MP : स्पेसटेक नीति आज होगी लॉन्च, सरकारी कर्मियों के लिए आ रही कैशलेस हेल्थ स्कीम

Bhopal, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज राजधानी भोपाल में आयोजित ‘मध्यप्रदेश रीजनल एआई इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस-2026’ में शामिल होंगे। यह सम्मेलन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा इंडिया एआई मिशन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की थीम है –
“AI-Enabled Governance for an Empowered India”

इस मंच से मुख्यमंत्री प्रदेश में एआई आधारित शासन व्यवस्था और आर्थिक परिवर्तन का रणनीतिक रोडमैप प्रस्तुत करेंगे। साथ ही मध्यप्रदेश इनोवेशन एक्सपो का शुभारंभ भी होगा, जिसमें इंडिया एआई पवेलियन, एमपी पवेलियन, स्टार्टअप शोकेस, हैकाथॉन एरिना और स्टार्टअप प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

 आज लॉन्च होगी मध्य प्रदेश स्पेसटेक नीति-2026

कार्यक्रम की सबसे बड़ी घोषणा होगी “मध्य प्रदेश स्पेसटेक नीति-2026” की लॉन्चिंग। हाल ही में मंत्री-परिषद से मंजूरी पा चुकी यह नीति प्रदेश को उपग्रह निर्माण, भू-स्थानिक विश्लेषण, स्पेस रिसर्च और डाउनस्ट्रीम एप्लिकेशन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।
सरकार का उद्देश्य स्टार्टअप्स, निजी कंपनियों और शैक्षणिक संस्थानों को जोड़कर स्पेस सेक्टर में निवेश और रोजगार को बढ़ावा देना है।

 MP में सरकारी कर्मचारियों के लिए आ रही कैशलेस हेल्थ स्कीम

मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करने जा रही है। प्रस्तावित योजना का नाम होगा —
“मुख्यमंत्री कर्मचारी एवं पेंशनर्स व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना” (या मुख्यमंत्री आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना)।

यह योजना आयुष्मान भारत मॉडल पर आधारित होगी, जिसमें प्रदेश के भीतर और बाहर चिन्हित निजी व सरकारी अस्पतालों में पूरी तरह कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।

🔹 योजना की प्रस्तावित मुख्य विशेषताएं

  • सामान्य बीमारियों के लिए ₹5 लाख तक का कवर

  • गंभीर बीमारियों के लिए ₹10 लाख तक का कैशलेस इलाज

  • हर साल ₹10 हजार तक OPD और दवाइयों का कवर

  • राज्य के सभी सरकारी कर्मचारी, पेंशनर्स और उनके परिवार पात्र

  • संविदा कर्मी, शिक्षक, आंगनबाड़ी, आशा, पंचायत कर्मी, कोटवार आदि भी दायरे में

  • अनुमानित लाभार्थी: 15 लाख से अधिक

फिलहाल योजना के खाके पर अंतिम मंथन चल रहा है। कर्मचारी संगठनों से सुझाव लिए जा रहे हैं। मौजूदा रीइंबर्समेंट सिस्टम के बजाय यह योजना सीधे अस्पताल में कैशलेस सुविधा देकर कर्मचारियों को बड़ी राहत देगी।

 भोपाल आज के प्रमुख इवेंट्स | 15 जनवरी 2026

Wellness with Cows: Stress & Anxiety Healing Tour

📍 स्थान: वृंदावन आश्रम गौशाला, शोभापुर जहाज, भोपाल
⏰ समय: शाम 4 बजे
तनाव और चिंता से राहत के लिए गायों के साथ समय, बर्ड वॉचिंग, गार्डनिंग, गो-सेवा और हर्बल टी का अनुभव।

Feed & Play – Kids Farm Fun Day

📍 स्थान: वृंदावन आश्रम गौशाला, भोपाल
⏰ समय: शाम 4 बजे
बच्चों के लिए फार्म लाइफ अनुभव – बछड़ों के साथ खेल, जानवरों को खाना खिलाना, सीड बॉल बनाना और नेचर ट्रेल।

Thursday Puzzling Club

📍 स्थान: मीपलटन बोर्ड गेम कैफे, कोलार रोड
⏰ समय: शाम
सामूहिक जिगसॉ पज़ल, स्ट्रेस-फ्री माहौल और सोशल कनेक्ट एक्टिविटी।

Rambo Circus

📍 स्थान: भोपाल के विभिन्न स्थान
आज भी जारी रोमांचक सर्कस शो – बच्चों और परिवार के लिए खास आकर्षण।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jan 2026 By दैनिक जागरण

