बोर्ड परीक्षा में टूटा 15 साल का रिकॉर्ड: बेटियों ने लहराया परचम, प्रज्ञा और प्रियल बनीं टॉपर

Bhopal

मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, और इस वर्ष का रिजल्ट ऐतिहासिक बन गया है। बीते 15 वर्षों में पहली बार इतनी बड़ी सफलता दर्ज की गई है, खासकर बेटियों ने एक बार फिर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य को गर्व महसूस कराया है।

सिंगरौली की प्रज्ञा बनीं 10वीं की टॉपर

इस बार कक्षा 10वीं में टॉप करने का गौरव प्रज्ञा जायसवाल को मिला है, जिन्होंने 500 में से पूरे 500 अंक प्राप्त कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। प्रज्ञा सिंगरौली जिले की छात्रा हैं और उनकी सफलता ने पूरे राज्य में बेटियों की काबिलियत का परचम फहराया है।

12वीं में सतना की प्रियल का जलवा

वहीं, कक्षा 12वीं में प्रियल सिंह ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। सतना की रहने वाली प्रियल ने 500 में से 492 अंक अर्जित कर राज्य में सर्वोच्च स्थान पाया है। उनका यह प्रदर्शन बताता है कि बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई, असफल छात्रों को भी दी राहत

परिणामों की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टॉपर्स को बधाई दी और असफल विद्यार्थियों को निराश होने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत अब छात्रों को तुरंत सुधार परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा, जिससे वे अगले मौके का बेहतर उपयोग कर सकें।

बोर्ड परीक्षा में इस बार दिखा सुधार

इस साल बोर्ड परीक्षाओं में नकल के केवल 40 मामले सामने आए हैं, और तो कोई पेपर लीक हुआ और ही किसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। यह दर्शाता है कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और सुधार की दिशा में सार्थक कदम उठाए गए हैं।

17 जून से होगी दोबारा परीक्षा

जो छात्र परीक्षा में असफल हुए हैं या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, उनके लिए 17 जून से दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। मध्य प्रदेश इस प्रकार की सुविधा देने वाला देश का तीसरा राज्य बन गया है।

रिजल्ट ऐसे करें चेक

विद्यार्थी अपने परिणाम MPBSE की आधिकारिक वेबसाइटों
 www.mpbse.nic.in
 mpresults.nic.in
 Digilocker App
 MPBSE Mobile App
 MP Mobile App
पर जाकर देख सकते हैं।

SMS से भी मिलेगा परिणाम

यदि वेबसाइट डाउन हो जाती है तो छात्र SMS के जरिए भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल पर
MPBSE10 <रोल नंबर> या MPBSE12 <रोल नंबर> टाइप कर 56263 पर भेजें।

परीक्षा में शामिल हुए थे 16.6 लाख छात्र

इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में कुल 16,60,252 छात्र शामिल हुए, जिसमें 10वीं के 9,53,777 और 12वीं के 7,06,475 छात्र थे। पिछले साल के मुकाबले इस बार पास प्रतिशत और अनुशासन, दोनों में सुधार देखा गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 May 2025 By दैनिक जागरण

बोर्ड परीक्षा में टूटा 15 साल का रिकॉर्ड: बेटियों ने लहराया परचम, प्रज्ञा और प्रियल बनीं टॉपर

Bhopal

सिंगरौली की प्रज्ञा बनीं 10वीं की टॉपर

इस बार कक्षा 10वीं में टॉप करने का गौरव प्रज्ञा जायसवाल को मिला है, जिन्होंने 500 में से पूरे 500 अंक प्राप्त कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। प्रज्ञा सिंगरौली जिले की छात्रा हैं और उनकी सफलता ने पूरे राज्य में बेटियों की काबिलियत का परचम फहराया है।

12वीं में सतना की प्रियल का जलवा

वहीं, कक्षा 12वीं में प्रियल सिंह ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। सतना की रहने वाली प्रियल ने 500 में से 492 अंक अर्जित कर राज्य में सर्वोच्च स्थान पाया है। उनका यह प्रदर्शन बताता है कि बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई, असफल छात्रों को भी दी राहत

परिणामों की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टॉपर्स को बधाई दी और असफल विद्यार्थियों को निराश होने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत अब छात्रों को तुरंत सुधार परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा, जिससे वे अगले मौके का बेहतर उपयोग कर सकें।

बोर्ड परीक्षा में इस बार दिखा सुधार

इस साल बोर्ड परीक्षाओं में नकल के केवल 40 मामले सामने आए हैं, और तो कोई पेपर लीक हुआ और ही किसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। यह दर्शाता है कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और सुधार की दिशा में सार्थक कदम उठाए गए हैं।

17 जून से होगी दोबारा परीक्षा

जो छात्र परीक्षा में असफल हुए हैं या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, उनके लिए 17 जून से दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। मध्य प्रदेश इस प्रकार की सुविधा देने वाला देश का तीसरा राज्य बन गया है।

रिजल्ट ऐसे करें चेक

विद्यार्थी अपने परिणाम MPBSE की आधिकारिक वेबसाइटों
 www.mpbse.nic.in
 mpresults.nic.in
 Digilocker App
 MPBSE Mobile App
 MP Mobile App
पर जाकर देख सकते हैं।

SMS से भी मिलेगा परिणाम

यदि वेबसाइट डाउन हो जाती है तो छात्र SMS के जरिए भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल पर
MPBSE10 <रोल नंबर> या MPBSE12 <रोल नंबर> टाइप कर 56263 पर भेजें।

परीक्षा में शामिल हुए थे 16.6 लाख छात्र

इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में कुल 16,60,252 छात्र शामिल हुए, जिसमें 10वीं के 9,53,777 और 12वीं के 7,06,475 छात्र थे। पिछले साल के मुकाबले इस बार पास प्रतिशत और अनुशासन, दोनों में सुधार देखा गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/broken-15-year-record-in-board-examination-daughters-waved-paracham/article-19827

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.