मध्य प्रदेश में बारिश का जोर, छिंदवाड़ा में 6 इंच पानी; बैतूल में दीवार गिरने से युवक की मौत

मध्य प्रदेश

On

भोपाल, उज्जैन, रतलाम समेत कई जिलों में बरसे बादल, 5 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गुरुवार को कहीं तेज तो कहीं रुक-रुककर बारिश हुई। भोपाल में मौसम लगातार बदलता रहा। कुछ इलाकों में धूप निकलने के बाद अचानक बादल छाए और बारिश शुरू हो गई। उज्जैन, रतलाम, हरदा और खरगोन में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। लगातार बरसात के कारण कई जगह सड़कों पर पानी भरने और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी है।

मौसम में आए इस बदलाव के पीछे एक साथ सक्रिय तीन मौसमी सिस्टम बताए जा रहे हैं। मानसून ट्रफ के साथ साइक्लोनिक सर्कुलेशन और शियर जोन के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल बरस रहे हैं। मौसम विभाग ने आने वाले समय में भी कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बारिश वाले इलाकों में छिंदवाड़ा का हर्रई शामिल रहा। यहां करीब 6 इंच पानी बरसा। पर्यटन स्थल पचमढ़ी में लगभग 5 इंच बारिश रिकॉर्ड हुई, जबकि बैतूल जिले के भैंसदेही में 4 इंच से अधिक पानी गिरा। बैतूल जिले के दूसरे हिस्सों में भी तेज बारिश दर्ज की गई है।

छिंदवाड़ा के तामिया, नरसिंहपुर के गाडरवारा, देवास के खातेगांव और शिवपुरी के पोहरी समेत कई इलाकों में बादल जमकर बरसे। लगातार पानी गिरने के कारण नदी-नालों और जलाशयों में भी पानी की आवक बढ़ी है। बैतूल में सतपुड़ा बांध का जलस्तर बढ़ने के बाद उसके सात गेट खोले गए हैं।

बैतूल में बारिश के बीच दर्दनाक हादसा

बैतूल में भारी बारिश के दौरान एक हादसे में 27 वर्षीय युवक की जान चली गई। बुधवार रात गंज थाना क्षेत्र में रेलवे की बाउंड्री वॉल उसके पास बनी झोपड़ी पर गिर गई। हादसे के वक्त झोपड़ी के अंदर लोग सो रहे थे। मलबे की चपेट में आने से मजदूर राहुल उइके की मौत हो गई, जबकि उसका साथी शनि सिंह घायल हो गया।

तेज बारिश के साथ प्रदेश के कई जिलों में आंधी का असर भी दिखाई दिया। भिंड में हवा की अधिकतम रफ्तार करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई। इसके अलावा नर्मदापुरम, सीहोर, इंदौर, रायसेन, दतिया, बड़वानी, बैतूल, सिवनी, जबलपुर, उमरिया, सागर, पन्ना, छिंदवाड़ा और सीधी में भी तेज हवाएं चलीं।

सीहोर में बारिश और तेज हवा का असर ज्यादा देखने को मिला। कुछ स्थानों पर पेड़ उखड़ने की घटनाएं सामने आईं। वहीं हरदा में तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी जमा हो गया। खरगोन में मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहा और कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रही। रतलाम में दोपहर के समय तेज बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।

उज्जैन में भी गुरुवार सुबह से बादलों ने डेरा जमाए रखा और कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के पश्चिमी और मध्य हिस्सों के साथ कुछ दक्षिणी जिलों में फिलहाल बारिश की गतिविधियां ज्यादा प्रभावी बनी रह सकती हैं।

5 जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए धार, देवास, बुरहानपुर, हरदा और नर्मदापुरम में अति भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कम समय के भीतर ज्यादा पानी गिरने की स्थिति बन सकती है।

इसके अलावा उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, रायसेन, सागर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और सिवनी के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस तरह प्रदेश के कुल 17 जिलों में भारी या अति भारी बारिश की चेतावनी है।

