नक्सलियों ने CG-ओडिशा बॉर्डर से लूटा 5000 किलो विस्फोटक, ड्राइवर को अगवा कर वैन से ले गए बारूद

Jashpur Nagar, CG

On

छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमावर्ती क्षेत्र में मंगलवार को नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। पत्थर खदान के लिए ले जाए जा रहे 5000 किलोग्राम विस्फोटक से भरी वैन को हथियारबंद नक्सलियों ने लूट लिया। इस घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है और सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के बलगांव थाना क्षेत्र में हुई। विस्फोटक सामग्री झारखंड सीमा से लगे इलाके में स्थित बैंग खदान के लिए भेजी जा रही थी। इसी दौरान जंगल के रास्ते में करीब 40 से अधिक नक्सलियों ने वैन को घेर लिया और ड्राइवर को बंदूक की नोक पर अगवा कर वैन को कब्जे में ले लिया। वैन में 25-25 किलो की 200 पेटियों में जिलेटिन और अन्य विस्फोटक लदे थे।

खदान पहुंचकर दोबारा लोड कराया बारूद

खदान में पहले से मौजूद मजदूरों और स्टाफ को भी नक्सलियों ने धमकाया। वैन से उतारी गई विस्फोटक पेटियों को माओवादियों ने दोबारा वैन में भरवाया और ड्राइवर सहित वाहन को जंगल की ओर ले गए। सूत्रों के अनुसार, जंगल में पहले से अन्य नक्सली तैनात थे, जिन्होंने वैन से विस्फोटक सामग्री उतरवाकर उसे अपने कब्जे में ले लिया और ड्राइवर को कुछ दूरी पर छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग

वारदात की जानकारी मिलते ही ड्राइवर ने गोदाम पहुंचकर घटना की जानकारी मैनेजर को दी। मैनेजर ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। बलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि घटना को हुए 24 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अब तक पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है।

सीमावर्ती इलाकों में तलाशी तेज, ओडिशा पुलिस अलर्ट पर

इस बड़ी लूट के बाद ओडिशा पुलिस ने सीमा से सटे क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। जांच एजेंसियां हर गतिविधि पर नजर रख रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही माओवादियों का सुराग लगाकर विस्फोटक सामग्री बरामद कर ली जाएगी।

विस्फोटकों के गलत इस्तेमाल की आशंका

विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक नक्सलियों के हाथ लगना सुरक्षा के लिहाज से गंभीर चिंता का विषय है। जिलेटिन जैसी विस्फोटक सामग्री खदानों में चट्टानों को तोड़ने के लिए प्रयोग की जाती है, लेकिन इसके जरिये घातक हमलों को भी अंजाम दिया जा सकता है।

झाबुआ ब्लास्ट की यादें ताजा

गौरतलब है कि 2015 में मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के पेटलावद में जिलेटिन के धमाके में 73 लोगों की जान चली गई थी। उस हादसे ने साबित किया था कि विस्फोटकों की लापरवाही से कितनी बड़ी जनहानि हो सकती है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 May 2025 By Nitin Trivedi

नक्सलियों ने CG-ओडिशा बॉर्डर से लूटा 5000 किलो विस्फोटक, ड्राइवर को अगवा कर वैन से ले गए बारूद

Jashpur Nagar, CG

जानकारी के अनुसार, यह घटना ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के बलगांव थाना क्षेत्र में हुई। विस्फोटक सामग्री झारखंड सीमा से लगे इलाके में स्थित बैंग खदान के लिए भेजी जा रही थी। इसी दौरान जंगल के रास्ते में करीब 40 से अधिक नक्सलियों ने वैन को घेर लिया और ड्राइवर को बंदूक की नोक पर अगवा कर वैन को कब्जे में ले लिया। वैन में 25-25 किलो की 200 पेटियों में जिलेटिन और अन्य विस्फोटक लदे थे।

खदान पहुंचकर दोबारा लोड कराया बारूद

खदान में पहले से मौजूद मजदूरों और स्टाफ को भी नक्सलियों ने धमकाया। वैन से उतारी गई विस्फोटक पेटियों को माओवादियों ने दोबारा वैन में भरवाया और ड्राइवर सहित वाहन को जंगल की ओर ले गए। सूत्रों के अनुसार, जंगल में पहले से अन्य नक्सली तैनात थे, जिन्होंने वैन से विस्फोटक सामग्री उतरवाकर उसे अपने कब्जे में ले लिया और ड्राइवर को कुछ दूरी पर छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग

वारदात की जानकारी मिलते ही ड्राइवर ने गोदाम पहुंचकर घटना की जानकारी मैनेजर को दी। मैनेजर ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। बलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि घटना को हुए 24 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अब तक पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है।

सीमावर्ती इलाकों में तलाशी तेज, ओडिशा पुलिस अलर्ट पर

इस बड़ी लूट के बाद ओडिशा पुलिस ने सीमा से सटे क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। जांच एजेंसियां हर गतिविधि पर नजर रख रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही माओवादियों का सुराग लगाकर विस्फोटक सामग्री बरामद कर ली जाएगी।

विस्फोटकों के गलत इस्तेमाल की आशंका

विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक नक्सलियों के हाथ लगना सुरक्षा के लिहाज से गंभीर चिंता का विषय है। जिलेटिन जैसी विस्फोटक सामग्री खदानों में चट्टानों को तोड़ने के लिए प्रयोग की जाती है, लेकिन इसके जरिये घातक हमलों को भी अंजाम दिया जा सकता है।

झाबुआ ब्लास्ट की यादें ताजा

गौरतलब है कि 2015 में मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के पेटलावद में जिलेटिन के धमाके में 73 लोगों की जान चली गई थी। उस हादसे ने साबित किया था कि विस्फोटकों की लापरवाही से कितनी बड़ी जनहानि हो सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/naxalites-robbed-5000-kg-of-explosive-driver-from-cg-odisha-border/article-22460

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.