त्रिपुंड और त्रिशूल से सुसज्जित हुए बाबा महाकाल, अलौकिक श्रृंगार के दर्शन से भक्त हुए भावविभोर

Ujjain, MP

उज्जैन के विश्वविख्यात श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में पौष मास कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि, मंगलवार को ब्रह्ममुहूर्त में मंदिर के कपाट खोले गए। तड़के 4 बजे आरंभ हुई भस्म आरती में भगवान महाकाल अपने दिव्य और तेजस्वी स्वरूप में विराजमान हुए। परंपरागत विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न इस आरती ने सम्पूर्ण मंदिर परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

कपाट खुलते ही पुजारियों ने गर्भगृह में स्थित देवी-देवताओं का पूजन किया। इसके पश्चात भगवान महाकाल का शुद्ध जल से अभिषेक हुआ। फिर दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से तैयार पंचामृत द्वारा विधिवत अभिषेक किया गया। पूरे अनुष्ठान के दौरान वैदिक मंत्रों की गूंज से वातावरण शिवमय बना रहा।

भस्म अर्पण से पूर्व प्रथम घंटाल का निनाद हुआ और हरिओम का जल अर्पित कर भगवान का ध्यान किया गया। कपूर आरती के बाद ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से आच्छादित कर भस्म रमाई गई। तत्पश्चात बाबा महाकाल को रजत मुकुट, रजत मुण्डमाल, रुद्राक्ष की मालाएं और सुगंधित पुष्प अर्पित किए गए। मस्तक पर त्रिपुंड और त्रिशूल के साथ किया गया श्रृंगार भक्तों के लिए आस्था और वैराग्य का अनुपम प्रतीक बना।

baba ujj

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Dec 2025 By दैनिक जागरण

त्रिपुंड और त्रिशूल से सुसज्जित हुए बाबा महाकाल, अलौकिक श्रृंगार के दर्शन से भक्त हुए भावविभोर

Ujjain, MP

उज्जैन के विश्वविख्यात श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में पौष मास कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि, मंगलवार को ब्रह्ममुहूर्त में मंदिर के कपाट खोले गए। तड़के 4 बजे आरंभ हुई भस्म आरती में भगवान महाकाल अपने दिव्य और तेजस्वी स्वरूप में विराजमान हुए। परंपरागत विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न इस आरती ने सम्पूर्ण मंदिर परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

कपाट खुलते ही पुजारियों ने गर्भगृह में स्थित देवी-देवताओं का पूजन किया। इसके पश्चात भगवान महाकाल का शुद्ध जल से अभिषेक हुआ। फिर दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से तैयार पंचामृत द्वारा विधिवत अभिषेक किया गया। पूरे अनुष्ठान के दौरान वैदिक मंत्रों की गूंज से वातावरण शिवमय बना रहा।

भस्म अर्पण से पूर्व प्रथम घंटाल का निनाद हुआ और हरिओम का जल अर्पित कर भगवान का ध्यान किया गया। कपूर आरती के बाद ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से आच्छादित कर भस्म रमाई गई। तत्पश्चात बाबा महाकाल को रजत मुकुट, रजत मुण्डमाल, रुद्राक्ष की मालाएं और सुगंधित पुष्प अर्पित किए गए। मस्तक पर त्रिपुंड और त्रिशूल के साथ किया गया श्रृंगार भक्तों के लिए आस्था और वैराग्य का अनुपम प्रतीक बना।

baba ujj

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/baba-mahakal-adorned-with-tripund-and-trishul-devotees-were-overwhelmed/article-40086

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.