ग्वालियर क्राइम: पत्नी के सामने व्यापारी को घेरकर पीटा, नकाबपोश बदमाशों पर ₹29,800 लूटने का आरोप

ग्वालियर (म.प्र.)

On

नीडम पुल के नीचे रात में वारदात, पत्नी ने एक्टिवा से किया पीछा; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

शहर के न्यू सिटी सेंटर इलाके में रात के समय घर लौट रहे एक व्यापारी के साथ मारपीट और नकदी गायब होने का मामला सामने आया है। व्यापारी का आरोप है कि नीडम पुल के नीचे पहले से मौजूद दो नकाबपोश युवकों ने उसका रास्ता रोका और हमला कर दिया। हमलावरों ने उसे सड़क पर गिराकर डंडों और लात-घूंसों से पीटा। घटना के बाद व्यापारी की जेब में रखे 29 हजार 800 रुपए भी गायब मिले। शिकायत मिलने के बाद विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक न्यू सिटी सेंटर स्थित द एड्रेस कॉलोनी में रहने वाले 37 वर्षीय निखिल जैन व्यवसायी हैं। चंद्रबदनी नाका क्षेत्र में उनकी ‘जय महावीर जनरल स्टोर’ नाम से दुकान है। घटना वाली रात दुकान बंद करने के बाद वह बाइक से घर की ओर निकले थे। उनकी पत्नी मोनिका जैन भी उनके साथ थीं, लेकिन वह एक्टिवा पर कुछ दूरी आगे चल रही थीं।

रात करीब 10:45 बजे निखिल नीडम पुल के नीचे पहुंचे। उन्होंने जैसे ही बाइक मोड़ी, वहां मौजूद दो युवकों ने कथित तौर पर उन्हें रोक लिया। दोनों ने अपने चेहरे ढंक रखे थे। आरोप है कि व्यापारी को संभलने का मौका मिलने से पहले ही एक हमलावर ने डंडे से उसके चेहरे पर वार कर दिया। इसके बाद धक्का लगने से वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया।

सड़क पर गिरने के बाद भी करते रहे हमला

निखिल का आरोप है कि जमीन पर गिरने के बाद भी हमलावर नहीं रुके। उन्होंने डंडे के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। हमले में व्यापारी के होंठ, कोहनी और पैरों सहित शरीर के कई हिस्सों में चोट आई है। इसी दौरान उसकी जेब में रखी नकदी भी गायब हो गई। निखिल ने पुलिस को बताया कि उसके पास दुकान से लेकर आए 29 हजार 800 रुपए थे।

इस दौरान कुछ दूरी आगे निकल चुकी उनकी पत्नी मोनिका की नजर पीछे चल रहे पति पर पड़ी। पति को दो लोगों से घिरा देखकर वह तत्काल एक्टिवा मोड़कर घटनास्थल की तरफ लौटीं और शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला को अपनी तरफ आते देखकर दोनों युवक वहां से भाग निकले।

पत्नी ने एक्टिवा से किया पीछा

मोनिका ने आरोपियों को भागता देखकर उन्हें पकड़ने की कोशिश भी की। वह एक्टिवा से कुछ दूरी तक उनके पीछे गईं। बताया गया कि दोनों आरोपी यशोदा रेजीडेंसी की दिशा में भागे थे। रात होने और इलाके में अंधेरा होने के कारण कुछ दूरी के बाद दोनों नजरों से ओझल हो गए।

वारदात के बाद निखिल अपने भाई मनोज जैन के साथ विश्वविद्यालय थाने पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस अब नीडम पुल और उससे जुड़े रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। जांच अधिकारियों की कोशिश है कि घटना के समय इलाके से गुजरने वाले संदिग्ध लोगों और वाहनों की पहचान की जा सके। इसके अलावा बदमाश जिस दिशा में भागे थे, उस रास्ते पर लगे कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है।

नकदी को लेकर हर पहलू की जांच

विश्वविद्यालय थाना प्रभारी रवीन्द्र कुमार के अनुसार नीडम पुल के पास व्यापारी के साथ मारपीट की शिकायत मिली है। घटना के दौरान व्यापारी के पास मौजूद नकदी भी गायब हुई है। पुलिस इस मामले में सभी संभावनाओं की जांच कर रही है।

पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमलावर पहले से व्यापारी की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे या उनका सामना अचानक हुआ था। व्यापारी रोज किस समय दुकान बंद करता था और आरोपी इलाके में कब से मौजूद थे, इन सवालों को भी जांच में शामिल किया गया है। घटनास्थल और आसपास के इलाकों के कैमरों से मिले फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

घटना ऐसे समय सामने आई है जब व्यापारी दुकान बंद कर रोज की तरह घर लौट रहा था। पत्नी के साथ होने के बावजूद हमलावरों ने रात में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपियों के हुलिए और उनके भागने के रास्ते से संबंधित जानकारी जुटाने के साथ आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jul 2026 By Priyanka

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/gwalior-crime-masked-miscreants-surrounded-and-beat-businessman-in-front/article-60228

खबरें और भी हैं

थांदला से स्व-सहायता समूहों को 300 करोड़ का ऋण देंगे CM मोहन यादव, 283 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात

टाप न्यूज

झाबुआ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम, किसानों से संवाद और विद्यार्थियों का सम्मान
मध्य प्रदेश 
थांदला से स्व-सहायता समूहों को 300 करोड़ का ऋण देंगे CM मोहन यादव, 283 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात

जैवलिन फाइनल में भारत के तीन खिलाड़ी, नीरज चोपड़ा के साथ रोहित और यश वीर ने बनाई जगह

नीरज का बेस्ट थ्रो 79.61 मीटर, अरशद नदीम भी मेडल राउंड में पहुंचे
स्पोर्ट्स 
जैवलिन फाइनल में भारत के तीन खिलाड़ी, नीरज चोपड़ा के साथ रोहित और यश वीर ने बनाई जगह

सुदेश बेरी ने पीएम मोदी को बताया ‘विष्णु का अवतार’, बोले- मौका मिले तो चरण धोकर जल पीऊंगा

‘बॉर्डर’ एक्टर ने मोदी की तारीफ के साथ विरोध करने वाले संगठन पर साधा निशाना, ‘रामराज्य’ पर भी दिया बयान...
बालीवुड 
सुदेश बेरी ने पीएम मोदी को बताया ‘विष्णु का अवतार’, बोले- मौका मिले तो चरण धोकर जल पीऊंगा

आर्यन खान मिस्ट्री गर्ल: लंदन में मिस्त्री गर्ल के साथ नजर आए आर्यन खान, सोशल मीडिया पर फिर दोस्ती की डेट की चर्चा

कसीनो के बाहर साथ दिखने के बाद रिश्ते की अटकलें, दोनों ने नहीं की पुष्टि
बालीवुड 
आर्यन खान मिस्ट्री गर्ल: लंदन में मिस्त्री गर्ल के साथ नजर आए आर्यन खान, सोशल मीडिया पर फिर दोस्ती की डेट की चर्चा

बिजनेस

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सपाट शुरुआत, ऑटो और IT शेयरों में खरीदारी से बाजार को सहारा शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सपाट शुरुआत, ऑटो और IT शेयरों में खरीदारी से बाजार को सहारा
उपशीर्षक: सेंसेक्स 77,650 और निफ्टी 24,200 के आसपास कारोबार, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में बिकवाली का दबाव; विदेशी निवेशकों की...
टेलीग्राम फाउंडर पर रूस का बड़ा एक्शन, अडाणी एंटरप्राइजेज को ₹1,160 करोड़ का घाटा; WhatsApp Web पर आया नया फीचर
शाहरुख खान का नया परफ्यूम बना लोगों का नया फेवरेट, Gen Z से मिल रहे हैं जबरदस्त रिव्यूज़... आखिर कौन सा है ये ब्रांड?
X Money लॉन्च: अब X ऐप बनेगा डिजिटल बैंक, अकाउंट से लेकर पेमेंट तक सबकुछ एक जगह
चीनी की जमाखोरी पर केंद्र सरकार सख्त, व्यापारियों के लिए 4,000 क्विंटल स्टॉक सीमा और 30 दिन की होल्डिंग लिमिट लागू
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.