MP : स्पेसटेक नीति आज होगी लॉन्च, सरकारी कर्मियों के लिए आ रही कैशलेस हेल्थ स्कीम

Bhopal, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज राजधानी भोपाल में आयोजित ‘मध्यप्रदेश रीजनल एआई इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस-2026’ में शामिल होंगे। यह सम्मेलन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा इंडिया एआई मिशन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की थीम है –
“AI-Enabled Governance for an Empowered India”

इस मंच से मुख्यमंत्री प्रदेश में एआई आधारित शासन व्यवस्था और आर्थिक परिवर्तन का रणनीतिक रोडमैप प्रस्तुत करेंगे। साथ ही मध्यप्रदेश इनोवेशन एक्सपो का शुभारंभ भी होगा, जिसमें इंडिया एआई पवेलियन, एमपी पवेलियन, स्टार्टअप शोकेस, हैकाथॉन एरिना और स्टार्टअप प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

 आज लॉन्च होगी मध्य प्रदेश स्पेसटेक नीति-2026

कार्यक्रम की सबसे बड़ी घोषणा होगी “मध्य प्रदेश स्पेसटेक नीति-2026” की लॉन्चिंग। हाल ही में मंत्री-परिषद से मंजूरी पा चुकी यह नीति प्रदेश को उपग्रह निर्माण, भू-स्थानिक विश्लेषण, स्पेस रिसर्च और डाउनस्ट्रीम एप्लिकेशन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।
सरकार का उद्देश्य स्टार्टअप्स, निजी कंपनियों और शैक्षणिक संस्थानों को जोड़कर स्पेस सेक्टर में निवेश और रोजगार को बढ़ावा देना है।

 MP में सरकारी कर्मचारियों के लिए आ रही कैशलेस हेल्थ स्कीम

मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करने जा रही है। प्रस्तावित योजना का नाम होगा —
“मुख्यमंत्री कर्मचारी एवं पेंशनर्स व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना” (या मुख्यमंत्री आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना)।

यह योजना आयुष्मान भारत मॉडल पर आधारित होगी, जिसमें प्रदेश के भीतर और बाहर चिन्हित निजी व सरकारी अस्पतालों में पूरी तरह कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।

🔹 योजना की प्रस्तावित मुख्य विशेषताएं

  • सामान्य बीमारियों के लिए ₹5 लाख तक का कवर

  • गंभीर बीमारियों के लिए ₹10 लाख तक का कैशलेस इलाज

  • हर साल ₹10 हजार तक OPD और दवाइयों का कवर

  • राज्य के सभी सरकारी कर्मचारी, पेंशनर्स और उनके परिवार पात्र

  • संविदा कर्मी, शिक्षक, आंगनबाड़ी, आशा, पंचायत कर्मी, कोटवार आदि भी दायरे में

  • अनुमानित लाभार्थी: 15 लाख से अधिक

फिलहाल योजना के खाके पर अंतिम मंथन चल रहा है। कर्मचारी संगठनों से सुझाव लिए जा रहे हैं। मौजूदा रीइंबर्समेंट सिस्टम के बजाय यह योजना सीधे अस्पताल में कैशलेस सुविधा देकर कर्मचारियों को बड़ी राहत देगी।

 भोपाल आज के प्रमुख इवेंट्स | 15 जनवरी 2026

Wellness with Cows: Stress & Anxiety Healing Tour

📍 स्थान: वृंदावन आश्रम गौशाला, शोभापुर जहाज, भोपाल
⏰ समय: शाम 4 बजे
तनाव और चिंता से राहत के लिए गायों के साथ समय, बर्ड वॉचिंग, गार्डनिंग, गो-सेवा और हर्बल टी का अनुभव।

Feed & Play – Kids Farm Fun Day

📍 स्थान: वृंदावन आश्रम गौशाला, भोपाल
⏰ समय: शाम 4 बजे
बच्चों के लिए फार्म लाइफ अनुभव – बछड़ों के साथ खेल, जानवरों को खाना खिलाना, सीड बॉल बनाना और नेचर ट्रेल।

Thursday Puzzling Club

📍 स्थान: मीपलटन बोर्ड गेम कैफे, कोलार रोड
⏰ समय: शाम
सामूहिक जिगसॉ पज़ल, स्ट्रेस-फ्री माहौल और सोशल कनेक्ट एक्टिविटी।

Rambo Circus

📍 स्थान: भोपाल के विभिन्न स्थान
आज भी जारी रोमांचक सर्कस शो – बच्चों और परिवार के लिए खास आकर्षण।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhopal/mp-spacetech-policy-to-be-launched-today-cashless-health-scheme/article-43104

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.