Video : 8 लाइन रोड पर वायरल अश्लील वीडियो मामला: भानपुरा पुलिस ने मनोहर लाल धाकड़ को किया गिरफ्तार

Mandsore, MP

मंदसौर जिले के चर्चित 8 लाइन रोड पर हुए अश्लील कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोहर लाल धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया है।

यह वीडियो भानपुरा क्षेत्र के पास निमथुर गांव के आसपास का बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होते ही यह मामला तेजी से सुर्खियों में आ गया था। वीडियो में एक पुरुष को अपनी महिला मित्र के साथ सार्वजनिक स्थल पर अशोभनीय हरकतें करते हुए देखा गया था। घटना के बाद स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों में नाराजगी देखी गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए भानपुरा पुलिस ने सक्रियता दिखाई और वीडियो की तकनीकी जांच व लोकेशन ट्रेस कर आरोपी मनोहर लाल धाकड़ को पहचानते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी को आज ही भानपुरा थाने लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

कई धाराओं में मामला दर्ज, पुलिस प्रशासन अलर्ट

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इस दौरान एसडीओपी दिनेश प्रजापति के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम ने गिरफ्तारी की कार्यवाही पूरी की।

एसडीओपी दिनेश प्रजापति ने बताया कि,

"सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाने और वीडियो के वायरल होने से सामाजिक माहौल पर असर पड़ा है। पुलिस ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई कर रही है। किसी भी स्थिति में सार्वजनिक मर्यादाओं का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा।"

पुलिस की सतर्कता से बढ़ा लोगों का भरोसा

इस त्वरित कार्रवाई से आमजन के बीच पुलिस की छवि सशक्त हुई है। प्रशासन ने साफ किया है कि इस प्रकार की घटनाओं को बिलकुल भी सहन नहीं किया जाएगा, और सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर भी निगरानी रखी जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 May 2025 By दैनिक जागरण

Video : 8 लाइन रोड पर वायरल अश्लील वीडियो मामला: भानपुरा पुलिस ने मनोहर लाल धाकड़ को किया गिरफ्तार

Mandsore, MP

यह वीडियो भानपुरा क्षेत्र के पास निमथुर गांव के आसपास का बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होते ही यह मामला तेजी से सुर्खियों में आ गया था। वीडियो में एक पुरुष को अपनी महिला मित्र के साथ सार्वजनिक स्थल पर अशोभनीय हरकतें करते हुए देखा गया था। घटना के बाद स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों में नाराजगी देखी गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए भानपुरा पुलिस ने सक्रियता दिखाई और वीडियो की तकनीकी जांच व लोकेशन ट्रेस कर आरोपी मनोहर लाल धाकड़ को पहचानते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी को आज ही भानपुरा थाने लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

कई धाराओं में मामला दर्ज, पुलिस प्रशासन अलर्ट

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इस दौरान एसडीओपी दिनेश प्रजापति के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम ने गिरफ्तारी की कार्यवाही पूरी की।

एसडीओपी दिनेश प्रजापति ने बताया कि,

"सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाने और वीडियो के वायरल होने से सामाजिक माहौल पर असर पड़ा है। पुलिस ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई कर रही है। किसी भी स्थिति में सार्वजनिक मर्यादाओं का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा।"

पुलिस की सतर्कता से बढ़ा लोगों का भरोसा

इस त्वरित कार्रवाई से आमजन के बीच पुलिस की छवि सशक्त हुई है। प्रशासन ने साफ किया है कि इस प्रकार की घटनाओं को बिलकुल भी सहन नहीं किया जाएगा, और सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर भी निगरानी रखी जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhanpura-police-arrested-manohar-lal-dhakad-viral-porn-video-case/article-22228

खबरें और भी हैं

क्यूनेट–विहान ने कथित धोखाधड़ी को नया रूप देने के लिए अपनाई नई रणनीतियां

टाप न्यूज

क्यूनेट–विहान ने कथित धोखाधड़ी को नया रूप देने के लिए अपनाई नई रणनीतियां

जैसे-जैसे क्यूनेट विहान डायरेक्ट सेलिंग (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के संचालन से जुड़ी परतें खुल रही हैं, वित्तीय विश्लेषक इस बात...
देश विदेश 
क्यूनेट–विहान ने कथित धोखाधड़ी को नया रूप देने के लिए अपनाई नई रणनीतियां

केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अगले चरण के लिए 6.18 लाख पात्र लाभार्थियों की सूची मुख्यमंत्री को सौंपी

बागवानी क्षेत्र को मिलेगी नई उड़ान, लखनऊ में क्लीन प्लांट सेंटर स्थापित करेगी भारत सरकार,केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा...
देश विदेश 
केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अगले चरण के लिए 6.18 लाख पात्र लाभार्थियों की सूची मुख्यमंत्री को सौंपी

वेनेजुएला में 39 सेकेंड में दो बड़े भूकंप, 164 की मौत

7.5 और 7.2 तीव्रता के झटकों से 60 सेकेंड तक कांपी धरती, 971 घायल, देश में इमरजेंसी घोषित और रेस्क्यू...
देश विदेश 
वेनेजुएला में 39 सेकेंड में दो बड़े भूकंप, 164 की मौत

साउथ अफ्रीका ने पहली बार वर्ल्ड कप नॉकआउट में बनाई जगह

साउथ कोरिया को 1-0 से हराकर ऐतिहासिक उपलब्धि, मैक्सिको ग्रुप टॉप पर पहुंचा
स्पोर्ट्स 
साउथ अफ्रीका ने पहली बार वर्ल्ड कप नॉकआउट में बनाई जगह

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.