बेजुबान पक्षियों और राहगीरों का आसरा बना एमसीयू, हिन्दी परिवार ने लगाए सकोरे और निःशुल्क प्याऊ

Bhopal, MP

कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी ने की पहल की सराहना

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के हिन्दी परिवार ने ग्रीष्मकालीन सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी मानवता और पर्यावरण संरक्षण का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। हिन्दी परिवार के सदस्यों ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर राहगीरों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था करते हुए मिट्टी के घड़े स्थापित किए, वहीं परिसर के विभिन्न स्थानों पर बेजुबान पक्षियों के लिए पानी से भरे सकोरे लगाए।

WhatsApp Image 2026-05-02 at 3.26.45 PM (1)
इस सराहनीय पहल का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी ने किया। उन्होंने हिन्दी परिवार के संस्थापक ओमकार अवस्थी और उनकी टीम की इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करते हैं। हिन्दी परिवार की टीम के प्रयासों से यह व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे भीषण गर्मी के दौरान राहगीरों और पक्षियों को राहत मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने हिन्दी परिवार की इस सामाजिक एवं मानवीय पहल की सराहना करते हुए टीम को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर हिन्दी परिवार के सदस्य तुषार खत्री, निखिल चतुर्वेदी, हर्ष पांडे, अन्वेय रघुवंशी, मुस्कान शर्मा, सुंदरम सिंह, तनुश्री गुप्ता, वैष्णवी तिवारी, मुस्कान कुमारी, अनंत वशिष्ठ, ज्योति शुक्ला, विकास गुप्ता सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-05-02 at 3.26.46 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 May 2026 By दैनिक जागरण

बेजुबान पक्षियों और राहगीरों का आसरा बना एमसीयू, हिन्दी परिवार ने लगाए सकोरे और निःशुल्क प्याऊ

Bhopal, MP

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के हिन्दी परिवार ने ग्रीष्मकालीन सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी मानवता और पर्यावरण संरक्षण का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। हिन्दी परिवार के सदस्यों ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर राहगीरों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था करते हुए मिट्टी के घड़े स्थापित किए, वहीं परिसर के विभिन्न स्थानों पर बेजुबान पक्षियों के लिए पानी से भरे सकोरे लगाए।

WhatsApp Image 2026-05-02 at 3.26.45 PM (1)
इस सराहनीय पहल का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी ने किया। उन्होंने हिन्दी परिवार के संस्थापक ओमकार अवस्थी और उनकी टीम की इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करते हैं। हिन्दी परिवार की टीम के प्रयासों से यह व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे भीषण गर्मी के दौरान राहगीरों और पक्षियों को राहत मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने हिन्दी परिवार की इस सामाजिक एवं मानवीय पहल की सराहना करते हुए टीम को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर हिन्दी परिवार के सदस्य तुषार खत्री, निखिल चतुर्वेदी, हर्ष पांडे, अन्वेय रघुवंशी, मुस्कान शर्मा, सुंदरम सिंह, तनुश्री गुप्ता, वैष्णवी तिवारी, मुस्कान कुमारी, अनंत वशिष्ठ, ज्योति शुक्ला, विकास गुप्ता सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-05-02 at 3.26.46 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhopal/mcu-became-a-shelter-for-voiceless-birds-and-passers-by-hindi/article-52546

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.