त्रिपुंड चंदन से दमकता मस्तक, करुणा से भरे नेत्र—दिव्य श्रृंगार में प्रकट हुए बाबा महाकाल

Ujjain, MP

विश्वविख्यात श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में मंगलवार तड़के माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी पर आध्यात्मिक वातावरण चरम पर रहा। सुबह ठीक 4 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही गर्भगृह “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा। इसके साथ ही परंपरागत भस्म आरती का दिव्य आयोजन प्रारंभ हुआ।

कपाटोद्घाटन के पश्चात पुजारियों ने विधिवत सभी देवी-देवताओं का पूजन कर भगवान महाकाल का पहले शुद्ध जल से अभिषेक किया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से महादेव का महाअभिषेक संपन्न हुआ। अभिषेक के बाद बाबा के मस्तक पर त्रिपुंड चंदन लगाया गया और चंद्र अर्पित कर उनका विशेष श्रृंगार किया गया। बाबा के नेत्रों में करुणा और शांति का ऐसा भाव था, जिसने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

babaji

भस्म अर्पण से पहले प्रथम घंटाल की ध्वनि के साथ हरिओम मंत्रों द्वारा भगवान का ध्यान किया गया। कपूर आरती के उपरांत ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से आच्छादित कर विधि-विधान से भस्म रमाई गई। यह दृश्य देख भक्त नतमस्तक हो उठे।

इसके बाद बाबा महाकाल को शेषनाग से सुशोभित रजत मुकुट, रजत मुंडमाल, रुद्राक्ष की मालाएं एवं सुगंधित पुष्पों से अलंकृत किया गया। फूलों और आभूषणों से सजा बाबा का स्वरूप अत्यंत अलौकिक और दिव्य प्रतीत हो रहा था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jan 2026 By दैनिक जागरण

त्रिपुंड चंदन से दमकता मस्तक, करुणा से भरे नेत्र—दिव्य श्रृंगार में प्रकट हुए बाबा महाकाल

Ujjain, MP

विश्वविख्यात श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में मंगलवार तड़के माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी पर आध्यात्मिक वातावरण चरम पर रहा। सुबह ठीक 4 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही गर्भगृह “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा। इसके साथ ही परंपरागत भस्म आरती का दिव्य आयोजन प्रारंभ हुआ।

कपाटोद्घाटन के पश्चात पुजारियों ने विधिवत सभी देवी-देवताओं का पूजन कर भगवान महाकाल का पहले शुद्ध जल से अभिषेक किया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से महादेव का महाअभिषेक संपन्न हुआ। अभिषेक के बाद बाबा के मस्तक पर त्रिपुंड चंदन लगाया गया और चंद्र अर्पित कर उनका विशेष श्रृंगार किया गया। बाबा के नेत्रों में करुणा और शांति का ऐसा भाव था, जिसने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

babaji

भस्म अर्पण से पहले प्रथम घंटाल की ध्वनि के साथ हरिओम मंत्रों द्वारा भगवान का ध्यान किया गया। कपूर आरती के उपरांत ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से आच्छादित कर विधि-विधान से भस्म रमाई गई। यह दृश्य देख भक्त नतमस्तक हो उठे।

इसके बाद बाबा महाकाल को शेषनाग से सुशोभित रजत मुकुट, रजत मुंडमाल, रुद्राक्ष की मालाएं एवं सुगंधित पुष्पों से अलंकृत किया गया। फूलों और आभूषणों से सजा बाबा का स्वरूप अत्यंत अलौकिक और दिव्य प्रतीत हो रहा था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/head-shining-with-tripund-sandalwood-eyes-full-of-compassion-%E2%80%93/article-42908

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.