खरीफ की 14 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: धान की कीमत ₹69 बढ़ी, तुअर दाल को मिला ₹450 का लाभ

Business

On

किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने खरीफ सीजन की 14 प्रमुख फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में इजाफा करने का फैसला लिया है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया, जिसकी जानकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी।

सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, धान की नई MSP अब ₹2,369 प्रति क्विंटल कर दी गई है, जो कि पहले से ₹69 अधिक है। इसके साथ ही अरहर (तुअर) दाल की कीमत में ₹450 की बड़ी बढ़ोतरी की गई है। कपास की दो किस्मों की नई कीमतें क्रमशः ₹7,710 और ₹8,110 प्रति क्विंटल तय की गई हैं। MSP में इस संशोधन से सरकार पर कुल ₹2.07 लाख करोड़ का वित्तीय भार पड़ेगा, जो पिछले वर्ष से ₹7,000 करोड़ अधिक है।

मंत्री वैष्णव ने स्पष्ट किया कि MSP निर्धारण के समय यह सुनिश्चित किया गया कि किसानों को उनकी लागत से कम से कम 50% अधिक मूल्य प्राप्त हो। यह कदम किसानों की आय सुरक्षा और कृषि क्षेत्र की स्थिरता के उद्देश्य से उठाया गया है।

MSP क्या है और यह क्यों जरूरी है?

न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) वह गारंटीकृत मूल्य है, जिस पर सरकार किसानों से उनकी उपज खरीदने को तैयार रहती है, भले ही बाजार में कीमतें गिर जाएं। इसका उद्देश्य किसानों को कीमतों में उतार-चढ़ाव से बचाकर उनकी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना होता है।

MSP की सिफारिश कमीशन फॉर एग्रीकल्चरल कॉस्ट एंड प्राइसेज (CACP) द्वारा की जाती है और सरकार हर फसल सीजन से पहले इसे घोषित करती है। यह व्यवस्था विशेष रूप से उन स्थितियों में सहायक होती है जब किसी फसल की अधिक पैदावार के कारण बाजार में कीमतें गिर जाती हैं।

MSP के अंतर्गत आने वाली प्रमुख फसलें:

कुल 23 फसलें MSP के दायरे में आती हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • अनाज (7 प्रकार): धान, गेहूं, मक्का, बाजरा, ज्वार, रागी, जौ

  • दालें (5 प्रकार): चना, अरहर (तुअर), उड़द, मूंग, मसूर

  • तिलहन (7 प्रकार): मूंगफली, सोयाबीन, सूरजमुखी, रेपसीड-सरसों, तिल, कुसुम, निगरसीड

  • व्यावसायिक फसलें (4 प्रकार): कपास, गन्ना, खोपरा, जूट

खरीफ की प्रमुख फसलें—जैसे धान, मक्का, बाजरा, मूंगफली, तुअर, सोयाबीन, कपास आदि—आमतौर पर जून-जुलाई में बोई जाती हैं और सितंबर-अक्टूबर में कटाई होती है।

कैबिनेट के अन्य महत्वपूर्ण फैसले:

1. किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) पर ब्याज सब्सिडी योजना बढ़ी

सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना को 2025-26 तक जारी रखने की घोषणा की है। इसके तहत किसान ₹3 लाख तक का लोन सिर्फ 7% ब्याज दर पर ले सकते हैं। समय पर ऋण चुकाने पर उन्हें 3% की अतिरिक्त छूट मिलती है, जिससे उनका प्रभावी ब्याज मात्र 4% रह जाता है। यह सुविधा पशुपालन और मत्स्य पालन से जुड़े किसानों के लिए ₹2 लाख तक के ऋण पर भी लागू होगी।

2. रेलवे की दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मिली मंजूरी

महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में रेलवे की दो नई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है:

  • रतलाम-नागदा खंड में तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाई जाएगी।

  • वर्धा-बल्हारशाह खंड में चौथी रेल लाइन स्थापित की जाएगी।

दोनों परियोजनाओं पर लगभग ₹3,399 करोड़ का खर्च अनुमानित है और इन्हें वित्त वर्ष 2029-30 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

3. आंध्र प्रदेश को मिला नया फोर-लेन हाईवे

कैबिनेट ने आंध्र प्रदेश में बडवेल से नेल्लोर तक 108 किमी लंबे फोर-लेन हाईवे परियोजना को मंजूरी दी है। इस प्रोजेक्ट की लागत ₹3,653 करोड़ है। यह सड़क कृष्णापटनम पोर्ट को NH-67 और तीन प्रमुख इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (VCIC, HBIC, CBIC) से जोड़ेगी, जिससे व्यापारिक आवाजाही में तेजी आएगी।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 May 2025 By Nitin Trivedi

