR के बाद गिरफ्तारी, फिर मुचलके पर रिहा

पुलिस ने जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद विधायक साहू को गिरफ्तार किया। चूंकि मामला जमानती धारा में था, इसलिए उन्हें मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
उधर, विधायक ने भी काउंटर केस दर्ज कराया और अपने पड़ोसी पर बदसलूकी का आरोप लगाया है।

NH-49 पर चक्का जाम, कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप पर केस

30 जून को जर्वे-पीथमपुर मार्ग की खराब हालत के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया।
धरने में कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप, सरपंच, जनपद सदस्य, पार्षद सहित 13 लोग शामिल हुए। पुलिस ने यातायात बाधित करने के आरोप में सभी पर FIR दर्ज की।

धरने में स्कूली बच्चे भी थे शामिल

प्रदर्शन के दौरान स्कूली बच्चों की भी मौजूदगी से मामला और गंभीर हो गया।
पुलिस ने कहा कि चक्काजाम के कारण आम नागरिकों को आवाजाही में दिक्कत हुई। इसी कारण जांजगीर थाने में केस दर्ज किया गया।

व्यास कश्यप बोले – भेदभाव कर रही सरकार

धरने के दौरान विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि "मैं विधायक हूं और 3 करोड़ रुपए अपने आगामी बजट से देने को तैयार हूं, फिर भी वित्त मंत्री ओपी चौधरी पैसा नहीं भेज रहे।
PWD अधिकारी ने भी अपने निजी पैसे से कार्य कराने की बात कही, जो शर्मनाक है।"

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jul 2025 By दैनिक जागरण

AC विवाद से लेकर धरना प्रदर्शन तक: दो कांग्रेस विधायकों पर केस, बालेश्वर साहू गिरफ्तार, व्यास कश्यप पर FIR दर्ज

Janjgir-Champa, CG

 AC यूनिट के विवाद में गूंजा “गोली मार दूंगा”, विधायक गिरफ्तार

11 जून को जैजैपुर क्षेत्र में कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू और उनके पड़ोसी चंद्रशेखर राठौर के बीच विवाद उस वक्त बढ़ गया जब AC की आउटडोर यूनिट को हटाने को लेकर कहासुनी हुई।
पड़ोसी ने आरोप लगाया कि विधायक ने दीवार पर जबरन यूनिट लगवाई थी और हटाने पर "गोली मार दूंगा" जैसी धमकी दी।

घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है।

FIR के बाद गिरफ्तारी, फिर मुचलके पर रिहा

पुलिस ने जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद विधायक साहू को गिरफ्तार किया। चूंकि मामला जमानती धारा में था, इसलिए उन्हें मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
उधर, विधायक ने भी काउंटर केस दर्ज कराया और अपने पड़ोसी पर बदसलूकी का आरोप लगाया है।

NH-49 पर चक्का जाम, कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप पर केस

30 जून को जर्वे-पीथमपुर मार्ग की खराब हालत के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया।
धरने में कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप, सरपंच, जनपद सदस्य, पार्षद सहित 13 लोग शामिल हुए। पुलिस ने यातायात बाधित करने के आरोप में सभी पर FIR दर्ज की।

धरने में स्कूली बच्चे भी थे शामिल

प्रदर्शन के दौरान स्कूली बच्चों की भी मौजूदगी से मामला और गंभीर हो गया।
पुलिस ने कहा कि चक्काजाम के कारण आम नागरिकों को आवाजाही में दिक्कत हुई। इसी कारण जांजगीर थाने में केस दर्ज किया गया।

व्यास कश्यप बोले – भेदभाव कर रही सरकार

धरने के दौरान विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि "मैं विधायक हूं और 3 करोड़ रुपए अपने आगामी बजट से देने को तैयार हूं, फिर भी वित्त मंत्री ओपी चौधरी पैसा नहीं भेज रहे।
PWD अधिकारी ने भी अपने निजी पैसे से कार्य कराने की बात कही, जो शर्मनाक है।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/baleshwar-sahu-arrested-vyas-kashyap-a-case-against-two-congress/article-26185

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.