एमपी में सर्दी चरम पर: उत्तर-पश्चिमी अंचल में कोहरे की चादर, ट्रेनों की टाइमिंग बिगड़ी, 16 जनवरी से बारिश के संकेत

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश में इस बार जनवरी की ठंड लगातार नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ती नजर आ रही है। प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान लंबे समय से 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास या उससे नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग ने भले ही औपचारिक रूप से शीतलहर की घोषणा नहीं की हो, लेकिन आम लोगों के लिए हालात बेहद कठोर बने हुए हैं।

सुबह के समय ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में कोहरा इतना घना हो रहा है कि सड़कें और हाईवे दिखाई देना मुश्किल हो रहे हैं। ग्वालियर, भिंड, मुरैना और दतिया में दृश्यता बेहद कम रिकॉर्ड की गई।
मौसम केंद्र के अनुसार कल्याणपुर (शहडोल), करौंदी, खजुराहो और ग्वालियर प्रदेश के सबसे ठंडे इलाकों में शामिल रहे।

दिन में धूप निकलने से कुछ घंटों की राहत जरूर मिलती है, लेकिन रात ढलते ही ठंड फिर तीखी हो जाती है।

 कोहरे से थमी रफ्तार, रेल यात्री परेशान

घने कोहरे के कारण रेल संचालन लगातार प्रभावित हो रहा है। दिल्ली–भोपाल–इंदौर रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें अपने समय से घंटों देरी से पहुंच रही हैं।
यात्रियों के मुताबिक मालवा एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस और सचखंड एक्सप्रेस सबसे ज्यादा प्रभावित ट्रेनों में शामिल हैं।

 16 जनवरी से बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 15–16 जनवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करेगा। इसके असर से 16 जनवरी के बाद 3 से 4 दिनों तक प्रदेश के उत्तरी और मध्य इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या मावठा हो सकता है।

बारिश के बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है, लेकिन फिलहाल ठंड का असर बना रहेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jan 2026 By दैनिक जागरण

एमपी में सर्दी चरम पर: उत्तर-पश्चिमी अंचल में कोहरे की चादर, ट्रेनों की टाइमिंग बिगड़ी, 16 जनवरी से बारिश के संकेत

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश में इस बार जनवरी की ठंड लगातार नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ती नजर आ रही है। प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान लंबे समय से 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास या उससे नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग ने भले ही औपचारिक रूप से शीतलहर की घोषणा नहीं की हो, लेकिन आम लोगों के लिए हालात बेहद कठोर बने हुए हैं।

सुबह के समय ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में कोहरा इतना घना हो रहा है कि सड़कें और हाईवे दिखाई देना मुश्किल हो रहे हैं। ग्वालियर, भिंड, मुरैना और दतिया में दृश्यता बेहद कम रिकॉर्ड की गई।
मौसम केंद्र के अनुसार कल्याणपुर (शहडोल), करौंदी, खजुराहो और ग्वालियर प्रदेश के सबसे ठंडे इलाकों में शामिल रहे।

दिन में धूप निकलने से कुछ घंटों की राहत जरूर मिलती है, लेकिन रात ढलते ही ठंड फिर तीखी हो जाती है।

 कोहरे से थमी रफ्तार, रेल यात्री परेशान

घने कोहरे के कारण रेल संचालन लगातार प्रभावित हो रहा है। दिल्ली–भोपाल–इंदौर रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें अपने समय से घंटों देरी से पहुंच रही हैं।
यात्रियों के मुताबिक मालवा एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस और सचखंड एक्सप्रेस सबसे ज्यादा प्रभावित ट्रेनों में शामिल हैं।

 16 जनवरी से बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 15–16 जनवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करेगा। इसके असर से 16 जनवरी के बाद 3 से 4 दिनों तक प्रदेश के उत्तरी और मध्य इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या मावठा हो सकता है।

बारिश के बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है, लेकिन फिलहाल ठंड का असर बना रहेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/winter-at-its-peak-in-mp-blanket-of-fog-in/article-43106

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.