बारिश का असर पर्यटन स्थलों पर भी दिखाई दे रहा है। पचमढ़ी में अच्छी बरसात के बाद झरनों में पानी बढ़ गया है। यहां के प्रसिद्ध बी फॉल को देखने बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। दूसरी ओर लगातार बारिश वाले क्षेत्रों में स्थानीय प्रशासन की नजर नदी-नालों, बांधों और जलभराव की स्थिति पर बनी हुई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jul 2026 By Priyanka

मध्य प्रदेश में बारिश का जोर, छिंदवाड़ा में 6 इंच पानी; बैतूल में दीवार गिरने से युवक की मौत

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गुरुवार को कहीं तेज तो कहीं रुक-रुककर बारिश हुई। भोपाल में मौसम लगातार बदलता रहा। कुछ इलाकों में धूप निकलने के बाद अचानक बादल छाए और बारिश शुरू हो गई। उज्जैन, रतलाम, हरदा और खरगोन में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। लगातार बरसात के कारण कई जगह सड़कों पर पानी भरने और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी है।

मौसम में आए इस बदलाव के पीछे एक साथ सक्रिय तीन मौसमी सिस्टम बताए जा रहे हैं। मानसून ट्रफ के साथ साइक्लोनिक सर्कुलेशन और शियर जोन के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल बरस रहे हैं। मौसम विभाग ने आने वाले समय में भी कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बारिश वाले इलाकों में छिंदवाड़ा का हर्रई शामिल रहा। यहां करीब 6 इंच पानी बरसा। पर्यटन स्थल पचमढ़ी में लगभग 5 इंच बारिश रिकॉर्ड हुई, जबकि बैतूल जिले के भैंसदेही में 4 इंच से अधिक पानी गिरा। बैतूल जिले के दूसरे हिस्सों में भी तेज बारिश दर्ज की गई है।

छिंदवाड़ा के तामिया, नरसिंहपुर के गाडरवारा, देवास के खातेगांव और शिवपुरी के पोहरी समेत कई इलाकों में बादल जमकर बरसे। लगातार पानी गिरने के कारण नदी-नालों और जलाशयों में भी पानी की आवक बढ़ी है। बैतूल में सतपुड़ा बांध का जलस्तर बढ़ने के बाद उसके सात गेट खोले गए हैं।

बैतूल में बारिश के बीच दर्दनाक हादसा

बैतूल में भारी बारिश के दौरान एक हादसे में 27 वर्षीय युवक की जान चली गई। बुधवार रात गंज थाना क्षेत्र में रेलवे की बाउंड्री वॉल उसके पास बनी झोपड़ी पर गिर गई। हादसे के वक्त झोपड़ी के अंदर लोग सो रहे थे। मलबे की चपेट में आने से मजदूर राहुल उइके की मौत हो गई, जबकि उसका साथी शनि सिंह घायल हो गया।

तेज बारिश के साथ प्रदेश के कई जिलों में आंधी का असर भी दिखाई दिया। भिंड में हवा की अधिकतम रफ्तार करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई। इसके अलावा नर्मदापुरम, सीहोर, इंदौर, रायसेन, दतिया, बड़वानी, बैतूल, सिवनी, जबलपुर, उमरिया, सागर, पन्ना, छिंदवाड़ा और सीधी में भी तेज हवाएं चलीं।

सीहोर में बारिश और तेज हवा का असर ज्यादा देखने को मिला। कुछ स्थानों पर पेड़ उखड़ने की घटनाएं सामने आईं। वहीं हरदा में तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी जमा हो गया। खरगोन में मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहा और कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रही। रतलाम में दोपहर के समय तेज बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।

उज्जैन में भी गुरुवार सुबह से बादलों ने डेरा जमाए रखा और कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के पश्चिमी और मध्य हिस्सों के साथ कुछ दक्षिणी जिलों में फिलहाल बारिश की गतिविधियां ज्यादा प्रभावी बनी रह सकती हैं।

5 जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए धार, देवास, बुरहानपुर, हरदा और नर्मदापुरम में अति भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कम समय के भीतर ज्यादा पानी गिरने की स्थिति बन सकती है।

