ईडी ने एफसीआई क्लर्क किशोर मीणा की करोड़ों की संपत्ति जब्त की

Bhopal MP

On

24% ब्याज पर बिल्डर को दी गई रकम और अनुपातहीन संपत्ति पर कार्रवाई; जांच जारी

भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के सहायक ग्रेड-1 कर्मचारी किशोर मीणा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज करते हुए करोड़ों की संपत्ति जब्त कर ली है।

ईडी ने 3 मार्च 2025 को विशेष पीएमएलए कोर्ट में अभियोजन शिकायत दर्ज की थी, जिस पर 5 दिसंबर 2025 को संज्ञान लिया गया। इसके बाद किशोर मीणा की सभी संदिग्ध संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई शुरू की गई।

जांच की शुरुआत सीबीआई द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर हुई थी। किशोर मीणा उस समय एफसीआई भोपाल में डिविजनल ऑफिसर के पद पर तैनात थे। आरोप है कि उन्होंने करीब 4.05 करोड़ रुपए की अनुपातहीन संपत्ति जमा की।

ईडी की जांच में सामने आया कि किशोर मीणा ने अपने अवैध धन में से 95 लाख रुपए एक बिल्डर को 24% सालाना ब्याज पर उधार दिए थे। बिल्डर ने इस राशि का 27.50 लाख रुपए सीबीआई के पास जमा कराया, जबकि बाकी 67.50 लाख रुपए मीणा के बैंक खाते में आए। बाद में 7 फरवरी 2024 को ईडी ने खाते पर जब्ती का अधिकार (लीयन) लगाया।

सीबीआई कोर्ट का फैसला
23 अक्टूबर 2024 को विशेष सीबीआई कोर्ट ने किशोर मीणा को लोक सेवक के रूप में अनुपातहीन संपत्ति जमा करने का दोषी पाया। इसके बाद उनकी संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया गया। कुल 3.29 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई, जिसमें बैंक में जमा 67.50 लाख और बिल्डर से प्राप्त 27.50 लाख भी शामिल है।

पिछले छापे
मई 2021 में सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने किशोर मीणा के घर और ऑफिस पर तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान उनके पास 3 करोड़ रुपए से अधिक नकदी, 387 ग्राम सोना, 670 ग्राम चांदी और संपत्ति के दस्तावेज बरामद हुए थे।

ईडी अब इस मामले की और जांच कर रही है कि किशोर मीणा ने अपनी संपत्ति के स्रोत को कैसे छुपाया और धन का लेन-देन किस प्रकार किया।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/ed-seizes-property-worth-crores-of-fci-clerk-kishore-meena/article-39655

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.