खरीफ की 14 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: धान की कीमत ₹69 बढ़ी, तुअर दाल को मिला ₹450 का लाभ

Business

सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, धान की नई MSP अब ₹2,369 प्रति क्विंटल कर दी गई है, जो कि पहले से ₹69 अधिक है। इसके साथ ही अरहर (तुअर) दाल की कीमत में ₹450 की बड़ी बढ़ोतरी की गई है। कपास की दो किस्मों की नई कीमतें क्रमशः ₹7,710 और ₹8,110 प्रति क्विंटल तय की गई हैं। MSP में इस संशोधन से सरकार पर कुल ₹2.07 लाख करोड़ का वित्तीय भार पड़ेगा, जो पिछले वर्ष से ₹7,000 करोड़ अधिक है।

मंत्री वैष्णव ने स्पष्ट किया कि MSP निर्धारण के समय यह सुनिश्चित किया गया कि किसानों को उनकी लागत से कम से कम 50% अधिक मूल्य प्राप्त हो। यह कदम किसानों की आय सुरक्षा और कृषि क्षेत्र की स्थिरता के उद्देश्य से उठाया गया है।

MSP क्या है और यह क्यों जरूरी है?

न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) वह गारंटीकृत मूल्य है, जिस पर सरकार किसानों से उनकी उपज खरीदने को तैयार रहती है, भले ही बाजार में कीमतें गिर जाएं। इसका उद्देश्य किसानों को कीमतों में उतार-चढ़ाव से बचाकर उनकी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना होता है।

MSP की सिफारिश कमीशन फॉर एग्रीकल्चरल कॉस्ट एंड प्राइसेज (CACP) द्वारा की जाती है और सरकार हर फसल सीजन से पहले इसे घोषित करती है। यह व्यवस्था विशेष रूप से उन स्थितियों में सहायक होती है जब किसी फसल की अधिक पैदावार के कारण बाजार में कीमतें गिर जाती हैं।

MSP के अंतर्गत आने वाली प्रमुख फसलें:

कुल 23 फसलें MSP के दायरे में आती हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • अनाज (7 प्रकार): धान, गेहूं, मक्का, बाजरा, ज्वार, रागी, जौ

  • दालें (5 प्रकार): चना, अरहर (तुअर), उड़द, मूंग, मसूर

  • तिलहन (7 प्रकार): मूंगफली, सोयाबीन, सूरजमुखी, रेपसीड-सरसों, तिल, कुसुम, निगरसीड

  • व्यावसायिक फसलें (4 प्रकार): कपास, गन्ना, खोपरा, जूट

खरीफ की प्रमुख फसलें—जैसे धान, मक्का, बाजरा, मूंगफली, तुअर, सोयाबीन, कपास आदि—आमतौर पर जून-जुलाई में बोई जाती हैं और सितंबर-अक्टूबर में कटाई होती है।

कैबिनेट के अन्य महत्वपूर्ण फैसले:

1. किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) पर ब्याज सब्सिडी योजना बढ़ी

सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना को 2025-26 तक जारी रखने की घोषणा की है। इसके तहत किसान ₹3 लाख तक का लोन सिर्फ 7% ब्याज दर पर ले सकते हैं। समय पर ऋण चुकाने पर उन्हें 3% की अतिरिक्त छूट मिलती है, जिससे उनका प्रभावी ब्याज मात्र 4% रह जाता है। यह सुविधा पशुपालन और मत्स्य पालन से जुड़े किसानों के लिए ₹2 लाख तक के ऋण पर भी लागू होगी।

2. रेलवे की दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मिली मंजूरी

महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में रेलवे की दो नई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है:

  • रतलाम-नागदा खंड में तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाई जाएगी।

  • वर्धा-बल्हारशाह खंड में चौथी रेल लाइन स्थापित की जाएगी।

दोनों परियोजनाओं पर लगभग ₹3,399 करोड़ का खर्च अनुमानित है और इन्हें वित्त वर्ष 2029-30 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

3. आंध्र प्रदेश को मिला नया फोर-लेन हाईवे

कैबिनेट ने आंध्र प्रदेश में बडवेल से नेल्लोर तक 108 किमी लंबे फोर-लेन हाईवे परियोजना को मंजूरी दी है। इस प्रोजेक्ट की लागत ₹3,653 करोड़ है। यह सड़क कृष्णापटनम पोर्ट को NH-67 और तीन प्रमुख इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (VCIC, HBIC, CBIC) से जोड़ेगी, जिससे व्यापारिक आवाजाही में तेजी आएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/msp-of-14-kharif-crops-increased-by-paddy-%E2%82%B9-69/article-22443

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.