पॉश श्रीजी वृंदावन कॉलोनी में सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल: एक ही रात में पांच घरों के ताले टूटे, 50 लाख से अधिक की चोरी

Rewa, MP

शहर की सबसे पॉश और सुरक्षित मानी जाने वाली श्रीजी वृंदावन कॉलोनी में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है।

विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित इस कॉलोनी में चोरों ने एक ही रात में पांच बंद मकानों के ताले तोड़कर लाखों का माल साफ कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मकान नंबर 102, 103, 95, 100 और 108 में यह चोरी की घटनाएं हुई हैं। खास बात यह रही कि जिन मकानों को निशाना बनाया गया, उनमें उस समय कोई भी निवासी मौजूद नहीं था। सभी लोग बाहर गए हुए थे। चोरी का खुलासा तब हुआ जब मकान नंबर 102 के मालिक इंदौर से लौटे और देखा कि दरवाजे का ताला टूटा पड़ा है।

घटना से घबराए मकान मालिक ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो उसमें दिखाई दिया कि करीब पांच की संख्या में आए चोर तसल्ली से घर में दाखिल होते हैं और नकदी व आभूषण लेकर फरार हो जाते हैं। जब कॉलोनी के अन्य बंद मकानों पर नजर डाली गई, तो चार और घरों के ताले टूटे मिले।

घटना की जानकारी मिलते ही कॉलोनी में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद एफएसएल टीम व डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और चोरी गए माल का आंकलन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, चोरी की कुल कीमत 50 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इसी कॉलोनी में पांच न्यायाधीश भी निवास करते हैं, इसके बावजूद यहां कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। न तो सुरक्षा गार्ड तैनात हैं और न ही प्रभावी सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था है।

रहवासियों ने कॉलोनाइज़र पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने कई बार लिखित में सुरक्षा व्यवस्था की मांग की, लेकिन कॉलोनी प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिणामस्वरूप आज ये बड़ी चोरी की घटना घटित हो गई।

पुलिस कार्रवाई जारी

फिलहाल पुलिस की टीमें सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय जानकारियों और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश कर रही हैं। कॉलोनीवासियों में गहरी नाराज़गी है और उन्होंने अब प्रशासन से सुरक्षा के स्थायी इंतजामों की मांग की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jun 2025 By दैनिक जागरण

पॉश श्रीजी वृंदावन कॉलोनी में सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल: एक ही रात में पांच घरों के ताले टूटे, 50 लाख से अधिक की चोरी

Rewa, MP

विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित इस कॉलोनी में चोरों ने एक ही रात में पांच बंद मकानों के ताले तोड़कर लाखों का माल साफ कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मकान नंबर 102, 103, 95, 100 और 108 में यह चोरी की घटनाएं हुई हैं। खास बात यह रही कि जिन मकानों को निशाना बनाया गया, उनमें उस समय कोई भी निवासी मौजूद नहीं था। सभी लोग बाहर गए हुए थे। चोरी का खुलासा तब हुआ जब मकान नंबर 102 के मालिक इंदौर से लौटे और देखा कि दरवाजे का ताला टूटा पड़ा है।

घटना से घबराए मकान मालिक ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो उसमें दिखाई दिया कि करीब पांच की संख्या में आए चोर तसल्ली से घर में दाखिल होते हैं और नकदी व आभूषण लेकर फरार हो जाते हैं। जब कॉलोनी के अन्य बंद मकानों पर नजर डाली गई, तो चार और घरों के ताले टूटे मिले।

घटना की जानकारी मिलते ही कॉलोनी में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद एफएसएल टीम व डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और चोरी गए माल का आंकलन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, चोरी की कुल कीमत 50 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इसी कॉलोनी में पांच न्यायाधीश भी निवास करते हैं, इसके बावजूद यहां कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। न तो सुरक्षा गार्ड तैनात हैं और न ही प्रभावी सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था है।

रहवासियों ने कॉलोनाइज़र पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने कई बार लिखित में सुरक्षा व्यवस्था की मांग की, लेकिन कॉलोनी प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिणामस्वरूप आज ये बड़ी चोरी की घटना घटित हो गई।

पुलिस कार्रवाई जारी

फिलहाल पुलिस की टीमें सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय जानकारियों और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश कर रही हैं। कॉलोनीवासियों में गहरी नाराज़गी है और उन्होंने अब प्रशासन से सुरक्षा के स्थायी इंतजामों की मांग की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/poshe-shreeji-vrindavan-colony-opened-security-arrangements-in-the-same/article-23359

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.