रणबीर कपूर की 'रामायण' के टीजर से हटेगा पर्दा, लेकिन सामने आया बड़ा ट्विस्ट

Bollywod

रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों की उत्सुकता चरम पर है। फिल्म को लेकर पहले भी कई बार हल्की झलकियां वायरल हो चुकी हैं, लेकिन अब पहली बार इसका आधिकारिक टीजर दिखाए जाने की खबर सामने आई है। हालांकि, इसमें एक बड़ा ट्विस्ट है—यह टीजर आम जनता के लिए नहीं होगा।

 वेव्स समिट 2025 में होगा पहला टीजर प्रिव्यू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई में चल रहे 'वेव्स समिट 2025' के दौरान ‘रामायण’ का पहला टीजर प्राइवेट तौर पर दिखाया जाएगा। इस हाई-प्रोफाइल इवेंट में फिल्म जगत की कई नामी हस्तियां मौजूद होंगी, लेकिन आम दर्शकों को टीजर देखने के लिए अभी इंतजार करना होगा। बताया जा रहा है कि यह झलक 2 या 3 मई को दिखाई जाएगी, जबकि इवेंट 4 मई को समाप्त होगा।

दो भागों में बनेगी फिल्म, दिवाली पर होगी रिलीज

फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी ने 'रामायण' को दो भागों में बनाने की योजना बनाई है। पहला भाग 2026 की दिवाली, और दूसरा भाग 2027 की दिवाली पर रिलीज किया जाएगा। इस महागाथा में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में यह जोड़ी पहली बार साथ स्क्रीन शेयर कर रही है, जिसे लेकर फैंस बेहद रोमांचित हैं।

दमदार कास्टिंग से बढ़ी उम्मीदें

‘रामायण’ की स्टारकास्ट बेहद मजबूत है। फिल्म में केजीएफ फेम यश रावण के किरदार में दिखेंगे। वहीं, सनी देओल, लारा दत्ता और इंदिरा कृष्णा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस मेगा बजट फिल्म की कास्टिंग और स्केल को देखते हुए इसे भारत की सबसे बड़ी पौराणिक फिल्मों में से एक माना जा रहा है।

जनता के लिए टीजर कब?

जहां एक ओर 'रामायण' का पहला टीजर इंडस्ट्री इनसाइडर्स के लिए Waves Sammit में दिखाया जाएगा, वहीं आम दर्शकों को इसे देखने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। मेकर्स की ओर से फिलहाल पब्लिक टीजर रिलीज की कोई आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 May 2025 By दैनिक जागरण

रणबीर कपूर की 'रामायण' के टीजर से हटेगा पर्दा, लेकिन सामने आया बड़ा ट्विस्ट

Bollywod

 वेव्स समिट 2025 में होगा पहला टीजर प्रिव्यू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई में चल रहे 'वेव्स समिट 2025' के दौरान ‘रामायण’ का पहला टीजर प्राइवेट तौर पर दिखाया जाएगा। इस हाई-प्रोफाइल इवेंट में फिल्म जगत की कई नामी हस्तियां मौजूद होंगी, लेकिन आम दर्शकों को टीजर देखने के लिए अभी इंतजार करना होगा। बताया जा रहा है कि यह झलक 2 या 3 मई को दिखाई जाएगी, जबकि इवेंट 4 मई को समाप्त होगा।

दो भागों में बनेगी फिल्म, दिवाली पर होगी रिलीज

फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी ने 'रामायण' को दो भागों में बनाने की योजना बनाई है। पहला भाग 2026 की दिवाली, और दूसरा भाग 2027 की दिवाली पर रिलीज किया जाएगा। इस महागाथा में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में यह जोड़ी पहली बार साथ स्क्रीन शेयर कर रही है, जिसे लेकर फैंस बेहद रोमांचित हैं।

दमदार कास्टिंग से बढ़ी उम्मीदें

‘रामायण’ की स्टारकास्ट बेहद मजबूत है। फिल्म में केजीएफ फेम यश रावण के किरदार में दिखेंगे। वहीं, सनी देओल, लारा दत्ता और इंदिरा कृष्णा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस मेगा बजट फिल्म की कास्टिंग और स्केल को देखते हुए इसे भारत की सबसे बड़ी पौराणिक फिल्मों में से एक माना जा रहा है।

जनता के लिए टीजर कब?

जहां एक ओर 'रामायण' का पहला टीजर इंडस्ट्री इनसाइडर्स के लिए Waves Sammit में दिखाया जाएगा, वहीं आम दर्शकों को इसे देखने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। मेकर्स की ओर से फिलहाल पब्लिक टीजर रिलीज की कोई आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/the-curtain-will-be-removed-from-ranbir-kapoors-ramayana-teaser/article-19323

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.