राहुल गांधी का जम्मू-कश्मीर दौरा: PAK गोलाबारी से प्रभावित बच्चों से की मुलाकात

Jagran Desk

On

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में राहुल गांधी ने पाकिस्तानी गोलीबारी में प्रभावित हुए बच्चों और परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। राहुल ने बच्चों को दिलासा देते हुए कहा, "मैं आपसे बहुत प्यार करता हूँ, सब ठीक हो जाएगा।

आप मन लगाकर पढ़ाई करें, खूब खेलें और स्कूल में नए दोस्त बनाएं।" यह मुलाकात 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद राहुल का दूसरा दौरा है। इससे पहले वे 25 अप्रैल को श्रीनगर भी गए थे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, राज्यपाल मनोज सिन्हा और हमले में घायल लोगों से बातचीत की थी।

पहलगाम की बायसरन घाटी में हुए इस हमले में 26 पर्यटक शहीद हुए थे, जबकि कई घायल हुए थे। भारतीय वायु सेना ने 6-7 मई की रात पाकिस्तान और PoK में नौ आतंकवादी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन के करीब 100 आतंकियों को खत्म किया था। इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने सीमा पार से मिसाइलों और ड्रोन से हमले तेज कर दिए, जिनमें 27 नागरिक मारे गए और 70 से अधिक घायल हुए।

राहुल गांधी ने पुंछ में स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी पीड़ा समझी और क्षतिग्रस्त घरों का निरीक्षण भी किया। उनके साथ जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा भी थे।

TMC के पांच सांसदों का तीन दिन का कश्मीर दौरा

राहुल गांधी से पहले तृणमूल कांग्रेस के पांच सांसद डेरेक ओ ब्रायन, सागरिका घोष, मोहम्मद नदीमुल हक, पश्चिम बंगाल के मंत्री मानस भुनिया और पूर्व सांसद ममता ठाकुर तीन दिनों से पुंछ-राजौरी क्षेत्र के प्रभावित इलाकों में लोगों से मिल रहे हैं। सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि वे वहां से प्यार और समर्थन का संदेश लेकर जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मिलकर पीड़ितों की सहायता करेंगे।

सीएम उमर अब्दुल्ला ने टीएमसी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कदम मुश्किल समय में बहुत मायने रखते हैं।

राहुल गांधी ने सरकार पर जारी रखा दबाव

हाल ही में राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से पाकिस्तान और विदेश नीति पर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी सवाल किए हैं कि आतंकवाद और पाकिस्तान से जुड़े मुद्दों पर सरकार की क्या भूमिका है। राहुल की ये टिप्पणियां देश की मौजूदा राजनैतिक परिस्थितियों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 May 2025 By Nitin Trivedi

राहुल गांधी का जम्मू-कश्मीर दौरा: PAK गोलाबारी से प्रभावित बच्चों से की मुलाकात

Jagran Desk

आप मन लगाकर पढ़ाई करें, खूब खेलें और स्कूल में नए दोस्त बनाएं।" यह मुलाकात 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद राहुल का दूसरा दौरा है। इससे पहले वे 25 अप्रैल को श्रीनगर भी गए थे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, राज्यपाल मनोज सिन्हा और हमले में घायल लोगों से बातचीत की थी।

पहलगाम की बायसरन घाटी में हुए इस हमले में 26 पर्यटक शहीद हुए थे, जबकि कई घायल हुए थे। भारतीय वायु सेना ने 6-7 मई की रात पाकिस्तान और PoK में नौ आतंकवादी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन के करीब 100 आतंकियों को खत्म किया था। इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने सीमा पार से मिसाइलों और ड्रोन से हमले तेज कर दिए, जिनमें 27 नागरिक मारे गए और 70 से अधिक घायल हुए।

राहुल गांधी ने पुंछ में स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी पीड़ा समझी और क्षतिग्रस्त घरों का निरीक्षण भी किया। उनके साथ जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा भी थे।

TMC के पांच सांसदों का तीन दिन का कश्मीर दौरा

राहुल गांधी से पहले तृणमूल कांग्रेस के पांच सांसद डेरेक ओ ब्रायन, सागरिका घोष, मोहम्मद नदीमुल हक, पश्चिम बंगाल के मंत्री मानस भुनिया और पूर्व सांसद ममता ठाकुर तीन दिनों से पुंछ-राजौरी क्षेत्र के प्रभावित इलाकों में लोगों से मिल रहे हैं। सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि वे वहां से प्यार और समर्थन का संदेश लेकर जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मिलकर पीड़ितों की सहायता करेंगे।

सीएम उमर अब्दुल्ला ने टीएमसी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कदम मुश्किल समय में बहुत मायने रखते हैं।

राहुल गांधी ने सरकार पर जारी रखा दबाव

हाल ही में राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से पाकिस्तान और विदेश नीति पर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी सवाल किए हैं कि आतंकवाद और पाकिस्तान से जुड़े मुद्दों पर सरकार की क्या भूमिका है। राहुल की ये टिप्पणियां देश की मौजूदा राजनैतिक परिस्थितियों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/rahul-gandhis-visit-to-jammu-and-kashmir-meeting-with-children/article-22029

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.