एक ही चिता पर जलीं 8 अर्थियां: झाबुआ सड़क हादसे ने उजाड़ दिया एक पूरा परिवार

Jhabua, MP

भावपुरा गांव में बीती रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के 9 सदस्यों की उस समय दर्दनाक मौत हो गई, जब सीमेंट से भरे ट्रॉले ने उनकी ईको वैन को टक्कर मार दी और करीब 200 फीट तक घसीटता हुआ ले गया। हादसा इतना भयावह था कि शवों को निकालने के लिए क्रेन और कटर की मदद लेनी पड़ी।

ईको वैन चला रहे रेलकर्मी मुकेश खपेड़ सहित उनके पूरे परिवार की इस हादसे में मौत हो गई। अब उनके बूढ़े माता-पिता ही पीछे बचे हैं। मृतकों में चार बच्चे, तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। दो अन्य — एक युवती और पांच साल का बच्चा — गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।

गांव में मातम, सन्नाटा और सवाल

घटनास्थल से जब शव गांव लौटे, तो हर आंख नम थी। शिवगढ़ मऊड़ा गांव की गलियां चीखों से भर उठीं। आठ मृतक इसी गांव के थे। जैसे ही शवों को अंतिम संस्कार के लिए लाया गया, गांव का हर शख्स बिलख पड़ा। चार-चार शवों को एक साथ मुखाग्नि दी गई। मृतकों में अधिकांश आपस में रिश्तेदार थे, जो शादी के बाद लौट रहे थे।

ट्रॉले की रफ्तार और प्रशासन की लापरवाही

एसपी पदम विलोचन शुक्ला के अनुसार, हादसा रात करीब 3 बजे हुआ, जब ट्रॉला अचानक अनियंत्रित होकर वैन पर पलट गया। जहां हादसा हुआ, वहां रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है, लेकिन न तो कोई डिवाइडर था और न ही कोई सिग्नल। सड़क के किनारे खाई भी थी, जिसमें दोनों वाहन गिर गए। ग्रामीणों ने प्रशासन पर समय पर जेसीबी और पोकलेन न भेजने का आरोप लगाया, जिससे कुछ जानें बच सकती थीं।

टूटे घर, बिखरे सपने

मुकेश खपेड़ रेलवे में ट्रैकमैन थे और अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। उनकी पत्नी, बेटा, बेटी और साली सभी इस हादसे में काल का ग्रास बन गए। वहीँ मृतका मढ़ी बाई के बेटे विजय की बाइक से जाने के कारण जान बची, लेकिन वह अपनी मां, बहन और चचेरी बहन को खो बैठा। यह वही बच्चा है जिसने तीन साल पहले भी अपने पिता को भीड़ द्वारा पीटे जाने के बाद खो दिया था।

प्रशासन और नेताओं की उपस्थिति

दुर्घटना के बाद क्षेत्रीय मंत्री नागर सिंह चौहान, झाबुआ एएसपी प्रेमलाल कुर्वे और अन्य अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवारों से भेंट कर सांत्वना दी। साथ ही जांच के आदेश भी दिए गए हैं कि निर्माणाधीन ब्रिज क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा उपाय क्यों नहीं थे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jun 2025 By दैनिक जागरण

एक ही चिता पर जलीं 8 अर्थियां: झाबुआ सड़क हादसे ने उजाड़ दिया एक पूरा परिवार

Jhabua, MP

ईको वैन चला रहे रेलकर्मी मुकेश खपेड़ सहित उनके पूरे परिवार की इस हादसे में मौत हो गई। अब उनके बूढ़े माता-पिता ही पीछे बचे हैं। मृतकों में चार बच्चे, तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। दो अन्य — एक युवती और पांच साल का बच्चा — गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।

गांव में मातम, सन्नाटा और सवाल

घटनास्थल से जब शव गांव लौटे, तो हर आंख नम थी। शिवगढ़ मऊड़ा गांव की गलियां चीखों से भर उठीं। आठ मृतक इसी गांव के थे। जैसे ही शवों को अंतिम संस्कार के लिए लाया गया, गांव का हर शख्स बिलख पड़ा। चार-चार शवों को एक साथ मुखाग्नि दी गई। मृतकों में अधिकांश आपस में रिश्तेदार थे, जो शादी के बाद लौट रहे थे।

ट्रॉले की रफ्तार और प्रशासन की लापरवाही

एसपी पदम विलोचन शुक्ला के अनुसार, हादसा रात करीब 3 बजे हुआ, जब ट्रॉला अचानक अनियंत्रित होकर वैन पर पलट गया। जहां हादसा हुआ, वहां रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है, लेकिन न तो कोई डिवाइडर था और न ही कोई सिग्नल। सड़क के किनारे खाई भी थी, जिसमें दोनों वाहन गिर गए। ग्रामीणों ने प्रशासन पर समय पर जेसीबी और पोकलेन न भेजने का आरोप लगाया, जिससे कुछ जानें बच सकती थीं।

टूटे घर, बिखरे सपने

मुकेश खपेड़ रेलवे में ट्रैकमैन थे और अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। उनकी पत्नी, बेटा, बेटी और साली सभी इस हादसे में काल का ग्रास बन गए। वहीँ मृतका मढ़ी बाई के बेटे विजय की बाइक से जाने के कारण जान बची, लेकिन वह अपनी मां, बहन और चचेरी बहन को खो बैठा। यह वही बच्चा है जिसने तीन साल पहले भी अपने पिता को भीड़ द्वारा पीटे जाने के बाद खो दिया था।

प्रशासन और नेताओं की उपस्थिति

दुर्घटना के बाद क्षेत्रीय मंत्री नागर सिंह चौहान, झाबुआ एएसपी प्रेमलाल कुर्वे और अन्य अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवारों से भेंट कर सांत्वना दी। साथ ही जांच के आदेश भी दिए गए हैं कि निर्माणाधीन ब्रिज क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा उपाय क्यों नहीं थे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/eight-economy-arose-in-the-same-village-9-killed-in/article-23209

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.