इसके अलावा उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, रायसेन, सागर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और सिवनी के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस तरह प्रदेश के कुल 17 जिलों में भारी या अति भारी बारिश की चेतावनी है।

बारिश का असर पर्यटन स्थलों पर भी दिखाई दे रहा है। पचमढ़ी में अच्छी बरसात के बाद झरनों में पानी बढ़ गया है। यहां के प्रसिद्ध बी फॉल को देखने बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। दूसरी ओर लगातार बारिश वाले क्षेत्रों में स्थानीय प्रशासन की नजर नदी-नालों, बांधों और जलभराव की स्थिति पर बनी हुई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/heavy-rain-in-madhya-pradesh-6-inches-of-water-in/article-60227

खबरें और भी हैं

थांदला से स्व-सहायता समूहों को 300 करोड़ का ऋण देंगे CM मोहन यादव, 283 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात

टाप न्यूज

झाबुआ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम, किसानों से संवाद और विद्यार्थियों का सम्मान
मध्य प्रदेश 
थांदला से स्व-सहायता समूहों को 300 करोड़ का ऋण देंगे CM मोहन यादव, 283 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात

जैवलिन फाइनल में भारत के तीन खिलाड़ी, नीरज चोपड़ा के साथ रोहित और यश वीर ने बनाई जगह

नीरज का बेस्ट थ्रो 79.61 मीटर, अरशद नदीम भी मेडल राउंड में पहुंचे
स्पोर्ट्स 
जैवलिन फाइनल में भारत के तीन खिलाड़ी, नीरज चोपड़ा के साथ रोहित और यश वीर ने बनाई जगह

सुदेश बेरी ने पीएम मोदी को बताया ‘विष्णु का अवतार’, बोले- मौका मिले तो चरण धोकर जल पीऊंगा

‘बॉर्डर’ एक्टर ने मोदी की तारीफ के साथ विरोध करने वाले संगठन पर साधा निशाना, ‘रामराज्य’ पर भी दिया बयान...
बालीवुड 
सुदेश बेरी ने पीएम मोदी को बताया ‘विष्णु का अवतार’, बोले- मौका मिले तो चरण धोकर जल पीऊंगा

आर्यन खान मिस्ट्री गर्ल: लंदन में मिस्त्री गर्ल के साथ नजर आए आर्यन खान, सोशल मीडिया पर फिर दोस्ती की डेट की चर्चा

कसीनो के बाहर साथ दिखने के बाद रिश्ते की अटकलें, दोनों ने नहीं की पुष्टि
बालीवुड 
आर्यन खान मिस्ट्री गर्ल: लंदन में मिस्त्री गर्ल के साथ नजर आए आर्यन खान, सोशल मीडिया पर फिर दोस्ती की डेट की चर्चा

बिजनेस

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सपाट शुरुआत, ऑटो और IT शेयरों में खरीदारी से बाजार को सहारा शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सपाट शुरुआत, ऑटो और IT शेयरों में खरीदारी से बाजार को सहारा
उपशीर्षक: सेंसेक्स 77,650 और निफ्टी 24,200 के आसपास कारोबार, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में बिकवाली का दबाव; विदेशी निवेशकों की...
टेलीग्राम फाउंडर पर रूस का बड़ा एक्शन, अडाणी एंटरप्राइजेज को ₹1,160 करोड़ का घाटा; WhatsApp Web पर आया नया फीचर
शाहरुख खान का नया परफ्यूम बना लोगों का नया फेवरेट, Gen Z से मिल रहे हैं जबरदस्त रिव्यूज़... आखिर कौन सा है ये ब्रांड?
X Money लॉन्च: अब X ऐप बनेगा डिजिटल बैंक, अकाउंट से लेकर पेमेंट तक सबकुछ एक जगह
चीनी की जमाखोरी पर केंद्र सरकार सख्त, व्यापारियों के लिए 4,000 क्विंटल स्टॉक सीमा और 30 दिन की होल्डिंग लिमिट लागू
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.