भोपाल में आज कश्मीर का एहसास, मेट्रो को हरी झंडी, उड़ानें रद्द—जानिए शहर में आज क्या-क्या खास

Bhopal, MP

भोपाल में मिलेगा कश्मीर का एहसास

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर प्रदेश में पर्यटन को नई ऊँचाई मिल रही है। इसी क्रम में आज राजधानी भोपाल को डल झील जैसे सुंदर शिकारे का तोहफा मिलने जा रहा है। बोट क्लब पर आज 20 नए शिकारे लांच होंगे, जिनका लोकार्पण स्वयं सीएम डॉ. यादव करेंगे। इससे तालाब नगरी भोपाल में पर्यटन का आकर्षण और बढ़ेगा।

इंडिगो की 11+ उड़ानें रद्द, MP में एयर ट्रैवल प्रभावित

तकनीकी और क्रू से जुड़ी दिक्कतों के चलते इंडिगो ने मध्य प्रदेश में अपनी 11 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं। इंदौर आने-जाने वाली 4–5 प्रमुख फ्लाइटें कैंसिल हुई हैं। वहीं भोपाल एयरपोर्ट से भी दो सेक्टर की उड़ानें प्रभावित रहेंगी।
देशभर में इंडिगो की करीब 70 फ्लाइटें रद्द होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

भोपाल मेट्रो को मिला CMRS का ‘ओके’, जल्द होगा लोकार्पण

तीन चरणों में हुए निरीक्षण के बाद CMRS ने भोपाल मेट्रो को ग्रीन सिग्नल दे दिया है। सभी तकनीकी मानकों के पास होने पर रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी गई है। नई दिल्ली से अंतिम मंजूरी मिलते ही मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू होगा।
सूत्रों के मुताबिक, PM नरेंद्र मोदी जल्द इसका लोकार्पण कर सकते हैं।

शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन: अनुपूरक बजट पर होगी बहस

विधानसभा शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन आज सदन में दूसरे अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। सरकार ने इस बार 13,476 करोड़ 94 लाख रुपए का अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया है, जिस पर बीजेपी और कांग्रेस दोनों के विधायक अपनी राय रखेंगे।

भोपाल के 15 इलाकों में आज बिजली गुल

मेंटेनेंस कार्यों के चलते आज शहर के कई हिस्सों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
समयानुसार प्रभावित क्षेत्र—

  • सुबह 10–दोपहर 2 बजे: मिसरोद फेस-1, सेक्टर D–E, सलैया क्षेत्र

  • सुबह 11–दोपहर 1 बजे: रचना नगर, गौतम नगर, बैंक कॉलोनी

  • दोपहर 12–शाम 4 बजे: राहुल नगर क्षेत्र

  • दोपहर 1–3 बजे: कैलाश नगर, जनता क्वार्टर, भारती निकेतन

जनजातीय संग्रहालय में ‘शलाका चित्र प्रदर्शनी’

  • समय: दोपहर 12 बजे

  • प्रवेश: सभी कला प्रेमियों के लिए खुला

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Dec 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में आज कश्मीर का एहसास, मेट्रो को हरी झंडी, उड़ानें रद्द—जानिए शहर में आज क्या-क्या खास

Bhopal, MP

भोपाल में मिलेगा कश्मीर का एहसास

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर प्रदेश में पर्यटन को नई ऊँचाई मिल रही है। इसी क्रम में आज राजधानी भोपाल को डल झील जैसे सुंदर शिकारे का तोहफा मिलने जा रहा है। बोट क्लब पर आज 20 नए शिकारे लांच होंगे, जिनका लोकार्पण स्वयं सीएम डॉ. यादव करेंगे। इससे तालाब नगरी भोपाल में पर्यटन का आकर्षण और बढ़ेगा।

इंडिगो की 11+ उड़ानें रद्द, MP में एयर ट्रैवल प्रभावित

तकनीकी और क्रू से जुड़ी दिक्कतों के चलते इंडिगो ने मध्य प्रदेश में अपनी 11 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं। इंदौर आने-जाने वाली 4–5 प्रमुख फ्लाइटें कैंसिल हुई हैं। वहीं भोपाल एयरपोर्ट से भी दो सेक्टर की उड़ानें प्रभावित रहेंगी।
देशभर में इंडिगो की करीब 70 फ्लाइटें रद्द होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

भोपाल मेट्रो को मिला CMRS का ‘ओके’, जल्द होगा लोकार्पण

तीन चरणों में हुए निरीक्षण के बाद CMRS ने भोपाल मेट्रो को ग्रीन सिग्नल दे दिया है। सभी तकनीकी मानकों के पास होने पर रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी गई है। नई दिल्ली से अंतिम मंजूरी मिलते ही मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू होगा।
सूत्रों के मुताबिक, PM नरेंद्र मोदी जल्द इसका लोकार्पण कर सकते हैं।

शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन: अनुपूरक बजट पर होगी बहस

विधानसभा शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन आज सदन में दूसरे अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। सरकार ने इस बार 13,476 करोड़ 94 लाख रुपए का अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया है, जिस पर बीजेपी और कांग्रेस दोनों के विधायक अपनी राय रखेंगे।

भोपाल के 15 इलाकों में आज बिजली गुल

मेंटेनेंस कार्यों के चलते आज शहर के कई हिस्सों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
समयानुसार प्रभावित क्षेत्र—

  • सुबह 10–दोपहर 2 बजे: मिसरोद फेस-1, सेक्टर D–E, सलैया क्षेत्र

  • सुबह 11–दोपहर 1 बजे: रचना नगर, गौतम नगर, बैंक कॉलोनी

  • दोपहर 12–शाम 4 बजे: राहुल नगर क्षेत्र

  • दोपहर 1–3 बजे: कैलाश नगर, जनता क्वार्टर, भारती निकेतन

जनजातीय संग्रहालय में ‘शलाका चित्र प्रदर्शनी’

  • समय: दोपहर 12 बजे

  • प्रवेश: सभी कला प्रेमियों के लिए खुला

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhopal/feel-of-kashmir-today-in-bhopal-metro-gets-green-signal/article-39119

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.