इंदौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान युवकों से मारपीट, धर्मांतरण और विदेशी फंडिंग के लगे आरोप

Indore, MP

धर्मांतरण के आरोपों को खारिज करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे पत्रकार सौरभ बेनर्जी और उनके साथियों के साथ गुरुवार को इंदौर प्रेस क्लब के बाहर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मारपीट की।

घटना उस वक्त हुई जब सौरभ और एक युवती मीडिया से बात करने वाले थे। तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और आरोपियों पर हमला बोल दिया।

स्थिति बिगड़ती देख सेंट्रल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकालकर थाने ले गई। इस दौरान मीडियाकर्मियों ने भी बीच-बचाव कर स्थिति को संभालने की कोशिश की।

क्या है पूरा मामला?

घटना की जड़ें देवास जिले के शुक्रवासा गांव से जुड़ी हैं, जहां कुछ युवक-युवतियों की गतिविधियों को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने पूछताछ की थी। आरोप है कि इन लोगों ने जंगल क्षेत्र में टेंट लगाकर जरूरतमंदों को लालच देकर अपने साथ जोड़ने की कोशिश की।

पुलिस जांच में सामने आया कि इन लोगों ने सिर्फ दो हजार रुपये में करीब साढ़े छह बीघा जमीन किराए पर लेकर अस्थायी डेरा जमा रखा था। वहां से चार युवकों को हिरासत में लिया गया, जबकि कुछ अन्य फरार हैं।

आरोपों को गलत बताने आए थे प्रेस के सामने

पत्रकार सौरभ बेनर्जी, जो पहले फ्री प्रेस में कार्यरत रहे और वर्तमान में ग्लोबल हैराल्ड से जुड़े हैं, ने बताया कि उनका धर्मांतरण या विदेशी फंडिंग से कोई लेना-देना नहीं है। वे सिर्फ सामाजिक कार्य कर रहे थे, जिसकी सूचना उन्होंने प्रशासन को पहले ही दे रखी थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके साथियों को झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है, जबकि वे खुद पूजा-पाठ करने वाले व्यक्ति हैं और किसी भी रूप में धर्म परिवर्तन से नहीं जुड़े हैं।

खुलेआम धमकियां, मीडिया से बातचीत पर रोक

हंगामे के दौरान बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता सौरभ और उनके साथ आई युवती को जान से मारने की धमकी देने लगे। यहां तक कि उन्होंने प्रेस के सामने मीडिया से बात न करने की चेतावनी दी। इस वजह से प्रेस क्लब के बाहर कुछ देर के लिए तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस जांच जारी, दस्तावेजों की कमी पर सवाल

टीआई अजय गुर्जर ने बताया कि मामले की जांच सभी ऐंगल से की जा रही है। जंगल से पकड़े गए युवकों के पास से कोई वैध पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिले हैं। इनका कथित लीडर सौम्य बनर्जी बताया जा रहा है। हिरासत में लिए गए युवक अलग-अलग राज्यों से हैं, जबकि दोनों युवतियां इंदौर की निवासी हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jul 2025 By दैनिक जागरण

इंदौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान युवकों से मारपीट, धर्मांतरण और विदेशी फंडिंग के लगे आरोप

Indore, MP

घटना उस वक्त हुई जब सौरभ और एक युवती मीडिया से बात करने वाले थे। तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और आरोपियों पर हमला बोल दिया।

स्थिति बिगड़ती देख सेंट्रल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकालकर थाने ले गई। इस दौरान मीडियाकर्मियों ने भी बीच-बचाव कर स्थिति को संभालने की कोशिश की।

क्या है पूरा मामला?

घटना की जड़ें देवास जिले के शुक्रवासा गांव से जुड़ी हैं, जहां कुछ युवक-युवतियों की गतिविधियों को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने पूछताछ की थी। आरोप है कि इन लोगों ने जंगल क्षेत्र में टेंट लगाकर जरूरतमंदों को लालच देकर अपने साथ जोड़ने की कोशिश की।

पुलिस जांच में सामने आया कि इन लोगों ने सिर्फ दो हजार रुपये में करीब साढ़े छह बीघा जमीन किराए पर लेकर अस्थायी डेरा जमा रखा था। वहां से चार युवकों को हिरासत में लिया गया, जबकि कुछ अन्य फरार हैं।

आरोपों को गलत बताने आए थे प्रेस के सामने

पत्रकार सौरभ बेनर्जी, जो पहले फ्री प्रेस में कार्यरत रहे और वर्तमान में ग्लोबल हैराल्ड से जुड़े हैं, ने बताया कि उनका धर्मांतरण या विदेशी फंडिंग से कोई लेना-देना नहीं है। वे सिर्फ सामाजिक कार्य कर रहे थे, जिसकी सूचना उन्होंने प्रशासन को पहले ही दे रखी थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके साथियों को झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है, जबकि वे खुद पूजा-पाठ करने वाले व्यक्ति हैं और किसी भी रूप में धर्म परिवर्तन से नहीं जुड़े हैं।

खुलेआम धमकियां, मीडिया से बातचीत पर रोक

हंगामे के दौरान बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता सौरभ और उनके साथ आई युवती को जान से मारने की धमकी देने लगे। यहां तक कि उन्होंने प्रेस के सामने मीडिया से बात न करने की चेतावनी दी। इस वजह से प्रेस क्लब के बाहर कुछ देर के लिए तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस जांच जारी, दस्तावेजों की कमी पर सवाल

टीआई अजय गुर्जर ने बताया कि मामले की जांच सभी ऐंगल से की जा रही है। जंगल से पकड़े गए युवकों के पास से कोई वैध पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिले हैं। इनका कथित लीडर सौम्य बनर्जी बताया जा रहा है। हिरासत में लिए गए युवक अलग-अलग राज्यों से हैं, जबकि दोनों युवतियां इंदौर की निवासी हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/allegations-of-conversion-and-foreign-funding-assaulted-during-press-conference/article-28699

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.