कर्रेगुट्टा ऑपरेशन पर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री का बड़ा बयान — शांति वार्ता पर जताई नाराजगी, कहा- जब हमारे आदिवासी मारे गए, तब किसी को दर्द नहीं हुआ

Raipur, cg

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने तेलंगाना सीमा से सटे कर्रेगुट्टा के जंगलों में जारी एंटी नक्सल ऑपरेशन को लेकर आज राजधानी रायपुर में मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने शांति वार्ता की मांग उठाने वाले संगठनों पर जमकर निशाना साधा और दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया।

 गृहमंत्री शर्मा ने तीखा बयान देते हुए कहा, "जब छत्तीसगढ़ के आदिवासी नक्सली हिंसा में मारे गए, तब किसी को कोई पीड़ा नहीं हुई। अब जब तेलंगाना के नक्सली दबाव में हैं तो वार्ता और संवेदना की बातें हो रही हैं।" उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ये संगठन होते कौन हैं जो शांति वार्ता की पैरवी कर रहे हैं।

"दाल में कुछ काला है", वार्ता की पैरवी करने वालों पर उठाए सवाल

विजय शर्मा ने शांति प्रक्रिया की बात करने वाले गुटों को संदिग्ध बताते हुए कहा, "कौन हैं ये लोग जो वार्ता की मांग कर रहे हैं? इनकी मंशा पर सवाल उठते हैं। दाल में जरूर कुछ काला है।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर नक्सली वार्ता चाहते हैं, तो पहले उन्हें यह बताना होगा कि वे किन लोगों को अपनी ओर से प्रतिनिधित्व के लिए भेज रहे हैं।

कर्रेगुट्टा में 9 दिन से चल रहा है ऑपरेशन, अब तक 5 नक्सली ढेर

तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में पिछले 9 दिनों से बड़े पैमाने पर एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है। इस ऑपरेशन में अब तक 5 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आ चुकी है, जिनमें 3 महिला नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। सुरक्षा बलों ने कई नक्सली नेताओं को घेर रखा है, और पांच राज्यों की संयुक्त कार्रवाई इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है।

वार्ता या वॉर — छत्तीसगढ़ सरकार का रूख साफ

गृहमंत्री विजय शर्मा का यह बयान न सिर्फ शांति वार्ता की मांग पर सख्त विरोध को दर्शाता है, बल्कि यह भी स्पष्ट करता है कि छत्तीसगढ़ सरकार नक्सलवाद के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम है। उन्होंने यह भी इशारा किया कि सरकार किसी भी प्रकार के नक्सली नरमी के खिलाफ है, और सुरक्षा बलों को हर स्तर पर समर्थन दिया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Apr 2025 By दैनिक जागरण

कर्रेगुट्टा ऑपरेशन पर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री का बड़ा बयान — शांति वार्ता पर जताई नाराजगी, कहा- जब हमारे आदिवासी मारे गए, तब किसी को दर्द नहीं हुआ

Raipur, cg

 गृहमंत्री शर्मा ने तीखा बयान देते हुए कहा, "जब छत्तीसगढ़ के आदिवासी नक्सली हिंसा में मारे गए, तब किसी को कोई पीड़ा नहीं हुई। अब जब तेलंगाना के नक्सली दबाव में हैं तो वार्ता और संवेदना की बातें हो रही हैं।" उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ये संगठन होते कौन हैं जो शांति वार्ता की पैरवी कर रहे हैं।

"दाल में कुछ काला है", वार्ता की पैरवी करने वालों पर उठाए सवाल

विजय शर्मा ने शांति प्रक्रिया की बात करने वाले गुटों को संदिग्ध बताते हुए कहा, "कौन हैं ये लोग जो वार्ता की मांग कर रहे हैं? इनकी मंशा पर सवाल उठते हैं। दाल में जरूर कुछ काला है।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर नक्सली वार्ता चाहते हैं, तो पहले उन्हें यह बताना होगा कि वे किन लोगों को अपनी ओर से प्रतिनिधित्व के लिए भेज रहे हैं।

कर्रेगुट्टा में 9 दिन से चल रहा है ऑपरेशन, अब तक 5 नक्सली ढेर

तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में पिछले 9 दिनों से बड़े पैमाने पर एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है। इस ऑपरेशन में अब तक 5 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आ चुकी है, जिनमें 3 महिला नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। सुरक्षा बलों ने कई नक्सली नेताओं को घेर रखा है, और पांच राज्यों की संयुक्त कार्रवाई इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है।

वार्ता या वॉर — छत्तीसगढ़ सरकार का रूख साफ

गृहमंत्री विजय शर्मा का यह बयान न सिर्फ शांति वार्ता की मांग पर सख्त विरोध को दर्शाता है, बल्कि यह भी स्पष्ट करता है कि छत्तीसगढ़ सरकार नक्सलवाद के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम है। उन्होंने यह भी इशारा किया कि सरकार किसी भी प्रकार के नक्सली नरमी के खिलाफ है, और सुरक्षा बलों को हर स्तर पर समर्थन दिया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-big-statement-of-the-home-minister-of-chhattisgarh-on/article-19091

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.