रीवा केंद्रीय जेल में बंद कैदी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Rewa, MP

मध्य प्रदेश के रीवा केंद्रीय जेल में सजा काट रहे एक बंदी की उपचार के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

मृतक की पहचान राजकुमार साकेत के रूप में हुई है, जो मारपीट के एक मामले में पांच साल की सजा भुगत रहा था। कैदी की तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने उसे इलाज के लिए पहले जेल अस्पताल और फिर संजय गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।

जेल प्रबंधन की माने तो, बुधवार सुबह राजकुमार की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। शुरुआत में उसे जेल परिसर स्थित अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रबंधन ने आशंका जताई है कि कैदी को संभवतः हार्ट अटैक आया था, हालांकि मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

परिजनों ने उठाए सवाल, जांच की मांग

कैदी की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और जेल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि एक दिन पहले ही उन्होंने राजकुमार से जेल में मुलाकात की थी और वह पूरी तरह स्वस्थ था। ऐसे में अचानक तबीयत बिगड़ना और मौत हो जाना संदिग्ध है। परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

जेल प्रशासन ने दी सफाई, कहा— मृतक कैदी का भाई भी इसी जेल में सजा काट रहा है और दोनों की नियमित मुलाकात हो रही थी। जेल प्रबंधन ने परिजनों की आपत्तियों को गंभीरता से लेते हुए मामले में मजिस्ट्रियल जांच कराने की बात कही है।

न्याय की मांग

परिजन जहां न्याय की मांग कर रहे हैं, वहीं प्रशासनिक स्तर पर मामले की पड़ताल शुरू हो चुकी है। अगर जांच में लापरवाही या कोई अनियमितता पाई जाती है, तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई संभव है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 May 2025 By दैनिक जागरण

रीवा केंद्रीय जेल में बंद कैदी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Rewa, MP

मृतक की पहचान राजकुमार साकेत के रूप में हुई है, जो मारपीट के एक मामले में पांच साल की सजा भुगत रहा था। कैदी की तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने उसे इलाज के लिए पहले जेल अस्पताल और फिर संजय गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।

जेल प्रबंधन की माने तो, बुधवार सुबह राजकुमार की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। शुरुआत में उसे जेल परिसर स्थित अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रबंधन ने आशंका जताई है कि कैदी को संभवतः हार्ट अटैक आया था, हालांकि मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

परिजनों ने उठाए सवाल, जांच की मांग

कैदी की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और जेल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि एक दिन पहले ही उन्होंने राजकुमार से जेल में मुलाकात की थी और वह पूरी तरह स्वस्थ था। ऐसे में अचानक तबीयत बिगड़ना और मौत हो जाना संदिग्ध है। परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

जेल प्रशासन ने दी सफाई, कहा— मृतक कैदी का भाई भी इसी जेल में सजा काट रहा है और दोनों की नियमित मुलाकात हो रही थी। जेल प्रबंधन ने परिजनों की आपत्तियों को गंभीरता से लेते हुए मामले में मजिस्ट्रियल जांच कराने की बात कही है।

न्याय की मांग

परिजन जहां न्याय की मांग कर रहे हैं, वहीं प्रशासनिक स्तर पर मामले की पड़ताल शुरू हो चुकी है। अगर जांच में लापरवाही या कोई अनियमितता पाई जाती है, तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई संभव है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/during-the-treatment-of-a-prisoner-lodged-in-rewa-central/article-19187

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.