CAA से मिलेगी राहत: छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानी हिंदू अल्पसंख्यकों को मिल सकेगी भारतीय नागरिकता

Raipur, cg

छत्तीसगढ़ में रह रहे पाकिस्तानी हिंदू अल्पसंख्यकों को अब बड़ी राहत मिलने वाली है। राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा ने साफ किया है कि ये सभी लोग भारत सरकार द्वारा लागू नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत भारतीय नागरिकता प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह मामला पूरी संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ देखा जा रहा है और सरकार इस प्रक्रिया में उनकी हरसंभव सहायता करेगी।

 गृह मंत्री शर्मा ने यह बयान तब दिया जब हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने विभिन्न प्रकार के वीजा पर भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ सख्ती शुरू की है। ऐसे में राज्य में शरण लिए हुए पाकिस्तानी हिंदू समुदाय को लेकर स्थिति स्पष्ट करना जरूरी हो गया था।

पाकिस्तानी हिंदुओं ने की थी मुलाकात

हाल ही में रायपुर पहुंचे पाकिस्तानी हिंदू समुदाय के 24 सदस्यीय दल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात कर अपनी स्थिति बताई और मदद की गुहार लगाई। इस दल में सिंध प्रांत के घोटकी जिले से आए सुखदेव लुंद भी शामिल थे, जिन्होंने कहा, “हम लौटकर पाकिस्तान नहीं जाएंगे।” उन्होंने बताया कि वे 45 दिन के विजिटर वीजा पर रायपुर के शदाणी दरबार आए हैं, लेकिन भारत में स्थायी निवास की इच्छा रखते हैं।

सुखदेव का कहना है कि पाकिस्तान में हिंदू समुदाय को लगातार आतंक और भेदभाव का सामना करना पड़ता है। इसलिए वे भारत में एक सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीना चाहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनसे पहले करीब 100 पाकिस्तानी हिंदू रायपुर पहुंच चुके हैं, जो नागरिकता की मांग कर रहे हैं।

नागरिकता मिलने से खुलेगा नया रास्ता

राज्य सरकार का यह रुख उन सैकड़ों परिवारों के लिए उम्मीद की किरण है जो वर्षों से भारत में रह रहे हैं, लेकिन नागरिकता न होने के कारण सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित हैं। CAA के तहत उन्हें न केवल कानूनी मान्यता मिलेगी, बल्कि वे समाज की मुख्यधारा में भी शामिल हो सकेंगे।

क्या है CAA?

नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) 2019 के तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान है, बशर्ते वे 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आ चुके हों और उन्हें अपने देश में धार्मिक उत्पीड़न झेलना पड़ा हो।

गृह मंत्री विजय शर्मा का यह बयान छत्तीसगढ़ के उन तमाम अल्पसंख्यक शरणार्थियों के लिए राहत की खबर लेकर आया है, जो सालों से इस इंतजार में थे कि उन्हें भी भारत में एक स्थायी पहचान और अधिकार मिलें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Apr 2025 By दैनिक जागरण

CAA से मिलेगी राहत: छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानी हिंदू अल्पसंख्यकों को मिल सकेगी भारतीय नागरिकता

Raipur, cg

 गृह मंत्री शर्मा ने यह बयान तब दिया जब हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने विभिन्न प्रकार के वीजा पर भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ सख्ती शुरू की है। ऐसे में राज्य में शरण लिए हुए पाकिस्तानी हिंदू समुदाय को लेकर स्थिति स्पष्ट करना जरूरी हो गया था।

पाकिस्तानी हिंदुओं ने की थी मुलाकात

हाल ही में रायपुर पहुंचे पाकिस्तानी हिंदू समुदाय के 24 सदस्यीय दल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात कर अपनी स्थिति बताई और मदद की गुहार लगाई। इस दल में सिंध प्रांत के घोटकी जिले से आए सुखदेव लुंद भी शामिल थे, जिन्होंने कहा, “हम लौटकर पाकिस्तान नहीं जाएंगे।” उन्होंने बताया कि वे 45 दिन के विजिटर वीजा पर रायपुर के शदाणी दरबार आए हैं, लेकिन भारत में स्थायी निवास की इच्छा रखते हैं।

सुखदेव का कहना है कि पाकिस्तान में हिंदू समुदाय को लगातार आतंक और भेदभाव का सामना करना पड़ता है। इसलिए वे भारत में एक सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीना चाहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनसे पहले करीब 100 पाकिस्तानी हिंदू रायपुर पहुंच चुके हैं, जो नागरिकता की मांग कर रहे हैं।

नागरिकता मिलने से खुलेगा नया रास्ता

राज्य सरकार का यह रुख उन सैकड़ों परिवारों के लिए उम्मीद की किरण है जो वर्षों से भारत में रह रहे हैं, लेकिन नागरिकता न होने के कारण सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित हैं। CAA के तहत उन्हें न केवल कानूनी मान्यता मिलेगी, बल्कि वे समाज की मुख्यधारा में भी शामिल हो सकेंगे।

क्या है CAA?

नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) 2019 के तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान है, बशर्ते वे 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आ चुके हों और उन्हें अपने देश में धार्मिक उत्पीड़न झेलना पड़ा हो।

गृह मंत्री विजय शर्मा का यह बयान छत्तीसगढ़ के उन तमाम अल्पसंख्यक शरणार्थियों के लिए राहत की खबर लेकर आया है, जो सालों से इस इंतजार में थे कि उन्हें भी भारत में एक स्थायी पहचान और अधिकार मिलें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/pakistani-hindu-minorities-will-get-relief-from-caa-in-chhattisgarh/article-19094

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.