भारत-पाक तनाव के बीच पाकिस्तान ने लगाए भारतीय गानों पर प्रतिबंध, FM स्टेशनों को जारी हुआ निर्देश

Bollywod

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब दोनों देशों के मनोरंजन जगत पर भी साफ दिखने लगा है। भारत द्वारा पाकिस्तानी कलाकारों पर लगाए गए प्रतिबंध और सोशल मीडिया एकाउंट्स की ब्लॉकिंग के जवाब में अब पाकिस्तान ने भी बड़ा कदम उठाया है। पाकिस्तान ने देशभर के एफएम रेडियो स्टेशनों पर भारतीय गानों के प्रसारण पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।

 पाकिस्तान ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (PBA) ने इस फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि यह प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। एसोसिएशन के महासचिव शकील मसूद ने बताया कि अब कोई भी एफएम स्टेशन भारत के गानों का प्रसारण नहीं करेगा।

इस निर्णय को पाकिस्तान सरकार का भी समर्थन मिला है। देश के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने इस कदम को “राष्ट्रीय एकता की दिशा में उठाया गया जरूरी फैसला” बताया। उन्होंने कहा, “यह केवल एक सांस्कृतिक निर्णय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय भावना और आत्मसम्मान का प्रतीक है।”

भारत में पाक कलाकारों पर सख्ती

भारत सरकार ने आतंकवादी हमले के बाद कई पाकिस्तानी कलाकारों पर डिजिटल स्तर पर प्रतिबंध लगा दिया है। माहिरा खान, अली जफर, हानिया आमिर, सजल अली, सनम सईद, माया अली और इकरा अज़ीज़ जैसे नामचीन चेहरों के सोशल मीडिया अकाउंट्स भारत में दिखाई नहीं दे रहे। इसके अलावा भारत में 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर भी बैन लगाया गया है।

बता दें, इन कलाकारों में से कई ने बॉलीवुड में भी काम किया है। अभिनेत्री सजल अली को श्रीदेवी की फिल्म ‘मॉम’ में देखा गया था, जबकि माहिरा खान ‘रईस’ में शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं।

रेडियो पर नहीं बजेंगे रफी और लता के गीत

पाकिस्तान में भारतीय संगीत लंबे समय से लोकप्रिय रहा है, विशेषकर लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, किशोर कुमार और मुकेश जैसे दिग्गज गायकों के गाने एफएम रेडियो स्टेशनों की शान माने जाते थे। लेकिन अब श्रोताओं को यह आवाजें एफएम पर सुनाई नहीं देंगी।

सोशल मीडिया पर भी छिड़ी जंग

दोनों देशों के बीच इस विवाद का असर सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है। जहां भारत में लोग पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रवैया अपनाने की मांग कर रहे हैं, वहीं पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूज़र्स भारतीय संस्कृति पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में आवाज़ उठा रहे हैं। इसी बीच मशहूर लेखक जावेद अख्तर ने भी भारत सरकार के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि इस वक्त देशहित को प्राथमिकता देना जरूरी है

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 May 2025 By दैनिक जागरण

भारत-पाक तनाव के बीच पाकिस्तान ने लगाए भारतीय गानों पर प्रतिबंध, FM स्टेशनों को जारी हुआ निर्देश

Bollywod

 पाकिस्तान ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (PBA) ने इस फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि यह प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। एसोसिएशन के महासचिव शकील मसूद ने बताया कि अब कोई भी एफएम स्टेशन भारत के गानों का प्रसारण नहीं करेगा।

इस निर्णय को पाकिस्तान सरकार का भी समर्थन मिला है। देश के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने इस कदम को “राष्ट्रीय एकता की दिशा में उठाया गया जरूरी फैसला” बताया। उन्होंने कहा, “यह केवल एक सांस्कृतिक निर्णय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय भावना और आत्मसम्मान का प्रतीक है।”

भारत में पाक कलाकारों पर सख्ती

भारत सरकार ने आतंकवादी हमले के बाद कई पाकिस्तानी कलाकारों पर डिजिटल स्तर पर प्रतिबंध लगा दिया है। माहिरा खान, अली जफर, हानिया आमिर, सजल अली, सनम सईद, माया अली और इकरा अज़ीज़ जैसे नामचीन चेहरों के सोशल मीडिया अकाउंट्स भारत में दिखाई नहीं दे रहे। इसके अलावा भारत में 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर भी बैन लगाया गया है।

बता दें, इन कलाकारों में से कई ने बॉलीवुड में भी काम किया है। अभिनेत्री सजल अली को श्रीदेवी की फिल्म ‘मॉम’ में देखा गया था, जबकि माहिरा खान ‘रईस’ में शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं।

रेडियो पर नहीं बजेंगे रफी और लता के गीत

पाकिस्तान में भारतीय संगीत लंबे समय से लोकप्रिय रहा है, विशेषकर लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, किशोर कुमार और मुकेश जैसे दिग्गज गायकों के गाने एफएम रेडियो स्टेशनों की शान माने जाते थे। लेकिन अब श्रोताओं को यह आवाजें एफएम पर सुनाई नहीं देंगी।

सोशल मीडिया पर भी छिड़ी जंग

दोनों देशों के बीच इस विवाद का असर सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है। जहां भारत में लोग पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रवैया अपनाने की मांग कर रहे हैं, वहीं पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूज़र्स भारतीय संस्कृति पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में आवाज़ उठा रहे हैं। इसी बीच मशहूर लेखक जावेद अख्तर ने भी भारत सरकार के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि इस वक्त देशहित को प्राथमिकता देना जरूरी है

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/between-indo-pak-tension-pakistan-issued-instructions-to-fm-stations-ban/article-19321

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.